Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 09, 2024 / 6:39 PM IST

MP-CG Voting Highlights: छत्तीसगढ़ में 68% तो एमपी में 71% वोटिंग! IED ब्लास्ट में जवान शहीद, EVM में दिग्गजों की किस्मत कैद

Assembly Election 2023 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों के लिए हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 68.15 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, मध्य प्रदेश में 71.16% मतदान हुआ। दोनों राज्यों में मतदान के दौरान हिंसा की भी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बीजेपी उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थक घायल हो गए

Assembly Elections 2023 Highlights: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के दूसरे चरण के लिए मतदान (Voting) शुक्रवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। जबकि मध्य प्रदेश (MP Assembly Election 2023) में शाम 6 बजे बजे तक वोट डाले गए। दोनों राज्यों में मुख

Exit Poll Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम में 2018 के एग्जिट पोल कितने सही निकले?
Exit Poll Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम में 2018 के एग्जिट पोल कितने सही निकले?
NOVEMBER 17, 2023 / 6:39 PM IST

MP Voting Live: प्रज्ञा ठाकुर की मतदाताओं से अपील

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अच्छा मतदान हो रहा है। जनता जागरूक हुई है और जनता को देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का एहसास है। मेरी अपील है कि सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग कीजिए। ये लोकतंत्र का त्योहार है जहां हमें खुलकर आगे आना चाहिए।

    NOVEMBER 17, 2023 / 6:15 PM IST

    Assembly Elections 2023 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुक्रवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। जबकि मध्य प्रदेश में शाम 6 बजे बजे तक वोड डाले गए। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों के लिए हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 67.34 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, मध्य प्रदेश में 71.11% मतदान हुआ।

      NOVEMBER 17, 2023 / 5:59 PM IST

      CG Elections 2023 Live: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में ITBP जवान शहीद

      छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों के लिए दूसरे और आखिरी चरण का मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। शाम पांच बजे तक 67.34 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान हिंसा की भी खबर सामने आई है। गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, राज्य में मतदान के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि मतदान करने जा रहे एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल दिया।

        NOVEMBER 17, 2023 / 4:56 PM IST

        MP Assembly Election 2023 Voting LIVE: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में पोलिंग बूथ का किया दौरा

        मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य में जारी वोटिंग के बीच रेहटी में मतदान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से कहा, "मतदान चल रहा है, जनता काफी उत्साहित हैं... मैंने देखा कि अगर किसी का एक्सीडेंट हो जा रहा है या किसी प्रकार की दिक्कत है तब भी लोग वोट डालने आ रहे हैं। बुज़ुर्ग लोग, जिन्हें चलने में दिक्कत है वे भी मतदान के लिए आ रहे हैं... "

          NOVEMBER 17, 2023 / 4:41 PM IST

          MP Polls Live: मध्य प्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस पार्षद की हत्या

          मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मतदान से पहले शुक्रवार तड़के बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प के दौरान एक पार्षद की कथित तौर पर मौत हो गई। मृतक की पहचान खजुराहो के मंजूर नगर गांव के निवासी सलमान खान के रूप में हुई, जिसे कथित तौर पर बीजेपी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों से जुड़े वाहनों ने कुचल दिया था। घटना के वक्त पीड़ित के साथ छतरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा भी थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना राजनगर विधानसभा क्षेत्र में रात करीब 2 बजे हुई।

            NOVEMBER 17, 2023 / 4:23 PM IST

            MP Chunav 2023 Live: एमपी के नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग समाप्त

            मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग समाप्त हो गया है। राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित 47 और अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित 35 सीटों सहित सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया।

              NOVEMBER 17, 2023 / 4:06 PM IST

              MP Election 2023 Live: पथराव और फायरिंग के बीच एमपी में 60.52%, छत्तीसगढ़ में 55.31% मतदान

              मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ के 70 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक मध्य प्रदेश में 60.52% मतदान हुआ है। जबकि छत्तीसगढ़ में 55.31% मतदान हुआ। मतदान के बीच एमपी के कुछ विधानसभा क्षेत्रों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।

                NOVEMBER 17, 2023 / 3:33 PM IST

                Elections 2023 LIVE: 'पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा'

                दतिया में मध्य प्रदेश के मंत्री और BJP नेता नरोत्तम मिश्रा कहते हैं, "जब आप कमल के निशान वाला बटन दबाते हैं, तो भारत में जश्न मनाया जाता है। अगर कोई और राजनीतिक दल जीतता है, तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए 'कमल' निशान वाला बटन दबाना चाहिए।"

                  NOVEMBER 17, 2023 / 3:20 PM IST

                  MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर पक्षपात की शिकायत की

                  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि छतरपुर में उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता को BJP उम्मीदवार ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

                  सिंह ने यहां अपना वोट डालने के बाद राज्य की राजधानी भोपाल में मीडिया से बात करते हुए ये टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी के साथ राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला।

                  सिंह ने कहा, "छतरपुर के राजनगर में एक घटना घटी है, जहां हमारे एक कार्यकर्ता को BJP प्रत्याशी ने अपने गाड़ी से कुचल दिया। पुलिस ने अब तक न तो गाड़ी जब्त की है और न ही प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। वहां से बीजेपी अध्यक्ष के शिष्य चुनाव लड़ रहे हैं। उसने वहां अवैध रेत खनन किया है। मैंने कलेक्टर-SP से बात की है। हमारी पार्टी इस बारे में चुनाव आयोग को रिपोर्ट भी दे रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।”

                  कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

                    NOVEMBER 17, 2023 / 3:12 PM IST

                    Assembly Election 2023: इन बड़े चेहरों ने किया आज मतदान

                    PTI के मुताबिक, जल्दी मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार, कांग्रेस के कमल नाथ अपने परिवार के साथ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रह्लाद पटेल, राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन शामिल हैं।

                      NOVEMBER 17, 2023 / 2:50 PM IST

                      Elections 2023 LIVE: मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में हुई गोलीबारी, BJP उम्मीदवार, AAP समर्थक घायल

                      मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से की गई गोलीबारी में एक बीजेपी उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी (AAP) समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

                      230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए एक चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा सीटों और मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ बूथों को छोड़कर, जहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान कर सकते हैं।

                        NOVEMBER 17, 2023 / 2:46 PM IST

                        MP Election 2023 LIVE: इंदौरा-4 विधानसभा में मारपीट

                        इंदौरा-4 विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल। मतदान को लेकर दोनों गुठों में जमकर हुई मारपीट। हिंसा बढ़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

                          NOVEMBER 17, 2023 / 2:42 PM IST

                          Assembly Elections 2023 LIVE: पथराव की जांच में जुटा प्रशासन

                          मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज चल रहे मतदान के दौरान भिंड के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मनहद गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर पथराव हुआ। भिंड के एडीएम आरके खत्री ने बताया, ''यहां मतदान अच्छा चल रहा है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में पहले क्या हुआ था।"

                            NOVEMBER 17, 2023 / 2:20 PM IST

                            MP Election 2023: दिग्विजय सिंह की पत्नी बोलीं- बदलाव की लहर है

                            कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने भोपाल में अपना वोट डालने के बाद कहा, "परिवर्तन के लिए एक लहर है। महिलाएं बहुत बुद्धिमान हैं और वे अपने फैसले लगन से लेती हैं। महिलाओं के लिए कठोर निर्णय लेने का समय आ गया है, क्योंकि एक तरफ कुछ लालच है और दूसरी तरफ उनका भविष्य और आशा दांव पर है।"

                              NOVEMBER 17, 2023 / 2:06 PM IST

                              Elections 2023 LIVE: इंदौर के महू में तलवारें चलने से तनाव

                              इंदौर के महू में मतदान के दौरान ग्राम मांगिल्या में विवाद हुआ, यहां कुछ लोगों के बीच तलवारें चलने की खबर है। इस विवाद में दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए शासकीय मध्यभारत अस्पताल लाया गया है। इस संघर्ष में बीजेपी के सरपंच प्रतिनिधि और एक और शख्स घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संघर्ष में निर्दलीय प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार का नाम सामने आ रहा है। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, यहां दो पक्षों में विवाद हुआ. दोनों पक्ष अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के समर्थक हैं. एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच चल रही है।

                                NOVEMBER 17, 2023 / 2:03 PM IST

                                Assembly Elections 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में अब तक 45% वोट पड़े

                                मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक कुल 45.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और प्रतिद्वंद्वी कमल नाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं।

                                  NOVEMBER 17, 2023 / 1:56 PM IST

                                  MP Election 2023 LIVE: खुलेआम गुंडागर्दी हो रही- दिग्विजय सिंह

                                  कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, "छतरपुर में एक घटना हुई है, जहां हमारे एक कार्यकर्ता को BJP उम्मीदवार ने अपने वाहन से कुचल दिया। पुलिस ने अब तक न तो गाड़ी जब्त की है और न ही प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। बीजेपी अध्यक्ष के शिष्य वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उसने वहां अवैध रेत खनन किया है। मैंने कलेक्टर-एसपी से बात की है। हमारी पार्टी इस बारे में चुनाव आयोग को रिपोर्ट भी दे रही है।"

                                    NOVEMBER 17, 2023 / 1:45 PM IST

                                    Chhattisgarh Election 2023 LIVE: CM भूपेश बघेल ने डाला वोट

                                    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के चरण-2 के लिए मतदान जारी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदडीह गांव में मतदान केंद्र संख्या 57 से अपना वोट डाला।

                                      NOVEMBER 17, 2023 / 1:33 PM IST

                                      Elections 2023 LIVE: 'मेरे ऊपर लगा मतदान केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश'

                                      मतदान केंद्र में न घुसने के मामले में कांग्रेस नेता नकुल नाथ ने कहा, "आज सुबह, मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए मतदान केंद्रों पर गया। मुझे मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोन आया, जिन्होंने बताया कि बीजेपी पार्षद वार्ड नंबर-25 में महिला मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। वे दावा कर रहे हैं कि मैं मतदान केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं कर रहा था।"

                                        NOVEMBER 17, 2023 / 1:28 PM IST

                                        Chhattisgarh Election 2023 LIVE: रमन सिंह ने जताई जीत की उम्मीद

                                        पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह कहते हैं, "अभी तक जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक, 20-23 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस वोटिंग में एक अहम बात, जो देखने को मिल रही है वो ये कि महिलाओं की लंबी कतार है। निश्चित रूप से, महिलाओं की इस लंबी कतार ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है... मैं सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें... हम पूरे छत्तीसगढ़ में अंडरकरंट देख सकते हैं।"

                                          NOVEMBER 17, 2023 / 1:23 PM IST

                                          Assembly Elections 2023: मुरैना के घर-घर तलाशी ले रही पुलिस

                                          मुरैना के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 147-148 के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई, जहां पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थिति अब नियंत्रण में है। मुरैना के मिरघान गांव में हंगामा होने के बाद SP शैलेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। यहां गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस यहां घर-घर तलाशी ले रही है।

                                            NOVEMBER 17, 2023 / 1:23 PM IST

                                            Assembly Elections 2023: मुरैना के घर-घर तलाशी ले रही पुलिस

                                            मुरैना के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 147-148 के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई, जहां पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थिति अब नियंत्रण में है। मुरैना के मिरघान गांव में हंगामा होने के बाद SP शैलेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। यहां गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस यहां घर-घर तलाशी ले रही है।

                                              NOVEMBER 17, 2023 / 1:09 PM IST

                                              MP Election 2023 LIVE: पथराव की घटना पर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

                                              वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुरैना में हिंसा की घटना पर कहा, "मैंने SP और कलेक्टर से बात की। वहां एक घटना हुई लेकिन SP का कहना है कि अब वहां शांति है और मतदान सुचारू रूप से हो रहा है।"

                                                NOVEMBER 17, 2023 / 1:04 PM IST

                                                Elections 2023 LIVE: विधानसभा चुनाव से पहले शराब की बिक्री 15% बढ़ी

                                                एक एक्साइज अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनावों से पहले कदाचार रोकने के लिए शराबबंदी लागू होने से पहले सोमवार से बुधवार शाम के बीच शराब की बिक्री में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

                                                अधिकारी के अनुसार, 13 नवंबर को देशी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) समेत सभी तरह की 8,67,282 लीटर शराब बेची गई।

                                                उन्होंने कहा, अगले दो दिनों का आंकड़ा 9,17,823 और 8,81,550 लीटर था। पिछले साल 13 को 7,42,092 लीटर 14 को 7,71,331 लीटर और 15 नवंबर को 7,67,273 लीटर शराब की बिक्री हुई थी।

                                                  NOVEMBER 17, 2023 / 12:58 PM IST

                                                  Assembly Elections 2023 LIVE: कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा के 'पाकिस्तान में जश्न' वाले बयान की आलोचना

                                                  कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा की 'पाकिस्तान में जश्न' वाली टिप्पणी पर कहा, "ये बहुत पुराना डायलॉग है और कई बार कहा जा चुका है। नरोत्तम मिश्रा को ये कहते हुए शर्म आनी चाहिए। यह हमारा आंतरिक मामला है, पाकिस्तान के विपरीत भारत में लोकतंत्र जीवित है।' वह संवेदनहीन बयान दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें (बीजेपी) हार दिख रही है।"

                                                    NOVEMBER 17, 2023 / 12:56 PM IST

                                                    MP Election 2023 LIVE: दिग्विजय सिंह ने डाला वोट

                                                    वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                      NOVEMBER 17, 2023 / 12:49 PM IST

                                                      Chhattisgarh Election 2023 LIVE: टीएस सिंह देव ने डाला वोट

                                                      अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और अंबिकापुर से कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंह देव ने राजमोहिनी देवी गर्ल्स कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                        NOVEMBER 17, 2023 / 12:29 PM IST

                                                        Elections 2023 LIVE: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने डाला वोट

                                                        वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "मध्य प्रदेश में बीजेपी की लहर है, बीजेपी के पक्ष में माहौल है और लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं और विकास कार्य पसंद आ रहे हैं। BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैंने अपना वोट डाल दिया है और यहां भी माहौल बीजेपी के पक्ष में है।"

                                                          NOVEMBER 17, 2023 / 12:26 PM IST

                                                          Assembly Elections 2023: नरेंद्र सिंह तोमर की विधानसभा सीट पर फिर पथराव

                                                          मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मिरघान गांव में फिर विवाद हो गया। यहां मतदान कर वापस जा रहे युवक को कुछ लोगों को लाठी डंडों से पीटा। पथराव दो लोग घायल हो गए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे मतदान से रोका जा रहा था।

                                                          मुरैना जिले की इस सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। तोमर के बेटे दिलीप तोमर के करोड़ों रुपए का पैसा ट्रांसफर पर चर्चा के कथित वीडियो के बीच कांग्रेस उनके निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें घेरने में कामयाब रही है।

                                                            NOVEMBER 17, 2023 / 12:23 PM IST

                                                            MP Election 2023: भिंड में बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर पथराव

                                                            भिंड की मेंहगांव विधानसभा के मानगढ़ गांव में ग्रामीणों ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशी पर पथराव कर दिया। लोगों ने उनकी गाड़ी फोड़ दी है। इस मामले को लेकर बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला गोरमी थाना पहुंच गए हैं।

                                                              NOVEMBER 17, 2023 / 12:19 PM IST

                                                              Elections 2023 LIVE: उमा भारती ने डाला वोट

                                                              पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डुंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला।

                                                                NOVEMBER 17, 2023 / 12:03 PM IST

                                                                Assembly Elections 2023 LIVE: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे और BJP नेताओं के बीच बहस

                                                                पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा विधानसभा के बरारीपुरा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। नगर निगम में विपक्ष के नेता और BJP नेता विजय पांडे वहां मौजूद थे, जिन्होंने बूथ पर नाथ की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

                                                                बीजेपी नेता ने कहा, "नियमों के मुताबिक, पोलिंग बूथ के अंदर सिर्फ उम्मीदवार ही जा सकता है, कोई दूसरा नेता नहीं जा सकता।"

                                                                इसे लेकर सांसद नकुलनाथ और बीजेपी नेताओं के बीच बहस हो गई।

                                                                  NOVEMBER 17, 2023 / 11:54 AM IST

                                                                  Chattisgarh Election 2023: CM के बेटा और बेटी ने जताया कांग्रेस के जीतने का भरोसा

                                                                  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी स्मिता बघेल ने कहा, "लोग काफी उत्साहित हैं और सरकार के काम से खुश हैं और इसीलिए मैं बहुत आश्वस्त हूं...आज छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाल हैं, उन्हें धान का अच्छा दाम मिल रहा है..कांग्रेस सरकार ने भरोसा कमाया है। उन्होंने जो वादा किया है वो पूरा किया है।"

                                                                  मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने कहा, "कांग्रेस की सरकार बन रही है जैसे हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं कि 75 पार होगा, तो बिल्कुल 75 ही पार होगा.."

                                                                    NOVEMBER 17, 2023 / 11:45 AM IST

                                                                    MP Election 2023 LIVE: सिंधिया बोले- 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं'

                                                                    मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद सिंधिया ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में जनता के आर्शीवाद के साथ बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से इस बार भी बनने वाली है।"

                                                                    उन्होंने कहा कि मैं कोई संख्या नहीं दे रहा हूं लेकिन हम मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य में समृद्धि और विकास लाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा, "मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं।"

                                                                      NOVEMBER 17, 2023 / 11:37 AM IST

                                                                      Assembly Elections LIVE: भिंड में प्रत्याशी नजरबंद

                                                                      भिंड में बीजेपी, कांग्रेस और BSP के प्रत्याशियों को सर्किट हाउस में किया नजरबंद

                                                                      भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी का कहना है, ''कल, मुझे SDM का फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वे सुबह 9 बजे के बाद राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को सर्किट हाउस में लाना चाहते हैं। मैंने कहा कि अगर वह दूसरों को भी बुलाएंगे, तो मैं अंदर आऊंगा. तो, मैं यहां आया। यहां सभी राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को बुलाया गया है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

                                                                      भिंड से BSP प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह कहते हैं, "प्रशासन ने हमसे कहा कि अगर हम सर्किट हाउस में बैठेंगे, तो मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक होगी और शहर में शांति रहेगी। जब हम किसी मतदान केंद्र पर जाते हैं, तो हमारे समर्थक मिलते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर असर पड़ने की संभावना है।"

                                                                        NOVEMBER 17, 2023 / 11:06 AM IST

                                                                        Assembly Elections 2023 LIVE: मतदान करें, फ्री पोहा जलेबी खाएं

                                                                        MP गजब है ऐसे हीं नहीं कहते हैं, ये राज्य सच में ही अनोखा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मतदान के बाद लगी 56 दुकान पर भीड़। खानपान के लिए मशहूर 56 व्यापारी एसोसिएशन ने फैसला लिया था कि सुबह 9 बजे तक मतदान करके आए लोगों को फ्री में पोहे और जलेबी खिलाई जाएगी। इंदौर के पोहे और जलेबी ने वोट प्रतिशत बढ़ा दिया।

                                                                          NOVEMBER 17, 2023 / 10:50 AM IST

                                                                          Elections 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में 11.95% मतदान हो चुका है

                                                                          मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मतदान जारी है... जहां भी EVM और VVPAT में दिक्कत आई, तुरंत उन्हें बदल दिया गया। सुबह 9 बजे तक मेरे पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक, राज्य में 11.95% मतदान हो चुका है।"

                                                                            NOVEMBER 17, 2023 / 10:45 AM IST

                                                                            MP Election 2023 LIVE: 'हमारा संकल्प है कि इस बार हर बूथ जीतेंगे'

                                                                            मध्य प्रदेश चुनाव के बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मैं मध्य प्रदेश के मतदाताओं से प्रदेश के विकास और गरीबों के हित के लिए अपील करूंगा कि वे ज्यादा से ज्यादा वोट करें और राज्य के विकास को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। हमारा संकल्प है कि इस बार हर बूथ जीतेंगे।''

                                                                              NOVEMBER 17, 2023 / 10:14 AM IST

                                                                              Elections 2023 LIVE: छतरपुर में हिंसा, कांग्रेस के कार्यकर्ता की मौत

                                                                              मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मतदान से पहले बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच सुबह करीब 3 बजे झड़प हो गई। बवाल इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की इसमें जान तक चली गई। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को गाड़ी चढ़ाकर मारा गया।

                                                                              ये घटना राजनगर विधानसभा के अकौना गांव के पास की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सलमान खान की मौत के बाद थाने में फूट फूट कर रोए कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह नाती राजा।

                                                                                NOVEMBER 17, 2023 / 10:11 AM IST

                                                                                MP Election 2023 LIVE: भिंड में कांग्रेस, BJP और BSP प्रत्याशी नजर बंद

                                                                                भिंड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, बीजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, BSP प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह को पुलिस ने सर्किट हाउस में नजर बंद कर दिया है। तीनों प्रत्याशियों को नजर बंद करना कारण फिलहाल साफ नहीं है।

                                                                                  NOVEMBER 17, 2023 / 9:53 AM IST

                                                                                  Elections LIVE 2023: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह ने डाला वोट

                                                                                  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री और BJP उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर में मतदान बूथ संख्या 194 पर अपना वोट डाला।

                                                                                  वोट डालने के बाद प्रह्लाद सिंह ने कहा, "मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं...हमारा विकास आम आदमी के दिलों में है और जिस भी दिशा में देखेंगे उन्हें विकास ही विकास दिखेगा..."

                                                                                    NOVEMBER 17, 2023 / 9:28 AM IST

                                                                                    MP Election 2023 LIVE सीहोर में मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह

                                                                                    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की। चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह का सीहोर में महिलाओं ने स्वागत किया।

                                                                                      NOVEMBER 17, 2023 / 9:15 AM IST

                                                                                      Elections 2023 LIVE: नरोत्तम मिश्रा का 150 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

                                                                                      मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं...कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन मुफ्त गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है...मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे..."

                                                                                        NOVEMBER 17, 2023 / 9:15 AM IST

                                                                                        Elections 2023 LIVE: नरोत्तम मिश्रा का 150 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

                                                                                        मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं...कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन मुफ्त गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है...मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे..."

                                                                                          NOVEMBER 17, 2023 / 8:55 AM IST

                                                                                          Assembly Election 2023 LIVE: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट

                                                                                          मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपना वोट डाला।