आजकल नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद पुराना फोन घर के किसी कोने या दराज में पड़ा रह जाता है। कई लोग उसे बेकार समझकर इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, लेकिन आपका पुराना फोन अभी भी ठीक से काम कर रहा है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी समझदारी से आप इसका इस्तेमाल कई छोटे-छोटे कामों के लिए कर सकते हैं और बिना नया गैजेट खरीदे अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं।
पुराने स्मार्टफोन से लैपटॉप या कंप्यूटर के साथ जोड़कर वायरलेस माउस की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक आसान ऐप की मदद ली जा सकती है और फोन को माउस की तरह चलाया जा सकता है। यह तरीका आपके माउस के खराब हो जाने पर काम आ सकता है।
1. पुराना फोन बन सकता है काम का माउस
नया स्मार्टफोन आने के बाद पुराना फोन इस्तेमाल होना बंद हो जाता है, लेकिन उसे बेकार समझकर रखने या फेंकने की जरूरत नहीं है। यदि फोन की स्क्रीन और टच ठीक से काम कर रहे हैं, तो इसे लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए वायरलेस माउस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. इसके लिए चाहिए एक आसान ऐप
पुराने फोन को माउस बनाने के लिए आपको एक खास रिमोट माउस ऐप की जरूरत होगी। ऐसे कई ऐप Play Store और App Store पर मिल जाते हैं, जिनमें फ्री और पेड दोनों तरह के ऑप्शन मौजूद होते हैं। जिस ऐप का इस्तेमाल करें, उसका फोन वाला ऐप और कंप्यूटर वाला वर्जन दोनों अवेलेबल होना चाहिए। ऐप डाउनलोड करने से पहले यह भी देख लें कि वह आपके फोन और कंप्यूटर के सिस्टम को सपोर्ट करता है या नहीं।
3. फोन और कंप्यूटर को ऐसे करें कनेक्ट
सबसे पहले पुराने स्मार्टफोन में चुना हुआ माउस ऐप इंस्टॉल करें और फिर उसी ऐप का डेस्कटॉप वर्जन अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इंस्टॉल करें। इसके बाद दोनों डिवाइस को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जोड़ दें। अब फोन में ऐप खोलने पर आपको कंप्यूटर से कनेक्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके फोन को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।
4. कनेक्ट होते ही फोन बनेगा वायरलेस माउस
फोन और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन बन जाने के बाद आपके स्मार्टफोन की टचस्क्रीन माउस की तरह काम करने लगेगी। आप स्क्रीन पर उंगली घुमाकर कंप्यूटर का कर्सर चला सकते हैं और जरूरत के हिसाब से क्लिक भी कर सकते हैं। इस तरह घर में पड़ा पुराना स्मार्टफोन अचानक एक काम के गैजेट में बदल जाएगा। इससे माउस खराब होने पर आपको तुरंत नया माउस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पुराने फोन को एक नए और काम के गैजेट में बदल सकते है। घर में पड़ा पुराना स्मार्टफोन सिर्फ एक बेकार डिवाइस नहीं होता है। उसका टच और बाकी जरूरी फीचर्स काम कर रहे हैं, तो उसे वायरलेस माउस की तरह इस्तेमाल करके आप रोज के कंप्यूटर काम को आसान बना सकते हैं।