Global Market:एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत,SGX NIFTY में हल्की बढ़त

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले है। अमेरिका में S&P की लगातार तीसरे दिन RECORD क्लोजिंग हुई है।

अपडेटेड Jun 29, 2021 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले है।  अमेरिका में S&P की लगातार तीसरे दिन RECORD क्लोजिंग हुई है।  NASDAQ ने भी नया शिखर  बनाया लेकिन एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई है।  SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

 

विदेशी बाजार से संकेत

US मार्केट में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। Nasdaq पहली बार 14500 के स्तर पर पहुंचा। S&P 500 ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छुआ लेकिन Dow में 150 अंक की गिरावट रही क्रूज और एयरलाइन से जुड़े शेयरों पर दबाव देखने को मिला। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.50 फीसदी  के करीब है। OPEC+ देशों की बैठक से पहले कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है और ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है।

वहीं दूसरी और दुनिया के कुछ क्षेत्रों में ट्रैवल पर पाबंदियां लगी। ये पाबंदियां कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए लगाई गई है। यूरोप से आने वाले यात्रियों के लिए नए प्रतिबंध लगाए गए है।

एशियाई बाजार


एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।   SGX NIFTY 18.00 अंक नीचे नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.88 फीसदी की गिरावट  के साथ 28,791.20 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.63 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.32 फीसदी की बढ़त  के साथ 17,647.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार 0.28 फीसदी टूटा है। वहीं, कोस्पी में 0.42  फीसदी की गिरावट दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 22.30 अंक की  गिरावट देखने को मिल  रही है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।