SGX NIFTY में हल्की बढ़त, FED के फैसले से पहले DOW FUTURES में सुस्त कारोबार, आज बंद रहेंगे जापान के बाजार

SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन FED के फैसले से पहले आज DOW FUTURES में सुस्त कारोबार हो रहा है।

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन FED के फैसले से पहले आज DOW FUTURES में सुस्त कारोबार हो रहा है।  कल लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर अमेरिकी बाजार बंद हुए थे।  इधर एशिया में CULTURE DAY के मौके पर जापान के बाजार में छुट्टी है। 

विदेशी बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ है। Dow कल 139 और Nasdaq में 54 अंक की तेजी देखने को मिली। स्मॉलकैप इंडेक्स Russell 2000 की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। Pfizer, DuPont, KKR & Under Armour के शानदार नतीजे रहे है। बॉन्ड खरीदारी में कमी पर Fed का फैसला आज  आएंगा। 2022 के Mid तक बॉन्ड खरीदारी में कमी प्रक्रिया पूरी संभव है। इस बीच Fed का हर महीने 10 बिलियन डॉलर  बॉन्ड खरीदारी कमी करेगा। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.55% पर है। कच्चे तेल में 1% की गिरावट देखने को मिल रही है और ब्रेंट 84 डॉलर के नीचे फिसला है। Comex पर सोने का भाव 1785 डॉलर प्रति औस के पास है। जापान के बाजार आज बंद रहेंगे।

इधर चीन ने स्थानीय सरकारों से फूड सप्लाई बढ़ाने को कहा है। लोगों से आवश्यक वस्तूओं का स्टॉक करने के निर्देश दिए है। Winter और कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव का असर देखने को मिल रहा है। Taiwan के साथ बढ़ता तनाव भी एक बड़ी वजह है।


इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 30.00 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.43 फीसदी की गिरावट के  साथ 29,520.90 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 17,103.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.81 फीसदी की तेजी  के साथ 24,896.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.18 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 3,501.59 के स्तर पर दिख रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.



 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।