भारत में हेल्दी नाश्ते के तौर पर भुने हुए चने को खूब पसंद किया जाता है। ये चने सालों से हमारे खाने का हिस्सा रहे हैं और आज भी हर उम्र के लोग इन्हें पसंद करते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अब अक्सर लोग सोचते हैं कि भुने चने को किस तरह से उनको इस से ज्यादा फायदा मिलेगा छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के बिना।
छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के बिना दोनों ही तरह के चने सेहत के लिए फायदेमंद हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आपको कौन-सा तरीका सूट करता है। आइए जानते हैं कौन से भूने हुए चने आपके लिए ज्यादा अच्छे होगे।
कौन से चने खाने सही होते हैं
भुने हुए चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, चाहे आप इन्हें छिलके सहित खाएं या बिना छिलके के। छिलके वाले चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को ठीक रखने में मदद करते हैं और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। ये वजन घटाने और डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं जिन लोगों को फाइबर पचाने में दिक्कत होती है या जिन्हें गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उनके लिए बिना छिलके वाले चने खाना ज्यादा आसान और आरामदायक हो सकता है। इसलिए आप अपनी सेहत के अनुसार तय करें कि आपको किस तरह के चने ज्यादा सूट करते हैं।
मसल्स और हड्डियों के लिए है फायदेमंद
भुने चने प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं, जो मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ खून की कमी यानी एनीमिया में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चाहे आप इन्हें छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के, इनके पोषक गुण जैसे आयरन और प्रोटीन वैसे ही बने रहते हैं। छिलका उतारने से इनके पोषण में कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।