Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 10, 2023 / 2:21 PM IST

Today News Highlights: राजस्थान में 23, MP में 17, छत्तीसगढ़ में 7-17 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Today News Highlights: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मिजोरम में विधानसभा का चुनाव 7 नवंबर को होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके अलावा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को एक साथ होगी

Today News Highlights: आगामी विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़,  राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को म

Today News Highlights: राजस्थान में 23, मध्य प्रदेश में 17, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
Today News Highlights: राजस्थान में 23, मध्य प्रदेश में 17, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
OCTOBER 10, 2023 / 2:21 PM IST

- मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं और बहुमत का आंकड़ा 115 है।
- साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं।
- कमल नाथ के नेतृत्व में पार्टी ने सरकार बनाई थी।
- मार्च 2020 में, 22 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

    OCTOBER 10, 2023 / 2:18 PM IST

    - कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नतृत्व में सरकार बनाई
    - बीजेपी ने भी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारे उतारे, लेकिन उसे सिर्फ 15 सीट मिलीं।
    - पिछले चुनाव में कांग्रेस को 43.04% वोट मिला।
    - BJP के खाते में 32.97% वोट गया।

      OCTOBER 10, 2023 / 2:18 PM IST

      छत्तीसगढ़ चुनाव

      - छत्तीसगढ़ विधान सभा में 90 सीटें हैं।
      - बहुमत का आंकड़ा 46 है।
      - पिछला चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था।
      - कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ी और 68 सीटों पर जीती।

        OCTOBER 10, 2023 / 2:17 PM IST

        राजस्थान चुनाव

        - राजस्थान विधाससभा में कुल 200 सीट हैं।
        - बहुमत का आंकड़ा 101 सीटों का है।
        - 2018 के चुनाव में कांग्रेस 195 सीटों पर लड़ी और 100 सीटों पर जीती।
        - BJP सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ी और 73 सीटों पर जीती
        - कांग्रेस को पिछले चुनाव में 39.30% वोट मिला।
        - बीजेपी को पिछले चुनाव में 38.77%।

          OCTOBER 09, 2023 / 6:54 PM IST

          Assembly election 2023 News live: कल्याणकारी योजनाओं से KCR को मिल सकती है मदद

          विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोग अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोंक कर कार्यकर्ताओं के साथ काम करेंगे और निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनाएंगे क्योंकि ये ही प्रदेश की जनता के हित में है। मैं आज हरिद्वार और ऋषिकेश जा रहा हूं। कल दिन भर मुलाकात और चिंतन का दौर जारी रहेगा। हम बुधवार सुबह लौटकर चुनाव अभियान में पूरी ताकत के साथ भिड़ जाएंगे। मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

            OCTOBER 09, 2023 / 5:58 PM IST

            Chhattisgarh Election 2023 News Live: बीजेपी ने जारी की 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

            भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 21 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने एक केंद्रीय मंत्री सहित तीन सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत सीट से, रायगढ़ की सांसद गोमती साय को पत्थलगांव से और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद अरुण साव को लोरमी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

              OCTOBER 09, 2023 / 5:40 PM IST

              Rajasthan Election 2023 News Live: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

              आगामी राजस्थान चुनाव में बीजेपी द्वारा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं कि प्रधानमंत्री को विश्वास था कि जिस प्रकार का काम मैंने सांसद रहते हुए किया वैसा ही काम मैं आगे करूंगा। राजस्थान के अंदर परिवर्तन की ज़रूरत है, यहां पर अपराध, बेरोजगारी के विषय हैं... भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता है उनके फोन आ रहे हैं, झोटवाड़ा से एक खास लगाव रहा है वह मेरी अपनी विधानसभा रही है।

                OCTOBER 09, 2023 / 5:15 PM IST

                Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में BJP ने जारी की 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

                राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के कुछ घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। एक अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। मध्य प्रदेश की तरफ राजस्थान में बीजेपी ने सात सांसदों को टिकट दिया है।

                BJP ने झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा है। जबकि दूसरी सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से मैदान में उतारा है। इसके अलावा बाबा बालकनाथ को तिजारा से और किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से मैदान में उतारा गया है। राजस्थान में अभी तक कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

                  OCTOBER 09, 2023 / 4:41 PM IST

                  Assembly election 2023 News live: MP चुनाव के लिए BJP ने जारी की एक और लिस्ट

                  मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। जबकि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।

                    OCTOBER 09, 2023 / 3:31 PM IST

                    Congress Working Committee Live: राहुल गांधी बोले- BJP पर जातिगत जनगणना का बनाएंगे दबाव

                    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जातीय जनगणना करवाने पर भी जोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।

                      OCTOBER 09, 2023 / 3:25 PM IST

                      Congress Working Committee Live: कांग्रेस मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कराएंगे जातिगत जनगणना

                      कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे।

                        OCTOBER 09, 2023 / 2:39 PM IST

                        Assembly election 2023 dates live: राजस्थान में BJP-कांग्रेस दोनों ने किया जीत का दावा

                        राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि तारीख आ रही है पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। आपके कर्म जनता के सामने आने वाले हैं। आप न तो नारी की सुरक्षा कर पाए और न ही किसानों के साथ न्याय कर पाए। आज राजस्थान की मर्यादाओं को तार-तार किसने किया? राजस्थान के विकास को अवरूद्ध किसने किया? राजस्थान में तुष्टिकरण किसने किया? आज किसानों और युवाओं की आत्महत्या का ज़िम्मेदार कौन है?... इसलिए राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है कि इस नकारा सरकार की विदाई तय करनी है।

                        वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ बीजेपी के केंद्र के काम को रखिए, हमारा काम अच्छा हो तो हमारे साथ आईए। हमने जो काम किया है वह लोगों को दिख रहा है... काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से। हमने दिल से काम किया है इसलिए हमें 100% उम्मीद है कि कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।

                          OCTOBER 09, 2023 / 2:09 PM IST

                          Assembly election 2023 dates live: चुनाव के ऐलान पर क्या बोली कांग्रेस?

                          राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनों पर ही आक्रामक है। देश के प्रधानमंत्री को बार-बार ये जाकर बताना पड़ रहा है कि हमारा कोई चेहरा नहीं होगा। इसका मतलब ये है कि बीजेपी में अंदरूनी फूट है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ हम (कांग्रेस) एक हैं। हम एकजुटता के साथ काम करते हैं। हम अब जनता के बीच जाकर राजस्थान सरकार के सभी कामों को बताएंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार को दोहराएगी। 200 सीटों वाले राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे।

                            OCTOBER 09, 2023 / 1:47 PM IST

                            Assembly election 2023 dates live: किस राज्य में कितने मतदाता?

                            मिजोरम में पुरुष मतदाता 4.13 लाख और महिला मतदाता 4.39 लाख है। जबकि 50,611 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

                            छत्तीसगढ़ में पुरुष मतदाता 1.01 करोड़, महिला 1.02 करोड़ और पहली बार वोटिंग में हिस्सा लेने वाले 7.23 लाख मतदाता होंगे।

                            मध्य प्रदेश में पुरुष 2.88 करोड़, महिला 2.72 करोड़ और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 22.36 लाख है।

                            राजस्थान में 2.73 करोड़ पुरुष, 2.52 करोड़ महिलाएं और 22.04 लाख पहली बार मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे।

                            तेलंगाना में 1.58 करोड़ पुरुष, 1.58 करोड़ महिला और 8.11 लाख पहली बार मतदान करेंगे।

                              OCTOBER 09, 2023 / 1:42 PM IST

                              Assembly election 2023 dates live: चुनाव की बड़ी बातें

                              मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। जबकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके अलावा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

                              मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

                              मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 60.2 लाख नए वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है।

                                OCTOBER 09, 2023 / 1:24 PM IST

                                Assembly election 2023 dates live: चुनावी वाले 5 राज्यों में किसके पास कितनी सीटें हैं?


                                छत्तीसगढ

                                बहुजन समाज पार्टी (BSP)- 2
                                भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 15
                                भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 68
                                जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J)- 5

                                मध्य प्रदेश

                                बहुजन समाज पार्टी- 2
                                भारतीय जनता पार्टी- 109
                                निर्दलीय विधायक- 4
                                कांग्रेस- 114
                                समाजवादी पार्टी- 1

                                राजस्थान

                                बहुजन समाज पार्टी- 6
                                भारतीय जनता पार्टी- 73
                                भारतीय ट्राइबल पार्टी- 2
                                भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- 2
                                निर्दलीय- 13
                                कांग्रेस- 100
                                राष्ट्रीय लोकदल- 1
                                राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी- 3

                                तेलंगाना

                                ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक- 1
                                ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 7
                                भारतीय जनता पार्टी- 1
                                भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 19
                                तेलंगाना राष्ट्र समिति- 88
                                तेलुगु देशम पार्टी- 2

                                मिजोरम


                                भारतीय जनता पार्टी- 1
                                निर्दलीय- 8
                                भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 4
                                मिज़ो नेशनल फ्रंट- 27

                                  OCTOBER 09, 2023 / 1:07 PM IST

                                  Assembly Election 2023 Live: कांग्रेस ने जीत का किया दावा

                                  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा, "छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस पर जनता के विश्वास और समर्थन के बूते हम इन सभी राज्यों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। ये किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों की जीत होगी। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत होगी। कांग्रेस की जीत होगी।"

                                    OCTOBER 09, 2023 / 12:37 PM IST

                                    Assembly Election 2023 Live updates: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

                                    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मिजोरम में विधानसभा का चुनाव 7 नवंबर को होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके अलावा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को एक साथ होगी।

                                      OCTOBER 09, 2023 / 12:23 PM IST

                                      Assembly Election 2023 Live updates: मतदान केंद्रों की संख्या

                                      पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा करते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे। जबकि 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी। कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

                                        OCTOBER 09, 2023 / 12:21 PM IST

                                        Assembly Election 2023 Live updates: मतदाताओं की संख्या

                                        छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है। अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी। कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके सुझाव और फीडबैक लिए।

                                          OCTOBER 09, 2023 / 12:17 PM IST

                                          Assembly elections 2023 dates live updates: विधानसभा चुनावों में सीटों की संख्या

                                          चुनाव आयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 230 सीट, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं, जिनके लिए मतदान होंगे।

                                            OCTOBER 09, 2023 / 12:09 PM IST

                                            Assembly Elections 2023 Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

                                            चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में थोड़ी देर में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग अभी अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहा है।

                                              OCTOBER 09, 2023 / 11:56 AM IST

                                              Assembly Election 2023 Live updates: कांग्रेस का दावा- महिला आरक्षण इसी चुनाव से हो सकता था लागू

                                              कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में अपने संबोधन के दौरान पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अचानक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें मोदी सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई। हमेशा की तरह इस बार भी सरकार ने विपक्ष के साथ कोई संवाद नहीं किया और असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की रणनीति पर ही काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने खुले दिल से महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। मोदीजी चाहते तो महिला आरक्षण इसी चुनाव से लागू हो सकता था। और OBC महिलाओं को भी स्थान मिल सकता था। ये बिल केवल प्रचार और वोट बैंक के लिए लाया गया है।

                                                OCTOBER 09, 2023 / 11:49 AM IST

                                                Assembly Election 2023 Live updates: EVM-VVPAT को लेकर कांग्रेस की याचिका खारिज

                                                सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार की याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT का फर्स्ट लेवल चेक फिर करवाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के बुलाने पर कांग्रेस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई। पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी।

                                                  OCTOBER 09, 2023 / 11:39 AM IST

                                                  Assembly Election 2023 Live updates: विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी ने 'कमल' को बताया चेहरा

                                                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में स्पष्ट संकेत दिया था कि पार्टी राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करेगी। पीएम मोदी ने 'कमल' के निशान को ही पार्टी की उम्मीद एवं उम्मीदवार बताया था। प्रधानमंत्री मोदी ने चित्तौड़गढ़ में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। पीएम मोदी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई, जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

                                                    OCTOBER 09, 2023 / 11:22 AM IST

                                                    Assembly Election 2023 Live updates: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और BJP के अलग-अलग दावे

                                                    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और BJP दोनों पार्टियों के नेता जीत का दावा किया है। आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, "... जितना जल्दी (चुनाव) हो उतना अच्छा है। आजकल तो चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए 5 साल होते हैं, जिस दिन से जिम्मेदारी मिलती है उसी दिन से आप जो भी काम करते हैं। वह चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जाता है। वहीं, छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, "...बीजेपी चुनाव के लिए तैयार है, छत्तीसगढ़ की जनता भी 5 साल तक राज्य को लूटने, धोखा देने, ठगने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। जनता छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए मतदान करने के लिए तैयार है।" कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कम से कम 4 राज्यों में हम अपनी सरकार बनाएंगे। पांचों में भी बना सकते हैं। चुनाव का हम स्वागत करते हैं, हम पूरी तरह तैयार हैं। हर जगह कांग्रेस की विजय होगी।

                                                      OCTOBER 09, 2023 / 11:07 AM IST

                                                      Assembly Election 2023 Live updates: कांग्रेस का पांचों राज्यों में जीत का दावा

                                                      आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि अभी चुनाव तारीखों की घोषणा होगी। देखते है चुनाव आयोग क्या तारीख देता है और कितने चरणों में चुनाव होता है, हमारी पूरी तैयारी है। 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "हम 101% मध्य प्रदेश का चुनाव जीतेंगे।" AICC कार्यालय में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है।

                                                        OCTOBER 09, 2023 / 10:58 AM IST

                                                        Assembly Election 2023 Live updates: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने लगाया पूरा जोर

                                                        भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश में इस बार हर हाल में वापसी की कोशिश में है। बीजेपी ने अब तक राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 79 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ-साथ इंदौर के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं। सभी राजनीतिक दिग्गजों को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

                                                          OCTOBER 09, 2023 / 10:43 AM IST

                                                          Assembly Election 2023 Live updates: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज

                                                          कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आज (09 अक्टूबर) दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और जातिगत सर्वे समेत कुछ अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। AICC मुख्यालय में होने वाली बैठक में इस साल के आखिर में प्रस्तावित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा संभव है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

                                                            OCTOBER 09, 2023 / 10:31 AM IST

                                                            Assembly Election 2023 Live updates: राजस्थान में अंदरूनी कलह से बीजेपी चिंतित

                                                            राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों में राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से पांचवीं सीटें 3% से कम अंतर से जीती गईं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर अंदरूनी कलह की रिपोर्ट उस संख्या के साथ राज्य में इसकी संभावनाओं को खराब कर सकती है।

                                                              OCTOBER 09, 2023 / 10:24 AM IST

                                                              Assembly Election 2023 Live updates: मध्य प्रदेश में कमलनाथ ही होंगे कांग्रेस का चेहरा

                                                              कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम का समर्थन करते हुए कहा कि जो पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष होता है, वही स्वाभाविक रूप से चेहरा होता है। सुरजेवाला से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल किया गया था। बता दें कि सुरजेवाला कांग्रेस के मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं।

                                                                OCTOBER 09, 2023 / 10:14 AM IST

                                                                Assembly Election 2023 Live updates: जातिगत जनगणना होगा कांग्रेस का मुख्य मुद्दा

                                                                कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CIC) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की। हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जातिगत जनगणना उसका मुख्य एजेंडा होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, CEC के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

                                                                  OCTOBER 09, 2023 / 10:04 AM IST

                                                                  Assembly Elections 2023 Live: कब खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल?

                                                                  तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। जबकि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।

                                                                    OCTOBER 09, 2023 / 9:55 AM IST

                                                                    Assembly Elections 2023 Live: दोपहर 12 बजे होगा चुनाव तारीखों का होगा ऐलान

                                                                    निर्वाचन आयोग (ECI) पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा।

                                                                      OCTOBER 09, 2023 / 9:51 AM IST

                                                                      नमस्कार

                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।