ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव मिल रहे है। एशिया की हल्की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY भी उछलकर 17550 के पार निकला है। DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। इकोनॉमी में तेज रिकवरी की उम्मीद से अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे।
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव मिल रहे है। एशिया की हल्की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY भी उछलकर 17550 के पार निकला है। DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। इकोनॉमी में तेज रिकवरी की उम्मीद से अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow कल 237 अंक चढ़कर 34800 के पार बंद हुआ है। S&P 500, Nasdaq में 0.75% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं एनर्जी शेयरों में दमदार तेजी देखने को मिली और ये इंडेक्स 3% उछला। इकोनॉमी में स्मार्ट रिकवरी के संकेत मिल रहे है। US में IIP ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही है। 10 महीने में पहली बार इंपोर्ट कीमतों में कमी आई है। वहीं 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.29% पर है। ब्रेंट क्रूड करीब 3% उछला है और 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। अमेरिका में ऑयल भंडार गिरने से तेल में उछाल देखने को मिल रहा है। इधऱ नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी जारी है और ये 5.42 प्रति डॉलर mmBtu पर है। मांग बढ़ने और Open Up से एनर्जी कीमतों को सहारा मिल रहा है।
आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 18.50 अंक की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी टूटकर 30,350.43 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17,309.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.19 फीसदी टूटकर 24,736.56 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.70 फीसदी की गिरावट दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट की 0.26 फीसदी की मजबूती के साथ कामकाज कर रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।