Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 05, 2024 / 6:14 PM IST

Haryana Chunav 2024 Highlights: हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61% मतदान, मेवात में सबसे अधिक वोटिंग, गुरुग्राम में सबसे कम

Haryana Election 2024 Voting Live Updates: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से जारी मतदान अब समाप्त हो चुका है। राज्य के 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। 1,000 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। शाम 5 बजे तक 61 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Highlights: हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टूबर) सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग अब समाप्त हो चुकी है। अब रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। सुबह मतदान शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। उधर, शूटिंग प्लेयर और ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने झज्जर में मतदान किया। मनु ने कहा कि मैंने प

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी
OCTOBER 05, 2024 / 6:08 PM IST

Haryana Chunav 2024 Voting Live: शाम 5 बजे तक मतदान में मेवात में सबसे आगे, जानें किस जिले में कितना हुआ मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेवात में सबसे ज्यादा (68.28%) मतदान हुआ, जबकि गुरुग्राम में सबसे कम (49.97%) मतदान हुआ। आज शाम 5 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:- पंचकुला - 54.71 अंबाला- 62.26% यमुनानगर- 67.93 कुरूक्षेत्र- 65.55 कैथल- 62.53 करनाल- 60.42 पानीपत- 60.52 सोनीपत- 55.69 जींद- 66.02 फतेहाबाद- 67.05 सिरसा- 65.37 हिसार- 64.16 भिवानी- 63.06 चरखी दादरी- 58.10 रोहतक - 60.56 झज्जर- 60.52 महेंद्रगढ़- 65.76 रेवाड़ी- 60.91 गुरुग्राम- 49.97 मेवात- 68.28 पलवल- 67.69 फरीदाबाद- 51.28।

    OCTOBER 05, 2024 / 5:45 PM IST

    Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61% मतदान

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए चुनाव में शनिवार (5 अक्टूबर) को शाम पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है।

      OCTOBER 05, 2024 / 5:31 PM IST

      Haryana Chunav 2024 Voting Live: "बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं लोग"

      हरियाणा आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शनिवार को कहा, "आज हरियाणा लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है। लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं, वे राज्य में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं...आप राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी।"

        OCTOBER 05, 2024 / 5:11 PM IST

        Haryana Chunav 2024 Voting Live: "हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता उत्सुक"

        केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हरियाणा में मतदान हो रहा है। चुनाव के प्रचार के दौरान जैसा अनुभव किया था कि मतदाताओं का भारी रुझान एक बार फिर हरियाणा की प्रगति के लिए, हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता उत्सुक है। आज सुबह जब से पोलिंग शुरू हुई है तब से लेकर अब तक जिस तरह से भाजपा के लिए मतदान करने वालों की उपस्थिति दर्ज हुई है उससे भरोसा विश्वास में बदलता जा रहा है। हरियाणा में फिर एक बार BJP की सरकार बनेगी।"

          OCTOBER 05, 2024 / 4:48 PM IST

          Haryana Chunav 2024 Voting Live: "राहुल गांधी 36 बिरादरी की सरकार बनाएंगे"

          हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले अशोक तंवर ने शनिवार को कहा, "अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी। हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे। आज हमें हरियाणा और यहां के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। आज सिर्फ कांग्रेस ही लोगों का भला कर सकती है। 36 बिरादरी मिलकर सरकार बनाती है। मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी किसी के हक पर डाका नहीं पड़ने देगी। राहुल गांधी ने साफ कहा है कि वो 36 बिरादरी की सरकार बनाएंगे। इसलिए मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करूंगा।"

            OCTOBER 05, 2024 / 4:28 PM IST

            Haryana Chunav 2024 Voting Live: "बदलाव के दिन अपनी ताकत को पहचानें"

            कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने लोगों से अपनी ताकत पहचानने और हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह बदलाव का दिन है। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। फोगाट जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। चरखी दादरी जिले के बलाली में मतदान के बाद फोगाट ने कहा, "हरियाणा के लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं। सभी को आकर अपना मत डालना चाहिए।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, नशा और महिला सुरक्षा राज्य के सामने प्रमुख मुद्दे हैं।

              OCTOBER 05, 2024 / 3:59 PM IST

              Haryana Chunav 2024 Voting Live: गुरुग्राम में वोट देने घरों से नहीं निकले लोग, साइबर सिटी में सबसे कम मतदान

              हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक 49.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम विधानसभा सीट पर राज्य में सबसे कम 38.61 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि यमुनानगर में सबसे अधिक 56.79 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                OCTOBER 05, 2024 / 3:53 PM IST

                Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 49.13% मतदान

                हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (5 अक्टूबर) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दोपहर तीन बजे तक 49.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यमुनानगर में सबसे अधिक 56.79 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                  OCTOBER 05, 2024 / 3:37 PM IST

                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: पूरे प्रदेश में कमल खिल रहा है: नायब सिंह सैनी

                  हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमें बहुत प्यार मिल रहा है। पूरे प्रदेश में कमल खिल रहा है। लाडवा में भी कमल खिल रहा है।" उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस की भाई-भतीजावाद और भेदभाव की राजनीति को खत्म कर दिया है। हुड्डा साहब केवल एक वर्ग विशेष को देखते थे। केवल एक क्षेत्र विशेष को देखते थे। लेकिन हमारी सरकार में हमने सबका साथ, सबका विकास, सबको साथ लेकर काम किया है। जितना काम हमने पिछले 10 सालों में किया है, उतना काम कांग्रेस की 7 पीढ़ियां भी नहीं कर पाएंगी।"

                    OCTOBER 05, 2024 / 3:16 PM IST

                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में मतदान के बीच नूंह में पथराव

                    हरियाणा में जारी मतदान के बीच राज्य के नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजाकलां में शनिवार (5 अक्टूबर) को पथराव होने लगा। न्यूज 18 के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास और निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान के समर्थकों में हुई जमकर हाथापाई हुई। पुलिस में तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वहीं, एक दूसरे मामले में पुनहाना विधानसभा के ही गुलालता गांव में इलियास और रहीस खान के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दोनों तरफ से पत्थर भी चले।

                      OCTOBER 05, 2024 / 2:55 PM IST

                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: सचिन पायलट ने कहा- 'मजबूत जनादेश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं'

                      कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शनिवार को कहा, "हमने लोगों को अपनी सात गारंटी स्पष्ट रूप से बताई हैं। हम मजबूत जनादेश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने हरियाणा चुनाव पर कहा कि बीजेपी के 10 साल के प्रदर्शन के बाद मतदाताओं की बदलाव की इच्छा को उजागर किया। उन्होंने कहा, "मैं सरकार बनाने को लेकर आशावादी हूं।"

                        OCTOBER 05, 2024 / 2:31 PM IST

                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा गुरुद्वारे में टेका मत्था

                        हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने मतदान के बीच शनिवार को लाडवा गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमें लोगों का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। पूरे प्रदेश और लाडवा में कमल खिल रहा है। हमने कांग्रेस की क्षेत्रवाद और परिवारवाद  की राजनीति को खत्म कर दिया है। हमारी सरकार में हमने सबका साथ सबका विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में जितना काम किया है, उतना कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं कर पाएगी।"

                          OCTOBER 05, 2024 / 2:24 PM IST

                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: दोपहर 1 बजे तक मेवात में सबसे ज्यादा 42.64% मतदान

                          हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक मेवात में सबसे ज्यादा 42.64% मतदान हुआ। जबकि यमुनानगर में 42.08% और जींद में 41.93% मतदान हुआ। वहीं, पंचकूला में सबसे कम 25.89% मतदान हुआ।

                            OCTOBER 05, 2024 / 2:08 PM IST

                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी: अशोक तंवर

                            अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी। बदलाव का एक मजबूत माहौल है। कांग्रेस निस्संदेह बड़ी सफलता हासिल करेगी। पार्टी समाज के सभी वर्गों के साथ खड़ी है और यह जनादेश उन लोगों को जवाब है जो पिछले 10 वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे हैं।

                              OCTOBER 05, 2024 / 1:56 PM IST

                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी: दीपेंद्र हुड्डा

                              हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार (5 अक्टूबर) को कहा, "हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के हर कोने से आ रही रिपोर्ट से पता चलता है कि बदलाव हो रहा है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। बीजेपी क्या कहती है, इससे क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने दावा किया था कि वे लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे, लेकिन क्या हुआ? अब विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर रही है।"

                                OCTOBER 05, 2024 / 1:43 PM IST

                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान

                                हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (5 अक्टूबर) सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर मतदान करने वाले प्रारंभिक लोगों में शामिल थीं।

                                  OCTOBER 05, 2024 / 1:31 PM IST

                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: 'मैं BJP का समर्थक हूं'

                                  बीजेपी नेता और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी का समर्थक हूं लेकिन जो बेटी जुलाना से लड़ रही है तो कोई भी मां-बाप चाहेगा कि वो भी जीते। मैंने उसके लिए संघर्ष किया है। बबीता अपनी जगह ठीक है। पति-पत्नी भाई-भाई भी अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ते हैं। पार्टियों को लेकर बच्चे जो फैसला लेते हैं वो उनकी मर्जी है।"

                                    OCTOBER 05, 2024 / 1:18 PM IST

                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस सरकार लाने के लिए लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे: कुमारी सैलजा

                                    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार (5 अक्टूबर) को कहा कि हरियाणा के लोग राज्य में मौजूदा सरकार को बदलने और उनकी पार्टी (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। हिसार जिले में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी लोगों में यह रुझान देखा है, वे (लोग) शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।" सिरसा से कांग्रेस सांसद ने मतदाताओं से हरियाणा में अपना भविष्य तय करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

                                      OCTOBER 05, 2024 / 1:05 PM IST

                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: 'किसान की बेटी के रूप में वोट दिया'

                                      कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया की पत्नी एवं पहलवान संगीता फोगाट ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है। हमने उस बदलाव के लिए वोट दिया है जो हम चाहते हैं। हर कोई बीजेपी सरकार से नाखुश है और वे बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, पहलवानों और महिलाओं सभी के लिए अच्छा काम करेगी। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट दें।

                                        OCTOBER 05, 2024 / 12:58 PM IST

                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: बजरंग पुनिया ने किया मतदान

                                        कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने झज्जर में अपनी पत्नी संगीता फोगाट के साथ मतदान किया। वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में बजरंग पुनिया ने कहा, "आज हमने मतदान किया है। मैं सभी हरियाणा वासियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और पिछले 10 वर्षों में हुए अत्याचारों और बेरोजगारी को ध्यान में रखें। 2009 से 2014 तक सत्ता में रही सरकार और पिछले 10 सालों में पहलवानों, जवानों और किसानों की दशा और दिशा को ध्यान में रखते हुए वोट करें। मैं अपने किसान भाइयों के लिए जितना कर सकता हूं, उतना करने की कोशिश करूंगा।"

                                          OCTOBER 05, 2024 / 12:46 PM IST

                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: गोपाल कांडा का दावा- 'सिरसा में लोगों का मूड एकतरफा है'

                                          सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में अपनी संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "यहां (सिरसा में) लोगों का मूड एकतरफा है, वे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। यहां कोई मुकाबला नहीं है।"

                                            OCTOBER 05, 2024 / 12:38 PM IST

                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: महम में भयंकर मारपीट

                                            हरियाणा में जारी मतदान के बीच महम विधानसभा क्षेत्र में भयंकर मारपीट का मामला सामने आया है। महम से हरियाणा जन सेवक (HJS) पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू ने शनिवार (5 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी ने रोहतक जिले के एक मतदान केंद्र पर उनपर और उनके PA पर हमला किया।

                                              OCTOBER 05, 2024 / 12:24 PM IST

                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: सोलधा गांव में बूथ के अंदर मिली संदिग्ध गाड़ी

                                              सोलधा गांव में बूथ के अंदर एक गाड़ी बरामद हुई है। इसमें वाहन के अंदर हथियार मिला है। इनेलो उम्मीदवार शीला नफ़े राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने पुलिस को ये गाड़ी पकड़वाई है। बरामद हुआ हथियार लाइसेंसी है, जिसके मालिक से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। सूचना मिल रही है कि हथियार रखने की परमिशन मिली थी।

                                                OCTOBER 05, 2024 / 12:20 PM IST

                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: ओडिशा के राज्यपाल ने सिरसा में डाला वोट

                                                ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सिरसा में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने उन्हें वोट दिया है जो विश्व बंधु की बात करते हैं। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की बात करते हैं।

                                                  OCTOBER 05, 2024 / 12:16 PM IST

                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में लगे थे टेंट, मजिस्ट्रेट ने हटवा दिया

                                                  अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर टेंट लगाए गए थे। ये टेंट 155, 156, 157 नंबर पर लगाए गए हैं। 200 मीटर के दायरे में लगाए थे। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने सभी टेंट हटवा दिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की थी। जिसके बाद हटाए गए। तीन टेंट को मजिस्ट्रेट ने 200 मीटर से दूर लगवाया। इस दौरान शिकायतकर्ता और दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी बहस हुई।

                                                    OCTOBER 05, 2024 / 12:05 PM IST

                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: महेंद्रगढ़ में पोलिंग बूथ पर झगड़ा

                                                    महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान झगड़े की खबर सामने आई है। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कैंडिडेट के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की थी।

                                                      OCTOBER 05, 2024 / 12:01 PM IST

                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: बहादुरगढ़ में पकड़े गए फर्जी वोटर

                                                      बहादुरगढ़ के लाइनपार के न्यू बाल विकास स्कूल में फर्जी वोटर पकड़े गए हैं। वोटर जांच के दौरान यहां 2 फर्जी वोटर मिले हैं। लोगों ने पकड़कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया है। लाइनपार के फर्जी वोटर मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

                                                        OCTOBER 05, 2024 / 11:50 AM IST

                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने डाला वोट

                                                        हरियाणा में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मैं लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील करता हूं। लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से दुखी हैं। किसान, युवा सब दुखी हैं। इसलिए यहां एक क्रांतिकारी बदलाव होगा। मैं सभी से अपना वोट डालने और एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपील करता हूं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जो भी फैसला करेंगे। उसे हम स्वीकार करेंगे।

                                                          OCTOBER 05, 2024 / 11:37 AM IST

                                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: सुबह 11 बजे तक 22% से ज्यादा वोटिंग

                                                          चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी।

                                                          अंबाला 25.50 %

                                                          भिवानी 23.45 %

                                                          चरखी दादरी 20.10 %

                                                          फ़रीदाबाद 20.39%

                                                          फतेहाबाद 24.73 %

                                                          गुड़गांव 17.05%

                                                          हिसार 26.69%

                                                          झज्जर 23.48%

                                                          जिंद 27.20%

                                                          कैथल 22.21%

                                                          करनाल 24.85%

                                                          कुरूक्षेत्र 23.90%

                                                          महेंद्रगढ़ 24.26%

                                                          मेवात 25.65%

                                                          पलवल 27.94 %

                                                          पंचकुला 13.46%

                                                          पानीपत 22.62%

                                                          रेवाडी 21.49%

                                                          रोहतक 22.91%

                                                          सिरसा 20.77%

                                                          सोनीपत 18.64%

                                                          यमुनानगर 25.56%

                                                            OCTOBER 05, 2024 / 11:21 AM IST

                                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: जुलाना में भाजपा प्रत्याशी बैरागी के साथ धक्कामुक्की

                                                            जींद के जुलाना में अकालगढ़ गांव के बूथ नंबर एक को कैप्चरिंग करने की शिकायत मिली है। जानकारी मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंच गए। कैप्टन योगेश बैरागी का कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके साथ धक्कामुक्की की गई। सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

                                                              OCTOBER 05, 2024 / 11:19 AM IST

                                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: अनिल विज ने किया सीएम बनने का दावा

                                                              अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने सीएम बनने का दावा किया है। विज ने कहा कि सरकार भाजपा की बनेगी। मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं।

                                                                OCTOBER 05, 2024 / 11:11 AM IST

                                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: BJP ने चार नेताओं को किया बाहर

                                                                चुनाव वाले दिन बीजेपी ने चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चारों हिसार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी से बाहर निकाले गए नेताओं में बीजेपी के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल भी हैं। इसके अलावा, गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

                                                                  OCTOBER 05, 2024 / 11:04 AM IST

                                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी – ज्योतिरादित्य सिंधिया

                                                                  मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आज हरियाणा में प्रजातंत्र का उत्सव है। हमें पूरा विश्वास है कि अच्छा मतदान होगा। तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

                                                                    OCTOBER 05, 2024 / 11:00 AM IST

                                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में बीजेपी की फिर से बनेगी सरकार– किरण चौधरी

                                                                    भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि यह प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। इसकी वजह ये है कि आपके वोट की ताकत ही सरकार बनाती है। मेरा मानना है कि उसी को वोट देना चाहिए जो ईमानदार हो। जिसने आपके लिए काम किया है।

                                                                    आज हरियाणा के लोगों को फैसला करना है, एक तरफ ऐसी सरकार है जिसने किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले काम किए हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाया, युवाओं को रोजगार दिया है और दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जो झूठ बोलने में माहिर हैं। भाजपा आम लोगों की आवाज सुनती है और उनके हितों को प्राथमिकता देती है इसलिए निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी।

                                                                      OCTOBER 05, 2024 / 10:42 AM IST

                                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: बीजेपी की तीसरी बार 100% सरकार बनेगी- गोपाल कांडा

                                                                      सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने बयान दिया है, "...सिरसा में एकतरफा माहौल है। सिरसा धार्मिक नगरी है और हर व्यक्ति किसी न किसी धार्मिक संस्था से जुड़ा हुआ है...किसानों का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को 2 रुपये का चेक देकर उनका बहुत अपमान किया है। मैंने सब कुछ बहुत करीब से देखा है, इस देश में मोदी जी ने जितना किसानों का सम्मान किया है, उतना किसी ने नहीं किया...हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त हरियाणा है और बीजेपी की तीसरी बार 100% सरकार बनेगी।"

                                                                        OCTOBER 05, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं - चिरंजीव राव

                                                                        हरियाणा के रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव ने कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। मुझे लगता है कि प्रदेश की जनता खुश है कि 10 साल बाद उसे भाजपा से मुक्ति मिलने वाली है। जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं। उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे हैं। कोई गुटबाजी नहीं है। जनता और पार्टी हाईकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

                                                                          OCTOBER 05, 2024 / 10:19 AM IST

                                                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे नवीन जिंदल

                                                                          भाजपा सांसद नवीन जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे। पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा के सोनीपत में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और शांतिपूर्वक मतदान करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग अच्छी संख्या में मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस यहां अपनी सरकार बनाने जा रही है।"

                                                                            OCTOBER 05, 2024 / 10:09 AM IST

                                                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

                                                                            हरियाणा में एक दशक से बीजेपी सत्ता में हैं। बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही है। हालांकि, बीजेपी के सामने 10 साल की सत्ता विरोधी लहर से पार पाने की चुनौती है। साल 2014 में मोदी लहर से उत्साहित बीजेपी ने सूबे में 47 सीटें हासिल की थी। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में पहली बार सरकार बनाई थी। मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी अच्छे नतीजे की उम्मीद कर रहे हैं।

                                                                            वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस को उम्मीद है कि वह हाल के लोकसभा चुनावों में अपने मजबूत प्रदर्शन का फायदा उठा पाएगी। पार्टी के घोषणापत्र में सात गारंटी दी गई हैं, जिसमें एमएसपी के लिए कानूनी आश्वासन, जाति सर्वेक्षण और महिलाओं के लिए 2,000 रुपये मासिक भत्ता शामिल है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के चुनावी कैंपेन का नेतृत्व किया है। जिसमें अग्निवीर योजना, किसानों के प्रोटेस्ट और पहलवानों के आंदोलन जैसे अहम मुद्दों पर बीजेपी की आलोचना की गई है।

                                                                              OCTOBER 05, 2024 / 9:58 AM IST

                                                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: बबीता फोगाट ने मतदाताओं से की यह अपील

                                                                              भाजपा नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और वोट करना चाहिए। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। कोई भी कभी भी किसी पार्टी में शामिल हो सकता है। हो सकता है कि उसने (विनेश फोगाट) पहले ही पार्टी (कांग्रेस) में शामिल होने के बारे में सोच लिया हो। हर किसी का अपना फैसला होता है।

                                                                                OCTOBER 05, 2024 / 9:52 AM IST

                                                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस को 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी - कैप्टन अजय सिंह

                                                                                हरियाणा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि चिरंजीव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। पहले मुझे लगा था कि हम 60 पार करेंगे लेकिन अब ऐसा लगता है कि हम 70 से अधिक सीटें जीतेंगे। लोगों ने चिरंजीव को वोट देने का मन बना लिया है।

                                                                                  OCTOBER 05, 2024 / 9:42 AM IST

                                                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: सुबह 9 बजे तक 9% से ज्यादा वोटिंग

                                                                                  चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा जिंद विधान सभा वोटिंग हुई है। इसके बाद सबसे कम पंचकूला में वोटिंग हुई।

                                                                                  अंबाला 11.87 %

                                                                                  भिवानी 9.72%

                                                                                  चरखी दादरी 9.08%

                                                                                  फ़रीदाबाद 8.82%

                                                                                  फतेहाबाद 11.81%

                                                                                  गुड़गांव 6.10%

                                                                                  हिसार 8.49%

                                                                                  झज्जर 8.43%

                                                                                  जिंद 12.71%

                                                                                  कैथल 9.54%

                                                                                  करनाल 11.10%

                                                                                  कुरूक्षेत्र 10.57%

                                                                                  महेंद्रगढ़ 11.51%

                                                                                  मेवात 10.64%

                                                                                  पलवल 12.54%

                                                                                  पंचकुला 4.08%

                                                                                  पानीपत 7.49%

                                                                                  रेवाडी 9.27%

                                                                                  रोहतक 10.76%

                                                                                  सिरसा 9.87%

                                                                                  सोनीपत 7.98%

                                                                                  यमुनानगर 9.27%

                                                                                    OCTOBER 05, 2024 / 9:33 AM IST

                                                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने डाला वोट

                                                                                    सिरसा में रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं PM मोदी की इज्जत करता हूं। INLD, BJP और हलोपा तीनों का गठबंधन है।

                                                                                      OCTOBER 05, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

                                                                                      केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाई है। हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है।

                                                                                        OCTOBER 05, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मतदान किया

                                                                                        फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने पारदर्शी और ईमानदार शासन दिया है। विकास और सुशासन देने वाली सरकार पहली बार हरियाणा के लोगों ने देखा है। पहले हरियाणा में रोज मंत्री जेल जाते थे। हरियाणा के लोगों का भरोसा मोदी पर भी है और भाजपा पर भी है।

                                                                                          OCTOBER 05, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा के लोग हमारे साथ खड़े हैं- श्रुति चौधरी

                                                                                          हरियाणा में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। मतदाता अपने मतों के जरिए भविष्य तय करेंगे। यहां के लोग समझदार हैं और जानते हैं कि किस पार्टी ने यहां के लिए काम किया है। आज यहां हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। हमने तोशाम में बहुत काम किया है और हमें उन कार्यों को और आगे लेकर जाना है। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्योंकि लोग जानते हैं कि किसने काम किया है, धरातल पर लोग सब जानते हैं और लोग हमारे साथ खड़े हैं।

                                                                                            OCTOBER 05, 2024 / 9:02 AM IST

                                                                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: बुजुर्गों में वोटिंग का उत्साह

                                                                                            हरियाणा में विधान सभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। नए मतदाता से लेकर बुजुर्गों में मतदान का उत्साह देखने को मिल रहा है। सनपेड गांव के बूथ पर 80 साल की महिला ने मतदान किया। वहीं फरीदाबाद में 92 साल की अनवरी ने मतदान किया। इसके साथ ही वजीरपुर गांव के बूथ पर एक बुजुर्ग महिल ने मतदान में हिस्सा लिया।

                                                                                              OCTOBER 05, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: बलराज कुंडू के साथ मारपीट

                                                                                              रोहततक जिले के महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मदीना गांव में हुई धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। गांव वालों ने उनका बीच बचाव किया। इसके बाद कुंडू को उनके समर्थक घेर कर बाहर ले गए। बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला कराया है।

                                                                                                OCTOBER 05, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में सभी सीटों पर कांग्रेस जीतेगी – कुमारी शैलजा

                                                                                                हिसार में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचाती की। इस दौरान शैलजा ने कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं है। हमारी पार्टी नेशनल पार्टी है। हर फैसले हाई कमान लेती है। हरियाणा की किस्मत बदलेगी। यह एक तरफा मुकाबला है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस को अपनी नीति, नेतृत्व और हरियाणा के लोगों पर भरोसा है। हम 90 की 90 हरियाणा सीटों पर जीतेंगे।

                                                                                                  OCTOBER 05, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: पंचकूला में लगी मतदाताओं की कतारें

                                                                                                  हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह पंचकूला में शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मतदाता लंबी लाइनों में लगकर मतदान कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों ने पंचकूला के मतदान केंद्र गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-17 सहित कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी सहित सभी जगह मतदान किया।

                                                                                                    OCTOBER 05, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: आदित्य सुरजेवाला ने डाला वोट, दिया यह संदेश

                                                                                                    कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस मौके पर आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि मैं सभी से विनती करता हूं कि बाहर आएं और वोट करें। यह पांच साल में एक बार आता है। यह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मेरी विनती है कि विकास के लिए, बदलाव के लिए वोट करें। न्याय के लिए वोट करें। सफाई और सुरक्षा के लिए वोट करें। कांग्रेस को वोट दें।

                                                                                                      OCTOBER 05, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: दुष्यंत चौटाला ने डाला वोट

                                                                                                      सिरसा में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और उचाना कलां सीट से JJP के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं हर नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इस सबसे बड़े पर्व में हर किसी का वोट महत्वपूर्ण है। आपके वोट की शक्ति देश को मजबूत बनाएगी।

                                                                                                        OCTOBER 05, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: सीएम नायब सिंह सैनी ने भी मतदान किया

                                                                                                        हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने अंबाला में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान सैनी ने कहा कि मां के नवरात्रि चल रहे हैं। हम त्योहार मनाते हैं इसी तरह से हमें लोकतंत्र का पर्व भी मनाना चाहिए। मैं हरियाणा के लोगों से 100% वोट डालने की अपील करना चाहता हूं। हरियाणा के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वोट जरूर करें। राष्ट्र और राज्य को मजबूत करने की दिशा में यह जरूरी है। आने वाले समय में बीजेपी की सरकार ही हरियाणा में होगी। हरियाणा के लोगों का मूड साफ है। भाजपा तीसरी बार 8 अक्टूबर को भारी अंतर से सरकार बनाने जा रही है। नई सरकार का गठन 8 तारीख को हो जाएगा।

                                                                                                          OCTOBER 05, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ किया मतदान

                                                                                                          हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है। बिश्नोई ने कहा कि भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हरियाणा को अपने पराए की पहचान है। भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है। यहां (कांग्रेस) उम्मीदवार एक बाहरी व्यक्ति है। भव्य बिश्नोई (उनके बेटे और आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार) ने यहां अच्छा काम किया है। लोगों को उनमें (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री) भजन लाल की झलक दिखाई देती है। हरियाणा में बीजेपी की ही हवा है। आदमपुर विधानसभा सीट पर चौधरी भजनलाल परिवार पर लोगों को भरोसा है।

                                                                                                            OCTOBER 05, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: गुजरात के राज्यपाल ने हरियाणा में डाला वोट

                                                                                                            हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मतदान किया। इस मौके पर देवव्रत ने कहा कि आज मेरे परिवार से मेरी पत्नी, बेटा, बहू हम सभी ने मतदान किया है। मैं हरियाणा प्रदेश की जनता से आग्रह करूंगा कि वे अपने मत का पूर्ण रूप से उपयोग करें ताकि हम एक अच्छे समाज, अच्छे राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें।

                                                                                                              OCTOBER 05, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: विनेश फोगाट ने किया मतदान

                                                                                                              बलाली चरखी दादरी में पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने मतदान किया। फोगाट ने अपने गांव बलाली में बूथ नंबर 128 पर मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ मतदान किया।  इसके बाद उन्होंने कहा कि मतदान बहुत बड़ा उत्सव है। पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है। मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें। नशा बहुत बड़ा मुद्दा है, चिंता का विषय है। हम 5 साल दिन राच मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे।

                                                                                                                OCTOBER 05, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: पहले मतदान फिर जलपान - मायावती

                                                                                                                मायावती ने हरियाणा में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा विधानसभा आमचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में सर्वसमाज के सभी वोटरों से भारी संख्या में वोट डालकर सही और अच्छे लोगों को विजई बनाएं। ताकि देश में लोकतंत्र और यहां का मानवतावादी संविधान जीवित और सुरक्षित बना रहे। ’पहले मतदान फिर जलपान’ का संकल्प निभाना ज़रूरी” है।

                                                                                                                  OCTOBER 05, 2024 / 7:35 AM IST

                                                                                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: 'न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी' - खट्टर

                                                                                                                  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटें हमें मिलेंगी। 50 से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे। खट्टर ने आगे कहा कि कहानियां गढ़ने की स्वतंत्रता सबको है। कोई नई बात नहीं है। जनता के मन में क्या है, सबको पता है। 8 तारीख को दोपहर तक रिजल्ट आ जाएगा, बीजेपी सत्ता में आ रही है।

                                                                                                                  वहीं कोकीन खेप पकड़े जाने और ड्रग्स माफिया का दीपेंदर सिंह हुड्डा के साथ सामने आई तस्वीर पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस का मूल स्वाभाव सब जानते हैं। जिस तरह से ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है उससे साफ है कि कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा को ड्रग्स में धकेल दिया जाएगा। कांग्रेस चाहती है कि सत्ता में आ जाएं और हरियाणा की नौकरियां बेचे। हम तो बिना पर्ची, बिना खर्ची के अपनी बात रख रहें हैं। लेकिन कांग्रेस के मन में जो नौकरियां बेचने की बात है, न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।

                                                                                                                    OCTOBER 05, 2024 / 7:30 AM IST

                                                                                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: मनु भाकर ने डाला वोट

                                                                                                                    ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा चुनाव में अपना वोट डाला। झज्जर के एक मतदान केंद्र पर वह पहुंची और लाइन में लगकर वोटिंग की। मनु ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील भी की है।

                                                                                                                      OCTOBER 05, 2024 / 7:26 AM IST

                                                                                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने डाला वोट

                                                                                                                      पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने मतदान किया। इस मौके पर चंद्र मोहन ने कहा कि निश्चित रूप से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आएगी। मैं हरियाणा के मतदाताओं से अपील करूंगा कि हरियाणा की प्रगति और खुशहाली के लिए सरकार बदलनाजरूरी है। हमारी सरकार आने पर हम अपने सभी वादे पूरे करेंगे।

                                                                                                                        OCTOBER 05, 2024 / 7:20 AM IST

                                                                                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: फरीदाबाद में बनाए गए सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

                                                                                                                        राज्य में कुल मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 1650 मतदान केंद्र है। जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र हैं। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है।

                                                                                                                          OCTOBER 05, 2024 / 7:13 AM IST

                                                                                                                          Haryana Chunav 2024 Voting Live: केंद्रीय मंत्री खट्टर ने डाला वोट

                                                                                                                          हरियाणा में सुबह 7 बजे सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। उन्होंने करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 बूथ नंबर पर वोट डाला। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

                                                                                                                            OCTOBER 05, 2024 / 7:00 AM IST

                                                                                                                            Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में वोटिंग शुरू

                                                                                                                            हरियाणा विधानसभा चुनाव का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी है। पंचकूला विधानसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 88, 89, 90, 91 और 92 पर मॉक पोलिंग की गई थी। इस सीट से कांग्रेस के चंद्र मोहन, भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता, AAP के प्रेम गर्ग और JJP के सुशील गर्ग उम्मीदवार हैं।

                                                                                                                              OCTOBER 05, 2024 / 6:52 AM IST

                                                                                                                              Haryana Chunav 2024 Voting Live: पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग शुरू

                                                                                                                              हरियाणा में फरीदाबाद के तियागांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस सीट से AAP के आभाष चंदेला, JJP के टीका राम, BJP के राजेश नागर और कांग्रेस के रोहित नागर चुनाव लड़ रहे हैं।

                                                                                                                                OCTOBER 05, 2024 / 6:49 AM IST

                                                                                                                                Haryana Chunav 2024 Voting Live: इन नेताओं की साख दांव पर

                                                                                                                                राज्य में रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या दो करोड़ से अधिक है। हरियाणा में चुनाव के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में 1031 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 101 महिलाएं हैं। मुख्य चेहरों में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय सिंह चौटाला (एलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढंढा (कलायात) और विनेश फोगाट (जुलाना) हैं। साल 2019 के चुनाव में बीजेपी 40 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी और उसे 31 सीटें मिली थीं।

                                                                                                                                  OCTOBER 05, 2024 / 6:40 AM IST

                                                                                                                                  Haryana Chunav 2024 Voting Live: कैसे रहे पिछले चुनाव के नतीजे

                                                                                                                                  पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 40 सीटें, कांग्रेस ने 31 और JJP ने 10 सीटें जीती थीं। हालांक, बीजेपी और JJP ने गठबंधन कर सरकार बनाई। हरियाणा में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।

                                                                                                                                    OCTOBER 05, 2024 / 6:40 AM IST

                                                                                                                                    Haryana Chunav 2024 Voting Live: BJP की नजर हैट्रिक बनाने पर

                                                                                                                                    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुडा और कांग्रेस के विनेश फोगाट के अलावा JJP के दुष्यंत चौटाला और 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शनिवार को होगा, क्योंकि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने योग्य होंगे। सत्तारूढ़ BJP की नजर राज्य में जीत की हैट्रिक पर है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

                                                                                                                                      OCTOBER 05, 2024 / 6:39 AM IST

                                                                                                                                      Haryana Chunav 2024 Voting Live: चुनावी मैदान में ये दल

                                                                                                                                      चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (JJP)-आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन हैं।

                                                                                                                                        OCTOBER 05, 2024 / 6:39 AM IST

                                                                                                                                        Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में मतदान आज, 1.031 मैदान में उम्मीदवार

                                                                                                                                        हरियाणा विधानसभा में कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

                                                                                                                                          OCTOBER 05, 2024 / 6:38 AM IST

                                                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।