गंदे स्क्रबर को न करें तुरंत बाहर! बेकिंग सोडा से ऐसे करें सफाई

बेकिंग सोडा घर की सफाई में काम आने वाली एक आसान और सस्ती चीज है, जिसकी मदद से स्पंज, स्क्रबर, डिश ब्रश और बोतल ब्रश को साफ और ताजा रखी जा सकती है। इससे जमा हुई हल्की गंदगी, चिकनाई और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। रोज की सफाई के साथ इन्हें पूरी तरह सुखाने से हाइजीन मेंटेन रखा जा सकता है।

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 12:58 PM

घर की सफाई में जिन चीजों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, वही कई बार सबसे जल्दी गंदी भी हो जाती हैं। किचन स्पंज, डिश ब्रश, स्क्रबर और बोतल ब्रश में चिकनाई, खाने के कण और साबुन की लेयर जमा हो सकती है। ऐसे में हर बार इन्हें बदलने के बजाय बेकिंग सोडा से इनकी सफाई और बदबू कम की जा सकती है। यह आसान और सस्ता तरीका रोज के सफाई के लिए बेस्ट है।

 

 


ब्रश की सफाई

डिश ब्रश के छोटे-छोटे ब्रिसल्स के बीच खाने के टुकड़े और चिकनाई आसानी से फंस जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे ब्रिसल्स पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ने के बाद ब्रश को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे ऐसी जगह रखें जहां वह पूरी तरह सूख सके।

 

 

स्पंज ताजा करें

किचन स्पंज लगातार गीला रहने और खाने के संपर्क में आने के कारण जल्दी बदबूदार हो सकता है। गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर स्पंज को कुछ देर भिगोया जा सकता है। इसके बाद उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें। बहुत पुराना, खराब या लगातार बदबू देने वाला स्पंज सिर्फ साफ करने के बजाय बदल दे।

 

 

स्क्रबर साफ करें

स्क्रबर पर समय के साथ तेल, साबुन और मैल की परत जम सकती है। ऐसे में गीले स्क्रबर पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि नाजुक या आसानी से खरोंच आने वाली सतहों पर इसे जोर से न रगड़ें।

 

 

चिकनाई हटाएं

सफाई वाले ब्रश के ब्रिसल्स में तेल और चिकनाई जमा होने पर उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिलाकर ब्रश को कुछ देर साफ किया जा सकता है। ब्रिसल्स के बीच और उनके नीचे वाले हिस्से पर खास ध्यान दें। ज्यादा चिकनाई होने पर बेकिंग सोडा के साथ डिशवॉशिंग डिटर्जेंट ज्यादा असरदार हो सकता है।

 

 

हैंडल साफ करें

सफाई के दौरान ब्रश और स्क्रबर के हैंडल को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि वहां भी धूल और चिकनाई जमा हो सकती है। गीले कपड़े पर थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर प्लास्टिक हैंडल को हल्के हाथ से साफ किया जा सकता है। सफाई के बाद इसे साफ पानी से पोंछकर अच्छी तरह सुखा दें।

 

 

बोतल ब्रश धोएं

बोतल ब्रश के ब्रिसल्स में खाने-पीने की चीजों के छोटे कण फंस सकते हैं। इसे साफ करने के लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश को कुछ देर भिगोएं। इसके बाद ब्रिसल्स को अच्छी तरह रगड़कर बहते पानी से धो लें। ब्रश को इस्तेमाल करने से पहले पूरी तरह सूखने दें।

 

 

सामान बदलें

बेकिंग सोडा सफाई में मदद कर सकता है, लेकिन इससे हर पुराने क्लीनिंग टूल को हमेशा इस्तेमाल करने लायक नहीं बनाया जा सकता। स्पंज में लगातार बदबू आने लगे, वह टूटने लगे या साफ करने के बाद भी गंदा दिखे तो उसे बदल दें। इसी तरह ब्रश के ब्रिसल्स घिस जाएं या खराब हो जाएं, तो नया ब्रश इस्तेमाल करना बेहतर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।