Tips and Tricks: गंदे सफेद जूते मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, अपनाएं ये देसी और सस्ते नुस्खे

Tips and Tricks: सफेद जूते देखने में हमेशा साफ और स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में गंदे हो जाते हैं। डिशवॉशर वॉटर, बेकिंग सोडा और सिरका, टूथपेस्ट या नींबू-नमक जैसे घरेलू उपायों से इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। कम खर्च और कम मेहनत में जूते फिर से नए जैसे चमक उठते हैं

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
white shoes: वाइटनिंग वाला सफेद टूथपेस्ट ब्रश पर लें और गंदी जगहों पर रगड़ें।

सफेद जूते फैशन की दुनिया में हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ये न सिर्फ देखने में साफ-सुथरे और स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। चाहे कैजुअल लुक हो या स्मार्ट स्टाइल, सफेद जूते हर लुक को फ्रेश टच देते हैं। यही कारण है कि युवाओं से लेकर प्रोफेशनल्स तक, हर कोई इन्हें पहनना पसंद करता है। लेकिन इनकी सबसे बड़ी चुनौती है इनकी देखभाल। सफेद जूते थोड़ी सी धूल, मिट्टी या पानी से भी जल्दी गंदे नजर आने लगते हैं।

अगर समय पर सफाई न की जाए, तो दाग जिद्दी हो जाते हैं और जूतों की चमक फीकी पड़ने लगती है। इसी वजह से कई लोग सफेद जूते खरीदने से पहले हिचकिचाते हैं। सही देखभाल और सफाई के आसान तरीकों से हालांकि इन्हें लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखा जा सकता है।

थोड़ी सी गंदगी बिगाड़ देती है पूरा लुक


सफेद जूते पहनते समय हमेशा डर बना रहता है। हल्की सी धूल, मिट्टी या पानी के छींटे भी इन पर दाग छोड़ सकते हैं। अगर समय रहते सफाई न की जाए, तो जूते का रंग मटमैला पड़ने लगता है और पूरा लुक खराब हो जाता है।

घर के सामान से आसान सफाई

अक्सर लोग सोचते हैं कि सफेद जूतों की सफाई मुश्किल होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से इन्हें आसानी से साफ और चमकदार बनाया जा सकता है। न ज्यादा खर्च और न ही ज्यादा मेहनत, बस सही तरीका अपनाना जरूरी है।

डिशवॉश से करें हल्की सफाई

एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिशवॉश मिलाएं। अब पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े से जूतों को हल्के हाथों से रगड़ें। दाग हटने के बाद साफ पानी से धो लें और धूप से दूर खुली हवा में सूखने दें।

बेकिंग सोडा और सिरका हटाएगा पीले दाग

गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को ब्रश से गोल-गोल घुमाते हुए जूतों पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। यह तरीका जूतों के पीलेपन और जमी हुई गंदगी पर काफी असरदार होता है।

सफेद टूथपेस्ट से आएगी चमक

वाइटनिंग वाला सफेद टूथपेस्ट ब्रश पर लें और गंदी जगहों पर रगड़ें। कुछ देर बाद गीले कपड़े या पानी से पोंछ दें। इससे जूतों की ऊपरी सतह साफ होकर फिर से चमकने लगती है।

नींबू और नमक का देसी नुस्खा

आधा नींबू लें, उस पर नमक लगाएं और दाग वाली जगह पर मलें। 10–15 मिनट बाद हल्के हाथों से साफ करें। इससे पुराने दाग भी ढीले पड़ जाते हैं और जूतों का रंग ताजा नजर आने लगता है।

Powder Blush VS Cream Blush: पाउडर या क्रीम ब्लश? ये टिप्स बताएंगे आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।