Winter skin care tips: सर्दियों में चेहरा हो गया है डल? ये 6 घरेलू नुस्खे कर देंगे कमाल

Winter skin care tips: सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण त्वचा रूखी व मुरझाई हुई दिखने लगती है, जिससे चेहरे का रंग फीका या काला नजर आ सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं और उसकी खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करते हैं

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
Winter skin care tips: हल्का गुनगुना बादाम का तेल लेकर चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें।

दिसंबर के ठंडे मौसम में कई लोगों को ये समस्या देखने को मिलती है कि उनका चेहरा काला या डल लगने लगता है। इसका मुख्य कारण हवा में नमी की कमी है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। रूखी त्वचा अधिक गहरी और डल दिखाई देती है, जिससे चेहरे का रंग फिका लगने लगता है। इसके अलावा, सर्दियों में सूरज की किरणें कम तीव्र महसूस होती हैं, लेकिन UV किरणें अब भी त्वचा पर असर डालती हैं। यदि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो टैनिंग या काले धब्बों का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद असरदार साबित होते हैं।

  1. गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस टॉनिक

चेहरे की चमक और नमी बनाए रखने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और कालेपन को कम करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा न केवल मुलायम रहती है बल्कि प्राकृतिक चमक भी लौट आती है।

  1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल चेहरे की चमक बनाए रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है। ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है और रंगत निखारने में सहायक होता है।

  1. शहद और दूध का फेस पैक


दो चम्मच शहद में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और दूध कालेपन को दूर करने में मदद करता है। 15-20 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पैक त्वचा को मुलायम और दमकदार बनाता है।

  1. नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन

यदि आपको नींबू से एलर्जी नहीं है, तो नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण मृत त्वचा को हटाकर रंगत निखारने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे का कालापन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

  1. बादाम तेल की मालिश

हल्का गुनगुना बादाम का तेल लेकर चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। ये ठंड के दुष्प्रभावों से त्वचा की सुरक्षा करता है और चेहरे को मॉइस्चराइज रखता है।

  1. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक

यदि आपके पास थोड़ी देर समय है, तो मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पैक लगाएं। ये चेहरे को साफ करता है, टोन करता है और त्वचा की प्राकृतिक रंगत वापस लाने में मदद करता है।

छोटी लापरवाही, बड़ा नुकसान! ठंड में गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।