एक पंथ दो काज का है ये परफेक्ट फार्मूला! व्रत के साथ 7 दिन में होगा वेट लॉस भी

सावन के व्रत के दौरान सही खानपान अपनाकर वजन कम करना आसान हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर चीजें लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं, बार-बार भूख नहीं लगने देतीं और शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं। इसलिए व्रत में ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 4:23 PM

सावन के व्रत में लोग अक्सर फल, आलू और साबूदाना जैसी चीजें खाते हैं, लेकिन सिर्फ इन्हीं पर निर्भर रहने से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करना जरूरी है। ये शरीर को ताकत देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और वेट को कंट्रोल रखने में भी मदद करते हैं।

राजगिरा (अमरैंथ) (Rajgira / Amaranth)

Rajgira Halwa Recipe: व्रत में बनाएं देसी घी वाला राजगीरा का हलवा

राजगिरा व्रत में खाई जाने वाली सबसे पौष्टिक चीजों में से एक है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। यह ग्लूटेन-फ्री भी होता है। सावन के व्रत में इससे पराठा, पूरी, लड्डू, हलवा या चिल्ला बनाकर खाया जा सकता है।


नट बटर (Nut Butter)

Nut Butter Bonanza: Exploring the World of Nutty Spreads – Dastony

बादाम, मूंगफली या दूसरे नट्स से बना नट बटर भी परफेक्ट है। बिना चीनी और प्रिजर्वेटिव वाला नट बटर चुनें। इसे सेब, केले जैसे फलों के साथ या दूध और स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है। इससे शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट और भरपूर एनर्जी मिलती है।

ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)

ग्रीक योगर्ट रेगुलर दही की तुलना में ज्यादा प्रोटीन वाला होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। इसमें फल, मखाना, नट्स या बीज मिलाकर खाने से यह और भी हेल्दी बन जाता है। व्रत के दौरान जल्दी बनने वाला यह एक बेहतरीन भोजन है।

पनीर (Paneer)

पनीर प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ हल्का भूनकर या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। पनीर खाने से शरीर को ताकत मिलती है, मसल्स को पोषण मिलता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। इसलिए वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

नट्स और बीज (Nuts and Seeds)

बादाम, अखरोट, काजू, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर ज्यादा होता है। इन्हें थोड़ी मात्रा में खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी कम होती है। इन्हें दही या फलों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

मखाना (Fox Nuts)

मखाना व्रत का सबसे पॉपुलर और हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसे थोड़ा-सा घी और सेंधा नमक डालकर भूनकर खा सकते है। मखाने की खीर, चाट या रायता भी बनाया जा सकता है। यह हल्का होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है।

अंकुरित मूंगफली (Sprouted Peanuts)

अंकुरित मूंगफली भी प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स है। यदि इसे आप व्रत में खा सकते हैं, तो इसे नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ खाएं। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और एक हेल्दी स्नैक भी है।

कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour)

कुट्टू का आटा व्रत के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले आटे में से एक है। इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे बनी पूरी, पराठा, पकौड़ी या चिल्ला स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं और वेट कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।