Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 20, 2024 / 5:50 PM IST

Jharkhand Election 2024 Voting Highlights: झारखंड में मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 voting Phase 2 Highlights: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान बुधवार (20 नवंबर) शाम पांच बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 67.59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 31 मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो गया। अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 voting Phase 2 Highlights: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो चुका है। 1.23 करोड़ मतदाताओं ने बुधवार (20 नवंबर) को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 67.59 फीसदी मतदान हुआ। अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक च

Jharkhand Election 2024 Voting Highlights: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला
Jharkhand Election 2024 Voting Highlights: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला
NOVEMBER 20, 2024 / 5:47 PM IST

मनीकंट्रोल के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार!

    NOVEMBER 20, 2024 / 5:44 PM IST

    Jharkhand Election 2024 Live: शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान बुधवार (20 नवंबर) शाम पांच बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 67.59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

      NOVEMBER 20, 2024 / 5:31 PM IST

      Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में मतदान खत्म, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

      झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान बुधवार (20 नवंबर) शाम पांच बजे समाप्त हो गया। 31 मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो गया। अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

        NOVEMBER 20, 2024 / 4:51 PM IST

        Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी नेता आश्वस्त

        झारखंड में विपक्ष के नेता और चंदनक्यारी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने दावा किया कि उनकी पार्टी अगली सरकार बनाएगी। वह चंदनक्यारी में अपनी सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। 2024 के झारखंड चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही बाउरी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना करके अपनी दिनचर्या का पालन किया। उन्होंने कहा, "मैं हर दिन ऐसा ही करता हूं। आज उगते सूरज के साथ झारखंड के लिए एक नई सुबह की शुरुआत होती है। राज्य के गठन को 25 साल हो चुके हैं और लोग अपनी सरकार चुनेंगे। जैसे-जैसे दूसरे चरण का मतदान जारी है, मैं मूल निवासियों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे विश्वास है कि लोग अपने भविष्य के लिए वोट करेंगे और उनके आशीर्वाद से बीजेपी सरकार बनाएगी।"

          NOVEMBER 20, 2024 / 4:41 PM IST

          Jharkhand Election 2024 Live: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मधुपुर में पीठासीन अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

          भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान देवघर जिले में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 111 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन के पक्ष में पक्षपात किया। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। दुबे ने देवघर में पत्रकारों से बात करते हुए इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

            NOVEMBER 20, 2024 / 4:24 PM IST

            Jharkhand Election 2024 Voting Live: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने की एनडीए की जीत की भविष्यवाणी

            बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने विश्वास जताया कि झारखंड में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद शामिल है, जिसके कारण लोगों में असंतोष है।

              NOVEMBER 20, 2024 / 4:15 PM IST

              Jharkhand Election 2024 Voting Live: कब और कहां देखें एग्जिट पोल?

              झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर टिकी है। एग्जिट पोल के नतीजे 20 नवंबर (बुधवार) को शाम 6:30 बजे के बाद जारी होने की उम्मीद है। शाम छह बजे तक महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में मतदान समाप्त हो जाएगा।

                NOVEMBER 20, 2024 / 3:56 PM IST

                Jharkhand Election 2024 Voting Live: किस जिले में कितना हुआ मतदान?

                झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से करीब 62 प्रतिशत लोगों ने बुधवार (20 नवंबर) को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, "दोपहर 3 बजे तक 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।"

                  NOVEMBER 20, 2024 / 3:44 PM IST

                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 61.47% वोटिंग

                  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार (20 नवंबर) को दोपहर 3 बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 61.47 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे कम मतदान धनबाद में 56.32 प्रतिशत रहा। जबकि पाकुर सीट पर सर्वाधिक 69.31 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

                    NOVEMBER 20, 2024 / 3:20 PM IST

                    Jharkhand Election 2024 Live: दूसरे चरण में ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

                    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार हैं। प्रमुख दावेदारों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं, जो बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के बाबूलाल मरांडी भी हैं, जो धनवार से चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य की बात करें तो JMM उम्मीदवारों में नाला से रवींद्र नाथ महतो, डुमरी से बेबी देवी, मधुपुर से हफीजुल अंसारी और महेशपुर से स्टीफन मरांडी शामिल हैं। कांग्रेस (INC) भी महागामा से दीपिका पांडे, जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख और पोरेयाहाट से प्रदीप यादव जैसे प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारी है। बीजेपी उम्मीदवारों में चंदनकियारी से अमर बाउरी और जामताड़ा से सीता सोरेन शामिल हैं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव के मद्देनजर ये उम्मीदवार राज्य के राजनीतिक भविष्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

                      NOVEMBER 20, 2024 / 3:07 PM IST

                      Jharkhand Election 2024 Live: बीजेपी के शिकायत के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया

                      झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

                      दुबे ने देवघर में पत्रकारों से कहा, "मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।"

                      वहीं, देवघर प्रशासन ने कहा कि मतदान स्थल के बहुत पास पाए जाने के बाद अधिकारी को बदल दिया गया। देवघर प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है। बयान में कहा गया है, "वेबकास्टिंग कक्ष में निगरानी के दौरान पीठासीन अधिकारी को मतदान स्थल के बहुत करीब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही दर्शाता है।" बयान में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी को गहन जांच करने और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

                        NOVEMBER 20, 2024 / 2:50 PM IST

                        Jharkhand Election 2024 Live: निर्दलीय उम्मीदवार के साले से मारपीट

                        झारखंड में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बाघमारा विधानसभा के कतरास में बीजेपी समर्थक और निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव के समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। कथित तौर पर मतदाताओं को लुभाने के दौरान बवाल हुआ। रोहित यादव के साला योगेंद्र यादव की बीजेपी प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के समर्थकों ने की पिटाई। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद है।

                          NOVEMBER 20, 2024 / 2:42 PM IST

                          Jharkhand Election 2024 Live: कांग्रेस का दावा- झारखंड में I.N.D.I.A. अलायंस की होगी जीत

                          महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कहा कि झारखंड में हम सरकार दोहराने जा रहे हैं और महाराष्ट्र में अच्छे मतों से महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं। लोगों को विश्वास है महाविकास अघाड़ी की गारंटियों पर... हमने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में ये काम करके दिखाए हैं... लोग बदलाव चाहते हैं।

                            NOVEMBER 20, 2024 / 2:33 PM IST

                            Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में 12 जिलों के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर एक नजर

                            झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज जहां मतदान हो रहा है उनमें राजमहल, बोरियो (एसटी), बरहेट (एसटी), लिट्टीपाड़ा (एसटी), पकौर, महेशपुर (एसटी), सिकरीपाड़ा (एसटी), नाला, जामताड़ा, दुमका (एसटी), जामा (एसटी), जरमुंडी, मधुपुर, सारठ , देवघर (एससी), पोरेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (एससी), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी (एसटी) शामिल है। चुनाव में शहरी, ग्रामीण और आदिवासी बहुल सीटों का एक विविध मिश्रण शामिल है, जो राज्य में बहुमत हासिल करने का लक्ष्य रखने वाले राजनीतिक दलों के लिए इस चरण को महत्वपूर्ण बनाता है।

                              NOVEMBER 20, 2024 / 2:21 PM IST

                              Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड के अंतिम चरण के मतदान को लेकर कल्पना सोरेन ने जताई खुशी

                              झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता कल्पना सोरेन ने मतदाताओं के उत्साहपूर्ण मतदान पर आशा व्यक्त की। कई मतदान केंद्रों का दौरा करने के बाद सोरेन ने कहा, "लोगों में ऊर्जा और उत्साह उल्लेखनीय है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए आ रहे हैं। मतदान में अभी कई घंटे बाकी हैं, मुझे विश्वास है कि लोकतंत्र के इस उत्सव में और भी अधिक लोग शामिल होंगे।"

                                NOVEMBER 20, 2024 / 2:01 PM IST

                                Jharkhand Election 2024 Live: पाकुर सीट पर सर्वाधिक, तो बोकारो में सबसे कम मतदान

                                झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार (20 नवंबर) को दोपहर 1 बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 47.92 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक सबसे कम मतदान बोकारो में 42.52 प्रतिशत रहा। जबकि पाकुर सीट पर सर्वाधिक 53.83 फीसदी मतदान हुआ।

                                  NOVEMBER 20, 2024 / 1:49 PM IST

                                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 47.92% वोटिंग

                                  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार (20 नवंबर) को दोपह 1 बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 47.92 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो यह शाम 5 बजे तक चलेगा।

                                    NOVEMBER 20, 2024 / 1:29 PM IST

                                    Jharkhand Election 2024 Live: पक्षपात के आरोपों में मधुपुर में पीठासीन अधिकारी गिरफ्तार!

                                    झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मतदान प्रक्रिया के दौरान मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी द्वारा कथित तौर पर पक्षपात करने के संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवघर में पत्रकारों से बात करते हुए दुबे ने कहा, "मैंने देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 पर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।"

                                      NOVEMBER 20, 2024 / 1:15 PM IST

                                      Jharkhand Election 2024 Live: किस जिले में कितना हुआ मतदान?

                                      मतदान के पहले चार घंटों में गोड्डा में 33.39 प्रतिशत, दुमका में 33.05 प्रतिशत, देवघर में 32.84 प्रतिशत, गिरिडीह में 31.56 प्रतिशत, हजारीबाग में 31.04 प्रतिशत, साहेबगंज में 30.90 प्रतिशत और धनबाद में 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सबसे कम मतदान बोकारो में 27.72 प्रतिशत रहा। पाकुर सीट पर सर्वाधिक 35.15 फीसदी मतदान हुआ। जबकि रांची में 34.75 प्रतिशत और जामताड़ा में 33.78 प्रतिशत एवं रामगढ़ जिले में 33.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                        NOVEMBER 20, 2024 / 1:08 PM IST

                                        Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड की महिला मतदाता अहम भूमिका निभाएंगी

                                        झारखंड के चुनावी परिदृश्य से पता चलता है कि महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जो मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 2.59 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। 81 निर्वाचन क्षेत्रों में से 32 में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इन 32 सीटों में से 26 अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और दो अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इस समूह के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में चाईबासा, घाटशिला, मनोहरपुर, खरसावां, कुंती, शिकारीपारा, मझगांव, महेशपुर, लिट्टीपारा और सिमडेगा शामिल हैं। झारखंड के कुल आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में एसटी के लिए 28 और एससी के लिए 9 हैं।

                                          NOVEMBER 20, 2024 / 12:48 PM IST

                                          Jharkhand Election 2024 Live: ट्रक चालकों पर 12 माओवादी ने की अंधाधुंध गोलीबारी

                                          लातेहार के SP कुमार गौरव ने पीटीआई को बताया, "जब ट्रक कोयला उतार कर लौट रहे थे, तभी प्रतिबंधित झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) के सदस्यों ने उनमें आग लगा दी। यह माओवादियों का एक अलग समूह है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।"

                                          उन्होंने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित संगठन के साथ बातचीत होने तक तुबेद कोयला परियोजना में ट्रक में कोयला भरने और उसके परिवहन का काम बंद रखने की धमकी दी है। ट्रक चालकों के अनुसार, करीब 12 माओवादी जंगल में पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया, "ट्रक चालकों को अपने वाहनों से उतरने को कहा गया। ट्रकों को आग लगाने से पहले कई गोलियां चलाई गईं।"

                                            NOVEMBER 20, 2024 / 12:30 PM IST

                                            Jharkhand Election 2024 Live: मतदान के बीच माओवादियों ने लातेहार में ट्रकों में लगाई आग

                                            झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले लातेहार जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर पांच ट्रकों में आग लगा दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह घटना हेरहंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाट वन में देर रात करीब डेढ़ बजे घटी। ये ट्रक लातेहार के तुबेद कोयला परियोजना में कोयला परिवहन के काम के लिए लगाए गए थे।

                                            लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया, "जब ट्रक कोयला उतार कर लौट रहे थे, तभी प्रतिबंधित झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) के सदस्यों ने उनमें आग लगा दी। यह माओवादियों का एक अलग समूह है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।"

                                            उन्होंने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित संगठन के साथ बातचीत होने तक तुबेद कोयला परियोजना में ट्रक में कोयला भरने और उसके परिवहन का काम बंद रखने की धमकी दी है। ट्रक चालकों के अनुसार, करीब 12 माओवादी जंगल में पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

                                              NOVEMBER 20, 2024 / 12:10 PM IST

                                              Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खुला पत्र

                                              झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को खुला पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि झारखंड में JMM नेताओं द्वारा भारी प्रचार के बावजूद, किसी ने भी लोगों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं की। उन्होंने कहा, "झारखंड में BJP के हर बड़े और छोटे नेता प्रचार करने आए और गए। लेकिन किसी ने भी हमारे अधिकारों, हमारे बच्चों के भविष्य निधि, हमारे बुजुर्गों के समर्थन या झारखंडियों की सुरक्षा की गारंटी के बारे में बात नहीं की।"

                                              उन्होंने आरोप लगाया, "हमारी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, आदिवासी कल्याण, दलित और अल्पसंख्यक विकास, बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा, युवा भत्ता, नए फ्लाईओवर, नए स्कूल और कॉलेज का निर्माण और मेट्रो रेल से सभी को लाभ होता- लेकिन केंद्र इसे दबाए बैठा है। हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया, विकास का हमारा अधिकार, हमारी पहचान दांव पर है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "लेकिन भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि यह पैसा झारखंड आए और झारखंडियों के विकास के लिए इस्तेमाल हो।"

                                                NOVEMBER 20, 2024 / 12:01 PM IST

                                                Jharkhand Election 2024 Live: जामताड़ा में 57 कुष्ठ मरीजों के लिए बना अलग मतदान केंद्र

                                                'कोई भी वोटर छूटे नहीं', इस लक्ष्य के तहत चुनाव आयोग ने झारखंड के जामताड़ा विधानसभा सीट अंतर्गत मिहिजाम में स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के 57 कुष्ठ पीड़ित नागरिकों के लिए विशेष तौर पर मतदान केंद्र बनाया है। बताया गया कि मतदान केंद्र दूर होने की वजह से इस आश्रम के कुष्ठ पीड़ित वोटर मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्नेहपुर सामुदायिक भवन में सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु मतदान पदाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

                                                मतदान केंद्र में रैंप, व्हील चेयर, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए वॉलंटियर भी मौजूद रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,219 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 31 बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें।

                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 11:46 AM IST

                                                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में 11 बजे तक 31.37% वोटिंग

                                                  झारखंड में सुबह 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 81 में से 38 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 11:31 AM IST

                                                    Jharkhand Election 2024 Live: JMM की रैलियों से क्यों गायब रहे राहुल गांधी और खड़गे?

                                                    झारखंड में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जोरदार प्रचार अभियान चला, जिसमें NDA और 'इंडिया' ब्लॉक दोनों के प्रमुख नेताओं ने राज्य भर में कई रैलियां कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की ओर से मोर्चा संभाला, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की ओर से रैलियों का नेतृत्व किया। हालांकि, सबसे खास बात यह रही कि राहुल गांधी अपने गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की रैलियों से गायब रहे, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 11:20 AM IST

                                                      Jharkhand Election 2024 Live: 'झारखंड को बचाने का चुनाव है'

                                                      केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह विधानसभा चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिए संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।

                                                      उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। इसलिए लोग बीजेपी-NDA उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं। मैं सभी से समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए वोट देने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी-NDA सरकार झारखंड की सूरत और लोगों की किस्मत बदल देगी...आप अभी नतीजे देख सकते हैं, BJP-NDA सरकार बना रही है। लोग गुस्से में हैं और इसलिए वे भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को हरा रहे हैं।

                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 11:09 AM IST

                                                        Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय बलों पर बड़ा आरोप

                                                        झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्रीय बलों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच JMM ने X पर बुधवार को लिखा, "क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधानसभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है ?  सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने धमकाने की खबरें आ रही है। चुनाव आयोग कृपया जागिये... @dcpakur ध्यान दें लोकतंत्र के इस महान पर्व में सबको शामिल होने का अधिकार हमारा संविधान हमें देता है।"

                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 10:54 AM IST

                                                          Jharkhand Election 2024 Live: दूसरे चरण में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी

                                                          मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि कुल 14,218 मतदान केंद्रों में से 239 पर मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। जबकि 22 पर दिव्यांगजनों को तैनात किया गया है। राज्य में सत्तारूढ़ JMM की अगुवाई वाली गठबंधन 'इंडिया' अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता में आने की जी तोड़ कोशिश कर रहा है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 10:43 AM IST

                                                            Jharkhand Election 2024 Live: हेमंत सोरेन ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील

                                                            मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन ने जनता से मतदान की अपील की और कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर लिखा, "झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर बड़ी संख्या में मतदान करना होगा। आज फिर मतदाताओं को उसी उत्साह और जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।"

                                                            सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण है। आज 38 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है... पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और एक मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे थे उन्हें करारा जवाब दिया गया।"

                                                            उन्होंने लोगों से मतदान का आग्रह करते हुए कहा, "इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में भाग ले रहे सभी मतदाताओं, मतदान अधिकारियों तथा झामुमो और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के जवानों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।"

                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 10:27 AM IST

                                                              Jharkhand Election 2024 Live: लातेहार में नक्सलियों का तांडव, 5 हाईवा को जलाया

                                                              झारखंड में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास नक्सलियों ने पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया। ये हाईवा डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे। घटना में सभी हाईवा पूरी तरह से जलकर राख हो गए। न्यूज 18 के मुताबिक, कोल कंपनी से लेवी लेने के खातिर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल पर जेपीसी नामक संगठन का पर्चा पाया गया है।

                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 10:14 AM IST

                                                                Jharkhand Election 2024 Live: कल्पना सोरेन ने किया प्रचंड जीत का दावा

                                                                गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर इसलिए भी आश्वस्त हूं क्योंकि मेरा कार्यकाल काफी छोटा रहा लेकिन इस समय में मैंने जी तोड़ मेहनत की है। इतने कम कार्यकाल में मैंने यदि इतना काम किया है तो 5 साल के समय में मैं और काम करूंगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जो मतदान हुआ इससे समझा जा सकता है कि हमारी आधी आबादी हमें (JMM) खासकर हेमंत सोरेन को मजबूती दे रही है। बुधवार सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 81 में से 38 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: राहुल गांधी ने की INDIA गठबंधन को वोट करने की अपील

                                                                  झारखंड में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोटर्स से INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा, "झारखंड के अपने‌ मतदाता भाई-बहनों से अपील करता हूं कि आज अपने हितों की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए बड़ी संख्या में वोट अवश्य करें। INDIA को दिया आपका हर वोट आपके जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा करेगा और मंईयां सम्मान योजना जैसी 7 गारंटियों से आपका जीवन खुशहाल बनाएगा।"

                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 9:53 AM IST

                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान

                                                                    झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 81 में से 38 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर 38 सीटों पर मतदान जारी है।

                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: बीजेपी सांसद ने किया प्रचंड जीत का दावा

                                                                      भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं... हमारे सारे मुद्दे जनता तक चले गए हैं... हम किसी कीमत पर दो-तिहाई मतों से सरकार बनाने जा रहे हैं जहां भाजपा पहली बार अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर 38 सीटों पर मतदान जारी है।

                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 9:26 AM IST

                                                                        Jharkhand Election 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से की लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील

                                                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 नवंबर) को महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने झारखंड के मतदाताओं से भी इसी तरह की अपील की और उनसे बड़ी संख्या में मतदान का रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके प्रत्येक वोट को राज्य की ताकत बताया।

                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 9:17 AM IST

                                                                          Jharkhand Election 2024 Live: जेल में बंद आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम भी चुनावी मैदान में

                                                                          झारखंड के पाकुड़ में कांग्रेस ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे और फिलहाल जेल में बंद आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला आजसू पार्टी के उम्मीदवार अजहर इस्लाम से है। बरहेट में सीएम हेमंत सोरेन तीसरी बार JMM के उम्मीदवार हैं। वह JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की विरासत के सबसे बड़े झंडाबरदार हैं। महागामा में कांग्रेस की प्रत्याशी और हेमंत सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के ससुर अवध बिहारी सिंह पूर्व में इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार दीपिका का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अशोक भगत से है।

                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                            Jharkhand Election 2024 Live: बसंत सोरेन का क्या होगा?

                                                                            दुमका सीट पर JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन के छोटे बेटे और सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन झामुमो के प्रत्याशी हैं, जिनका मुकाबला दुमका के पूर्व सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन से है। जामताड़ा में पूर्व सांसद और विधायक फुरकान अंसारी के बेटे इरफान अंसारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, जिन्हें शिबू सोरेन की बड़ी बहू बीजेपी की सीता सोरेन कड़ी टक्कर दे रही हैं। गोड्डा में भारतीय जनता पार्टी ने सीटिंग विधायक अमित मंडल को फिर से प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता रघुनंदन मंडल भी इस सीट से विधायक रहे थे। उनका मुकाबला RJD के संजय यादव से है।

                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                              Jharkhand Election 2024 Live: सुनीता चौधरी का ममता देवी से कड़ा मुकाबला

                                                                              सुनीता चौधरी का मुकाबला कांग्रेस की ममता देवी और जेएलकेएम के पुनेश्वर कुमार से है। मांडू सीट पर निवर्तमान MLA और कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पिताजी टेकलाल महतो (अब दिवंगत) यहां से चार बार विधायक रह चुके थे। वहीं, जयप्रकाश पटेल का मुकाबला आजसू के प्रत्याशी तिवारी महतो से है। मधुपुर सीट पर सीएम हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हफीजुल हसन JMM के उम्मीदवार हैं। उनके पिता हाजी हुसैन अंसारी यहां से कई बार विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद हफीजुल उपचुनाव में जीतकर झारखंड विधानसभा पहुंचे थे। इस बार उन्हें BJP के गंगा नारायण सिंह से कड़ी चुनौती मिल रही है।

                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                Jharkhand Election 2024 Live: 31 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा वोटिंग

                                                                                झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में दूसरे चरण की 38 में से 20 सीटों पर सियासी विरासत बचाने का संग्राम

                                                                                  झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की कुल 38 में से 20 सीटों पर सियासी विरासत को बचाने की लड़ाई है। इन सीटों पर अपने दौर के कद्दावर नेताओं के बेटे, बेटी, पत्नी, भाई और बहू चुनावी अखाड़े में ताकत दिखा रहे हैं। रामगढ़ सीट पर आजसू पार्टी की प्रत्याशी और सीटिंग विधायक सुनीता चौधरी गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी हैं। इस सीट से पूर्व में चंद्रप्रकाश चौधरी भी कई बार विधायक रह चुके हैं।

                                                                                  सुनीता चौधरी का मुकाबला कांग्रेस की ममता देवी और जेएलकेएम के पुनेश्वर कुमार से है। मांडू सीट पर निवर्तमान MLA और कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पिताजी टेकलाल महतो (अब दिवंगत) यहां से चार बार विधायक रह चुके थे।

                                                                                  वहीं, जयप्रकाश पटेल का मुकाबला आजसू के प्रत्याशी तिवारी महतो से है। मधुपुर सीट पर हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हफीजुल हसन JMM के प्रत्याशी हैं। उनके पिता हाजी हुसैन अंसारी यहां से कई बार विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद हफीजुल उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार उन्हें BJP के गंगा नारायण सिंह से चुनौती मिल रही है।

                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: 23 नवंबर को जाएंगे नतीजे

                                                                                    झारखंड में आज दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हो रहा है। इस चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को समाप्त हो गया था। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच मुकाबला है।

                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: 1.23 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

                                                                                      आज यानी बुधवार (20 नवंबर) को 60.79 लाख महिलाओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। कुल मिलाकर 528 उम्मीदवार- 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर चुनावी मैदान में हैं। JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है। जबकि बीजेपी ने 'हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार' के मुद्दे उठाकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी बूथ के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया है।

                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                                        Jharkhand Election 2024 Live: बीजेपी ने किया जीत का दावा

                                                                                        धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में मतदान के समय जो रुझान देखने को मिल रहा है और जिस प्रकार से जनता वोट देने के लिए उमड़ पड़ी है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                                          Jharkhand Election 2024 Live: JMM सांसद नलिन सोरेन ने डाला वोट

                                                                                          झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डाल दिया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज से नहीं पहले से ही हम सबसे पहले वोट करने पहुंचते हैं। जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट डालना शुरू किया है। हमारी सरकार है और रहेगी। JMM की सोच इस क्षेत्र के विकास की है।

                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 7:35 AM IST

                                                                                            Jharkhand Election 2024 Live: कांग्रेस बोली- झारखंड में I.N.D.I.A. ब्लॉक की गारंटी और BJP की 'नफरत की राजनीति' के बीच मुकाबला है

                                                                                            झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने मंगलवार को मतदाताओं के सामने एक स्पष्ट विकल्प पेश किया। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मतदाताओं को इंडिया ब्लॉक द्वारा पेश की गई सात गारंटियों और बीजेपी की 'नफरत की राजनीति' और 'जल-जंगल-जमीन' को कमजोर करने के उसके दृष्टिकोण के बीच निर्णय लेना है। रमेश ने आश्वासन दिया कि अगर जनादेश मिला तो इंडिया ब्लॉक अगले कार्यकाल में सभी सात गारंटियों को लागू करेगा और झारखंड की संस्कृति और आदिवासी पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 7:20 AM IST

                                                                                              Jharkhand Election 2024 Live: "झारखंड की जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है"

                                                                                              झारखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने बुधवार सुबह एक मतदान केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है क्योंकि 5 वर्षों तक जनता ने काफी तकलीफ सही है। उन्होंने कहा कि आज लोग परिवर्तन के लिए मतदान करेंगे और लोग बीजेपी-NDA के पक्ष में मतदान करेंगे...BJP-NDA को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 7:06 AM IST

                                                                                                Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू

                                                                                                झारखंड में बुधवार (20 नवंबर) सुबह सात बजे से दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान शुरू हो गया है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। राज्य में सत्तारूढ़ JMM की अगुवाई वाली 'इंडिया' गठबंधन और BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच कड़ी टक्कर है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 6:53 AM IST

                                                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: "हेमंत सोरेन रांची को कराची बनाना चाहते हैं"

                                                                                                  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की राजधानी रांची को कराची बनाना चाहते हैं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने झारखंड के लोगों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट देने का आग्रह किया।

                                                                                                  उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन और कांग्रेस रांची को कराची और दुमका, देवघर और साहिबगंज जिलों को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी हमें बांटना चाहते हैं। झारखंड में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी बहू-बेटी की सुरक्षा के लिए मतदान करें।" झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 38 सीट पर बुधवार को मतदान होना है।

                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 6:48 AM IST

                                                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: पीएम मोदी ने मतदाताओं से की बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील

                                                                                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने वोटिंग शुरू होने से पहले बुधवार सुबह X पर एक पोस्ट में लिखा, "झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।"

                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 6:36 AM IST

                                                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: मतदान केंद्रों पर मॉक पोलिंग शुरू

                                                                                                      गिरिडीह मतदान केंद्र पर झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले मॉक पोलिंग की जा रही है। इस चरण में कुल 528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आज मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें मुख्यमंत्री एवं JMM नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी भाभी सीता सोरेन (BJP) और BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हैं।

                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 6:25 AM IST

                                                                                                        Jharkhand Election 2024 Live: हेमंत सोरेन समेत 528 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

                                                                                                        दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर की हैं। इस चरण में मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें मुख्यमंत्री एवं JMM नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी भाभी सीता सोरेन (BJP), BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (JMM), ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (BJP) शामिल हैं।

                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 6:15 AM IST

                                                                                                          Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में क्या है राजनीतिक समीकरण?

                                                                                                          राज्य में विपक्षी NDA और सत्तारूढ़ I.N.D.I.A. गठबंधन दोनों ने ही आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। NDA ने जहां घुसपैठ, भ्रष्टाचार और घोटाले का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन ने अपने प्रचार को आदिवासी अधिकारों और कल्याण के मुद्दों पर केंद्रित किया।

                                                                                                          माना जा रहा है कि मतदान को प्रभावित करने वाले कारकों में बीजेपी की केंद्रीय कल्याणकारी योजनाएं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सीएम सोरेन की गिरफ्तारी तथा उसके बाद मिली जमानत शामिल हैं। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का दावा है कि गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी, क्योंकि सोरेन को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 6:04 AM IST

                                                                                                            Jharkhand Election 2024 Live: 14,219 बूथ पर होगी पोलिंग

                                                                                                            झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि आज 38 विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान है, उसकी मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अभी पोलिंग टीम अपनी तैयारी कर रही है। कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि आज 14,219 बूथ पर पोलिंग होगी। पीडब्ल्यूडी बूथ, यूथ बूथ बनाए गए हैं और सभी जगह पर थीम आधारित बूथ भी बनाया गया है।

                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 6:01 AM IST

                                                                                                              Jharkhand Election 2024 Live: दूसरे चरण में महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

                                                                                                              चुनाव आयोग के मुताबिक, 239 मतदान केंद्रों पर पूरी मतदान प्रक्रिया की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी। उन्होंने बताया कि 22 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मी मतदान कराएंगे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 196 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है।

                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 5:55 AM IST

                                                                                                                Jharkhand Election 2024 Live: दूसरे चरण में ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

                                                                                                                इस चरण में मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें मुख्यमंत्री एवं JMM नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी भाभी सीता सोरेन (BJP), BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (JMM), ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (BJP) शामिल हैं।

                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 5:49 AM IST

                                                                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या

                                                                                                                  दूसरे चरण के मतदान में 60.79 लाख महिलाओं और 147 थर्ड जेंडर मतदाताओं सहित कुल 1.23 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर की हैं। अंतिम चरण में जिन 38 सीट पर मतदान होगा उनमें आठ अनुसूचित जनजातियों के लिए और तीन अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए हैं।

                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 5:48 AM IST

                                                                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में दिग्गजों ने लगाया जोर

                                                                                                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित दोनों खेमों के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। झारखंड की जिन 38 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से 18 सीट संथाल परगना क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इसमें छह जिले शामिल हैं। NDA ने चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि JMM सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान संथाल परगना में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हुई है।

                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 5:47 AM IST

                                                                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में I.N.D.I.A. और NDA के बीच मुकाबला

                                                                                                                      झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 38 सीटों के लिए आज यानी बुधवार (20 नवंबर) को होने वाले मतदान के लिए कुछ ही समय बच गया है। दूसरे चरण में 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। हालांकि, 31 बूथों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन इस दौरान लाइन में खड़े सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति होगी। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को समाप्त हुआ था।

                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 5:45 AM IST

                                                                                                                        Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड विधानसभा के आखिरी चरण के लिए आज मतदान

                                                                                                                        झारखंड में आज (20 नवंबर) 38 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। 81 विधानसभा सीटों में से 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को समाप्त हो गया था। दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। हालांकि, 31 बूथों पर मतदान शाम 4 बजे ही समाप्त हो जाएगा, लेकिन आखिरी अवधि तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति होगी। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 5:44 AM IST

                                                                                                                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है