ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। उधर अमेरिका में फिर रिकॉर्ड स्तर पर S&P और NASDAQ बंद हुए है।
विदेशी बाजार से संकेत
Nasdaq और S&P 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। अच्छी शुरुआत के बाद Dow की सपाट क्लोजिंग हुई है। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.48 फीसदी के करीब बरकरार है। क्रूड में हल्की रिकवरी देखने को मिली और ब्रेंट फिर 75 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। डॉलर में मजबूती से सोना 11 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। Comex पर सोना 1750 डॉलर प्रति औंस तक फिसला है। Moderna का दावा, कोरोना वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट पर कारगर साबित हुआ है।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY 41.00 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.01 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 28,815.10 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.97 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 17,756.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार 0.04 फीसदी टूटा है। वहीं, कोस्पी में 0.41 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.22 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
