हर दिन की शुरुआत हम अलग-अलग तरीके से करते हैं कोई चाय से, कोई कॉफी से, तो कोई बस भागदौड़ में बिना कुछ लिए निकल जाता है। लेकिन आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं। यह एक बेहद आसान आदत है, लेकिन इसके फायदे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
क्यों खास है शहद और गुनगुने पानी का कॉम्बिनेशन?
शहद एक नेचुरल एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पदार्थ है। वहीं गुनगुना पानी शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। जब इन दोनों को मिलाकर सुबह-सुबह पीया जाता है, तो यह पाचन से लेकर वजन तक, शरीर को कई स्तरों पर फायदा पहुंचाता है।
जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के 10 फायदे
पाचन तंत्र को बेहतर करता है: यह मिक्स शरीर को डिटॉक्स करता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
वजन कम करने में सहायक: मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न जल्दी होता है।
स्किन में निखार लाता है: ये ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है: सर्दी-जुकाम से बचाव करता है और शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है।
एनर्जी बूस्टर: शहद में मौजूद नैचुरल शुगर तुरंत एनर्जी देती है।
गले की खराश में राहत: गले की सूजन और खांसी के लिए भी फायदेमंद है।
इस ड्रिंक को आप सुबह उठते ही खाली पेट ले सकते हैं। इसको बनाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।