Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 07, 2025 / 4:26 PM IST

Delhi Election 2025 Dates Highlights: दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे, EC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Delhi Elections 2025 Schedule Highlights: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद 8 फरवरी को की जाएगी। बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। राजधानी में मुख्य मुकाबला AAP और BJP के बीच है

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Dates Highlights: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार सुबह बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घो

Delhi Chunav 2025 Schedule Live: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है
Delhi Chunav 2025 Schedule Live: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है
JANUARY 07, 2025 / 4:23 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    JANUARY 07, 2025 / 3:59 PM IST

    Delhi Elections 2025 Dates Live: बीजेपी प्रमुख ने किया चुनाव का स्वागत

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सुशासन को सुनिश्चित करने में इसकी अग्रणी भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि मैं यहां की जनता से 'विकसित दिल्ली' बनाने और लोगों की उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी अंत्योदय के संकल्प के साथ दिल्ली के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।

      JANUARY 07, 2025 / 3:25 PM IST

      Delhi Elections 2025 Dates Live: 'दिल्ली चुनाव काम और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा'

      दिल्ली विधानसभा चुनाव पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने मंगलवार को X पर लिखा, "चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।"

        JANUARY 07, 2025 / 3:20 PM IST

        Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, किस पार्टी ने क्या कहा?

        दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। चुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी, AAP और कांग्रेस नेताओं का बयान सामने आने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएं। 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। AAP की सरकार फिर से बनेगी। वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 5 फरवरी दिल्ली में बदलाव की तारीख है...जिन लोगों ने दिल्ली को लूटने का काम किया है उस 'आप-दा' को दिल्ली से भगाने का काम होगा...8 फरवरी को भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

        इसके अलावा नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि हम तैयार हैं। हमने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। हमारा घोषणापत्र भी जारी किया गया। हम जानते थे कि हमारे पास विधायक नहीं हैं, हमारे पास सांसद नहीं हैं, हमारे पास पार्षद नहीं हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके संगठन को फिर से पिरोकर राजनीति करनी पड़ेगी। वो खाका नीचे तैयार हो गया है, अब जब हम घर-घर जा रहे हैं, बैठकों में जा रहे हैं, लोगों का उत्साह कांग्रेस की तरफ आ रहा है।

          JANUARY 07, 2025 / 3:07 PM IST

          Delhi Elections 2025 Dates Live: 23 फरवरी को समाप्त हो रहा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल

          देश की राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

            JANUARY 07, 2025 / 2:58 PM IST

            Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली में कितने हैं मतदाता?

            मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। यहां कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71.74 लाख है। इसके अलावा युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08 लाख हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 को नतीजे सामने आएंगे।

              JANUARY 07, 2025 / 2:47 PM IST

              Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

              भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

                JANUARY 07, 2025 / 2:42 PM IST

                Delhi Elections 2025 Dates Live: जल्द 100 करोड़ वोटर्स वाला देश बन जाएगा भारत

                मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्द ही 1 अरब से अधिक मतदाताओं वाला देश होने का नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि साल 2024 विश्व स्तर पर चुनावों का वर्ष था जब लोकतंत्र में दुनिया की दो-तिहाई आबादी ने विभिन्न चुनावों में मतदान किया।

                सीईसी ने कहा, "हमारे यहां आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी चुनाव थे। अच्छा माहौल था, लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत, लोगों की भागीदारी, महिलाओं की भागीदारी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए गए।"

                कुमार ने कहा, "मतदाता सूची कल जारी की गई। हम 99 करोड़ मतदाताओं को पार कर रहे हैं... हम बहुत जल्द एक अरब मतदाताओं का देश बनने जा रहे हैं, जो मतदान में एक और रिकॉर्ड होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि महिला मतदाताओं की संख्या भी लगभग 48 करोड़ होने वाली है।

                  JANUARY 07, 2025 / 2:33 PM IST

                  Delhi Chunav 2025 Dates Live: CEC राजीव कुमार बोले- "EVM मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है"

                  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार (7 जनवरी) को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "EVM में अविश्वसनीयता या किसी तरह की खामी का कोई सबूत नहीं है... ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का कोई सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव नहीं है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग फैसलों में लगातार यही कह रहे हैं... और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है। टेम्परिंग के आरोप निराधार हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते।"

                    JANUARY 07, 2025 / 2:25 PM IST

                    Delhi Chunav 2025 Dates Live: "मुझे उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी"

                    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी। उन्होंने आगे कहा, "भारतीय मतदाता बेहद जागरूक हैं... वोटर लिस्ट को लेकर अब भी कहानियां चल रही हैं। करीब 70 चरण हैं... जिसमें राजनीतिक दल और उम्मीदवार हमारे साथ रहते हैं... जितने भी दावे और आपत्तियां आती हैं - उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म 7 के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता।"

                      JANUARY 07, 2025 / 2:14 PM IST

                      Delhi Chunav 2025 Dates Live: दिल्ली देश की सभी संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है: CEC राजीव कुमार

                      मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 वैश्विक स्तर पर चुनावों का वर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द 1 अरब मतदाताओं वाला देश बनने जा रहे हैं। कुमार ने कहा, "दिल्ली देश की सभी संस्कृतियों और विभिन्न भागों का प्रतिनिधित्व करती है। हमें यकीन है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में मतदान होगा।"

                        JANUARY 07, 2025 / 2:09 PM IST

                        Delhi Chunav 2025 Dates Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

                        भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी विवरणों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। चुनाव आयोग थोड़ी देर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करेगा।

                          JANUARY 07, 2025 / 1:35 PM IST

                          Delhi Chunav 2025 Dates Live: 'लोगों को इंतजार है कि उन्हें इस 'आपदा' से जल्दी मुक्ति मिले'

                          बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने को लेकर कहा कि दिल्ली के लोगों को इंतजार है कि उन्हें इस 'आपदा' से जल्दी मुक्ति मिले... दिल्ली के मतदाता बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेंगे और अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे... चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ जैसे काम कराता है वैसे ही कराएगा। बता दें कि चुनाव आयोग आज दो बजे शेड्यूल की घोषणा करने वाला है।

                            JANUARY 07, 2025 / 1:21 PM IST

                            Delhi Chunav 2025 Dates Live: 'दिल्ली में कोई कृषि मंत्री नहीं है'

                            केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि .मैंने अभी कृषि मंत्रियों की बैठक बुलाई, दिल्ली में कोई कृषि मंत्री नहीं है। किसानों की फसल खराब हो जाती है इसके लिए फसल बीमा योजना है लेकिन दिल्ली में फसल बीमा योजना नहीं है, यह योजना अधिकांश राज्यों में लागू है... दिल्ली के किसान जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं, आज किसानों ने मुझे यह बताया। मैंने इस पर आतिशी को पत्र भी लिखा... कई बार प्राकृतिक आपदाओं में फसलें नष्ट हो जाती हैं लेकिन यहां तो आपकी (AAP) सरकार किसानों पर 'आपदा' बनकर टूटी है। मैं दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में किसानों का नुकसान न करें।

                              JANUARY 07, 2025 / 1:03 PM IST

                              Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली चुनाव पर क्या बोली बीजेपी?

                              गांधी नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में चुनावी बिगुल बज गया है... जिस सरकार ने दिल्ली के लोगों को ठगा, लोगों को दुख दिया, जो सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हो उस सरकार की मुक्ति में आहूति डालने का काम चुनाव आयोग की घोषणा के बाद शुरू हो जाएगा... निश्चित रूप से दिल्ली में बदलाव होगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

                                JANUARY 07, 2025 / 12:45 PM IST

                                Delhi Chunav 2025 Dates Live: 'फिर लाएंगे केजरीवाल': AAP का इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग हुआ लॉन्च

                                आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग 'फिर लाएंगे केजरीवाल' लॉन्च कर दिया है। इस दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर AAP-BJP और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई। चुनाव आयोग आज दोपहर 2 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।

                                  JANUARY 07, 2025 / 12:23 PM IST

                                  Delhi Chunav 2025 Dates Live: बीजेपी के नेता इलेक्शन शेड्यूल का कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

                                  भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि मैं भी इसका बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। बीजेपी के प्रचंड जीत का दावा करते हुए तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरी दिल्ली इंतजार कर रही है कि जल्दी चुनाव हो और 'दारुवाले' को भगाया जाए।

                                    JANUARY 07, 2025 / 12:13 PM IST

                                    Delhi Chunav 2025 Dates Live: कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल पर हमला

                                    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर काम नहीं कर रहे हैं। 90% वेतनभोगी कर्मचारी हैं। मैंने कई जगहों पर देखा है। उन्हें (AAP) पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 600 रुपये दिए जा रहे हैं।

                                    कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है कि सिर्फ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में ही ऐसे लोगों पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में खर्च 300 करोड़ रुपये तक जाता है... शराब घोटाले के पैसे की तलाश करने की जरूरत नहीं है। हम इसके लिए चुनाव आयोग जाएंगे।

                                      JANUARY 07, 2025 / 12:04 PM IST

                                      Delhi Chunav 2025 Dates Live: राजीव कुमार बोले- 2 बजे दिल्ली चुनाव की घोषणा होगी

                                      मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा, "आज 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी।" चुनाव आयोग ने मंगलवार को सुबह एक बयान में बताया कि आज दो बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सभी सियासी दल अपने-अपने वायदों और दावों के साथ जनता के बीच हैं। छींटाकशी, विवादित बयानों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

                                        JANUARY 07, 2025 / 11:48 AM IST

                                        Delhi Chunav 2025 Dates Live: बीजेपी ने दिल्ली में जीत का किया दावा

                                        चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता भी उस तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रही है, जब उन्हें इस 'आपदा' वाली सरकार से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली को लूटा और धोखा दिया है, अब इसकी विदाई का समय आ गया है।

                                          JANUARY 07, 2025 / 11:38 AM IST

                                          Delhi Elections 2025 Dates Live: राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप जारी

                                          दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सभी सियासी दल अपने-अपने वायदों और दावों के साथ जनता के बीच हैं। छींटाकशी, विवादित बयानों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस शिकायत को बेबुनियादी बताया था। उन्होंने कहा था कि इस शिकायत में किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है।

                                            JANUARY 07, 2025 / 11:30 AM IST

                                            Delhi Elections 2025 Dates Live: फाइनल वोटर लिस्ट जारी

                                            इससे पहले 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

                                              JANUARY 07, 2025 / 11:30 AM IST

                                              Delhi Elections 2025 Dates Live: आज से दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी

                                              चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ AAP की नजर हैट्रिक पर है। उसने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। बीजेपी पिछले दो विधानसभाओं में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाई है। चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में ये आखिरी चुनाव हो सकता है। वो 18 फरवरी को रिटायर होने जा रहे हैं।

                                                JANUARY 07, 2025 / 11:27 AM IST

                                                Delhi Elections 2025 Dates Live: 2020 में किसे मिली थी कितनी सीटें?

                                                साल 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

                                                  JANUARY 07, 2025 / 11:25 AM IST

                                                  Delhi Elections 2025 Dates Live: दोपहर 2 बजे होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

                                                  भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा दोपहर 2 बजे होगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है।

                                                    JANUARY 07, 2025 / 11:24 AM IST

                                                    Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

                                                    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) आज यानी मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं।

                                                      JANUARY 07, 2025 / 11:23 AM IST

                                                      मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है