पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर: अपने महीने के बजट पर बोझ डाले बिना समझदारी से लोन लें

Personal Loan EMI Calculator: सही पर्सनल लोन की मदद से आप अपनी ज़िंदगी के लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं, और इस तरह आपके लंबे समय के फाइनैंशियल प्लानिंग में भी कोई रुकावट नहीं आती है। लेकिन लोन लेने का समझदारी भरा तरीका यही है कि पहले आपको उसे चुकाने के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए

अपडेटेड May 14, 2026 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
अपने महीने की किस्तों का आसानी से अंदाज़ा लगाएँ और लोन चुकाने के लिए ऐसा प्लान चुनें जो आपके लिए सही हो

ज़िंदगी में कुछ खर्चों की पहले से योजना बनाई जा सकती है। वहीं कुछ खर्चे अचानक सामने आ जाते हैं। जैसे कई बार भाई या बहन की शादी का खर्च एकदम से बढ़ जाता है। आपकी बाइक हर हफ़्ते खराब होने लगती है। या अचानक इलाज कराने की ज़रूरत पड़ जाए जिसके लिए सैलरी आने तक इंतज़ार कर पाना मुमकिन नहीं। या फिर हो सकता है कि आपने आखिरकार अपने घर को नए जैसा बनाने, परिवार के साथ कहीं घूमने जाने, या अपने करियर में तरक्की के लिए किसी प्रोफेशनल कोर्स में निवेश करने का मन बना लिया हो।

ऐसे मौकों पर पर्सनल लोन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जिसके लिए आपको लंबे समय से की गई अपनी बचत को खर्च करने या अपने निवेश बेचने की ज़रूरत नहीं पड़ती। लेकिन लोन लेने से पहले अक्सर ज़्यादातर लोगों को बस एक बात की चिंता रहती है- 'क्या EMI मेरे महीने के बजट के हिसाब से सही होगी?'

यहीं पर पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर आपके काम आता है।


अब हर महीने चुकाई जाने वाली किस्त का खुद से अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि इस कैलकुलेटर की मदद से आप कुछ ही सेकंड में बिल्कुल सटीक अनुमान लगा सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि हर महीने कितनी रकम चुकानी पड़ सकती है, साथ ही आप लोन चुकाने की अलग-अलग समय-सीमा की तुलना कर सकते हैं, और इसे चुकाने के लिए ऐसा प्लान चुन सकते हैं जिसे संभालना आपके लिए आसान हो।

बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के साथ, लोन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक 40,000 रुपये से 55 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, और इसे 12 महीने से लेकर 108 महीने तक की समय-सीमा में चुका सकते हैं। इस लोन में आपको तुरंत मंजूरी, कम-से-कम कागजी कार्रवाई और किसी कोलैटरल के बिना रकम पाने की सुविधा मिलती है। साथ ही, लोन की शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को 24 घंटे* के भीतर अपने खाते में लोन की रकम मिल जाती है।

पर्सनल लोन लेने से पहले अपनी EMI के बारे में जानना क्यों ज़रूरी है

पर्सनल लोन से तुरंत पैसे की ज़रूरत पूरी हो सकती है, लेकिन लोन को मंजूरी मिलने की तरह इसे चुकाने की पहले से योजना बनाना भी उतना ही ज़रूरी है।

ज़्यादातर लोगों का पूरा ध्यान बस इस बात पर होता है कि उन्हें कितना लोन मिल सकता है। बहुत कम लोग इस बात पर गौर करते हैं कि आने वाले सालों में उनके रोज़मर्रा के खर्चों पर EMI का क्या असर होगा। और अक्सर यहीं से आर्थिक परेशानियों की शुरुआत होती है।

मान लीजिए कि आपने एक बड़ी रकम का लोन ले लिया, जिसकी EMI इतनी ज़्यादा है कि सैलरी आने से पहले ही हर महीने का खर्च बोझ लगने लगता है। बचत की रफ्तार थम जाती है। इमरजेंसी फंड की

अनदेखी होने लगती है। फिर घर के ज़रूरी खर्चों और लोन चुकाने के बीच किसी एक को चुनना पड़ता है।

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर आपको ऐसे मुश्किल हालात से बचाने में मदद करता है। यह लोन के लिए आवेदन करने से पहले ही आपको बता देता है कि हर महीने आपको असल में कितनी रकम चुकानी होगी।

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर क्या है और यह कैसे मदद करता है?

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसके ज़रिए आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपको हर महीने कितनी किस्त चुकानी पड़ेगी।

इस कैलकुलेटर में बस तीन बुनियादी जानकारी भरनी होती है:

· लोन की रकम

· ब्याज़ दर

· लोन की समय-सीमा

एक बार ये सारी जानकारी भरने के बाद, यह टूल अपने आप ही आपकी EMI के बारे में बता देता है।

उलझा देने वाले फ़ॉर्मूलों या मैन्युअल तरीके से हिसाब लगाने के बजाय आपको तुरंत नतीजे मिलते हैं, ताकि आप तेज़ी से अपनी फाइनैंशियल प्लानिंग कर सकें।

उदाहरण के लिए:

· समय-सीमा कम होने पर EMI बढ़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर चुकाया जाने वाला ब्याज़ कम हो जाता है।

· समय-सीमा ज़्यादा होने पर EMI कम हो सकती है, जिससे हर महीने लोन चुकाना आसान हो जाता है।

इस कैलकुलेटर की मदद से आप दोनों बातों पर अच्छी तरह गौर करते हुए बेहतर फैसला ले सकते हैं।

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का सही तरीके से उपयोग कैसे करें

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है।

चरण 1: लोन की रकम भरें

अपनी पैसों की ज़रूरत को देखते हुए, उतनी रकम चुनें जितना आप लोन लेना चाहते हैं।

चरण 2: ब्याज़ दर भरें

वह ब्याज़ दर भरें, जो आपके लोन पर लागू होने वाली है।

चरण 3: लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें

ऐसी समय-सीमा चुनें, जिसमें आपकी महीने की किस्त का बोझ भी कम हो और आपको अंत में चुकाई जाने वाली कुल रकम भी ज़्यादा न लगे।

चरण 4: अपनी EMI पर अच्छी तरह गौर करें

इस कैलकुलेटर से आप तुरंत अपनी EMI का अंदाज़ा लगाने के साथ-साथ चुकाई जाने वाली कुल रकम के बारे में भी जान सकते हैं।

आप अलग-अलग आंकड़े भरकर इस प्रक्रिया को तब तक दोहरा सकते हैं, जब तक कि आपको लोन चुकाना सुविधाजनक ना लगे।

आपके पर्सनल लोन EMI पर असर डालने वाली कुछ बातें

आपकी EMI की रकम बस यूँ ही तय नहीं की जाती है। अंतिम रकम कितनी होगी, यह कई बातों पर निर्भर है।

· लोन की रकम: आप जितनी रकम उधार लेते हैं, उसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ता है। ज़्यादातर मामलों में, लोन की रकम ज़्यादा होने पर मासिक किस्त भी उतनी ही ज़्यादा होती है। उदाहरण के लिए, अगर लोन चुकाने की समय-सीमा और ब्याज़ दर एक-समान रहे, तो 3 लाख रुपये के लोन की EMI हमेशा 12 लाख रुपये के लोन की EMI से कम होगी। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप लोन के तौर पर उतनी ही रकम चुनें, जो आपकी ज़रूरत के हिसाब से सही हो और जिसे आप आसानी से चुका सकें।

· ब्याज़ दर: आपके लोन की कुल लागत तय करने में ब्याज़ दर सबसे ज़्यादा मायने रखता है। ब्याज़ दर में मामूली सा अंतर भी आपकी EMI और चुकाई जाने वाली कुल रकम लोन पर बड़ा असर डाल सकता है। बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन में आपको एलिजिबिलिटी, इनकम प्रोफ़ाइल और लोन की शर्तों के आधार पर सालाना 10% से 30% तक की ब्याज़ दर पर लोन मिल सकता है। पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप यह जान सकते हैं कि अलग-अलग ब्याज़ दरें आपके महीने की किस्त पर कैसे असर डाल सकती हैं।

· लोन चुकाने की समय-सीमा: लोन की समय-सीमा के आधार पर यह तय होता है कि आप कितने समय तक लोन चुकाते रहेंगे। बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के साथ, लोन की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक इसे चुकाने के लिए 12 महीने से लेकर 108 महीने तक की सुविधाजनक समय-सीमा चुन सकते हैं। आमतौर पर लंबी समय-सीमा में EMI की रकम कम हो जाती है, जिससे हर महीने लोन चुकाना आसान हो जाता है। हालाँकि, इससे लोन की समय-सीमा के दौरान चुकाया जाने वाला कुल ब्याज़ भी बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, समय-सीमा कम होने से EMI बढ़ सकती है, लेकिन चुकाया जाने वाला कुल ब्याज़ कम हो जाता है। इसलिए EMI चुकाने की क्षमता और लोन की समय-सीमा के बीच सही संतुलन बनाना ज़रूरी है।

· लोन का ज़िम्मेदारी से उपयोग: आपकी फाइनैंशियल प्रोफ़ाइल भी आपके लोन की शर्तों और एलिजिबिलिटी पर असर डालती है। लोन देने वाले संस्थान इन बातों पर गौर कर सकते हैं:

लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड

  • मौजूदा EMI और कर्ज़
  • लगातार इनकम का जरिया
  • क्रेडिट स्कोर और लोन का ज़िम्मेदारी से उपयोग

अपने लोन की किस्तों का नियमित रूप से भुगतान करने की आदत और लोन का ज़िम्मेदारी से उपयोग करने पर आपकी फाइनैंशियल क्रेडिबिलिटी मज़बूत होती है, जिससे भविष्य में आपको लोन के और भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन क्यों एक स्मार्ट विकल्प है

पर्सनल लोन की प्रक्रिया उलझी हुई नहीं होनी चाहिए। आजकल लोग ऐसा लोन पसंद करते हैं जो तुरंत मिले, जिसमें शर्तें आसान हों और जो पूरी तरह सुविधाजनक हो।

नीचे बताया गया है कि बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन कई तरह की आर्थिक ज़रूरतों के लिए सबसे अच्छा क्यों है:

· ज़रूरत के अनुसार लोन की रकम: लोन की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक, अपनी ज़रूरत के अनुसार 40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

· लोन चुकाने में ज़्यादा सहूलियत: 108 महीनों तक की समय-सीमा से, लोन लेने वाले ग्राहकों को इसे चुकाने के लिए पूरी रकम को महीनों में आसानी से बाँटने में मदद मिलती है।

· तुरंत मंजूरी की प्रक्रिया: अगर पैसों की तुरंत ज़रूरत हो, तो हफ़्तों इंतज़ार करना मुमकिन नहीं होता। बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन में, लोन की शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को 24 घंटों* के भीतर तुरंत मंजूरी और लोन की रकम पाने की सुविधा मिलती है।

· किसी कोलैटरल की ज़रूरत नहीं: आवेदन करते समय आपको कोई प्रॉपर्टी, सोना या दूसरी कीमती चीजें गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है।

· बेहद कम कागजी कार्रवाई: इस प्रक्रिया में बेहद कम कागजी कार्रवाई की ज़रूरत होती है, जिससे आवेदन करना और भी आसान हो जाता है।

अब ज़्यादा भरोसे के साथ अपने लोन की योजना बनाएँ

सही पर्सनल लोन की मदद से आप अपनी ज़िंदगी के लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं, और इस तरह आपके लंबे समय के फाइनैंशियल प्लानिंग में भी कोई रुकावट नहीं आती है। लेकिन लोन लेने का समझदारी भरा तरीका यही है कि पहले आपको उसे चुकाने के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप पहले ही अपने महीने की किस्तों का अंदाज़ा लगा सकते हैं, लोन चुकाने के विकल्पों की तुलना कर सकते हैं, और अपनी सहूलियत के हिसाब से सही लोन चुन सकते हैं।

बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के साथ, लोन की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से लोन की रकम, इसे चुकाने की लंबी समय-सीमा, तुरंत मंजूरी, बेहद कम कागजी कार्रवाई और पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।

आज ही अपनी एलिजिबिलिटी देखें और पूरे भरोसे के साथ ऐसे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें, जो आपके आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी मदद करे।

* नियम व शर्तें लागू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।