ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिली है। कल अमेरिका में NASDAQ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। आज DOW FUTURES में 45 प्वांइट का उछाल देखने को मिला है।
ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिली है। कल अमेरिका में NASDAQ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। आज DOW FUTURES में 45 प्वांइट का उछाल देखने को मिला है।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow में सुस्त कारोबार हो रहा है और ये 69 अंक चढ़कर बंद हुआ था। Nasdaq में 112 अंक की तेजी देखने को मिली और ये अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq में रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.46 फीसदी के करीब पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ कच्चा तेल दायरे में कारोबार कर रहा है और ब्रेंट 75 डॉलर के ऊपर बरकरार है जबकि ब्रेंट 100 डॉलर तक जाने का Total Energy के CEO का अनुमान है । वहीं 30000 डॉलर के नीचे फिसलने के बाद Bitcoin में रिकवरी आई है।
Jerome Powell की बड़ी बातें
Jerome Powell ने महंगाई में उछाल अस्थायी रहने की उम्मीद जताई है।
महामारी के बाद अनलॉक से महंगाई में तेज उछाल की संभावनाए है। उन्होंने महंगाई में आगे कमी आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है.
एशियाई बाजार
एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY 62.50 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 28,910.16 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.20 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 17,236.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.70 अंकों की बढ़त के साथ 28,508.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।