हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशियाई बाजार करीब एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। वही SGX NIFTY और DOW FUTURES भी 160 अंक से ज्यादा फिसले है। CONSUMER SENTIMENT INDEX के WEAK आंकड़े के बाद शुक्रवार को DOW JONES 300 प्वाइंट गिरा था।
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में नरमी देखने को मिली। अच्छे नतीजों के बावजूद बाजार पर दबाव देखने को मिला। इकोनॉमिक रिकवरी और कोविड के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी है। ब्रेट क्रूड के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसले है। वहीं OPEC+देशों के बीच समझौता हुआ। 21 अगस्त से 4 लाख BBD प्रोडक्शन बढ़ाने पर सहमति बनी है। दिसंबर 2022 तक प्रोडक्शन बढ़ाने पर करार किया गया है और दिसंबर 2021 तक बाजार का आकलन किया है।
इधर आज एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 221.50 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.49 फीसदी गिरावट के साथ 27,584.99 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 1.08 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 17,761.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 27,410.32 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.08 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.64 फीसदी का दबाव दिखा रहा है।