Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 13, 2024 / 6:04 PM IST

Jharkhand Election 2024 Voting Highlights: झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग

Jharkhand Election 2024 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण में 43 सीटों के लिए बुधवार (13 नवंबर) को शाम 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इन निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं

Jharkhand Chunav 2024 voting Highlights: झारखंड में बुधवार (13 नवंबर 2024) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के बीच है। ये चुनाव तय करेगा कि झारखंड में हेमंत सोरेन फिर सत्ता में आएंगे या फिर बीजेपी अपना परचम लहराएगी। 30 सीटों पर अगले चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। जि

Jharkhand Chunav 2024 voting Live: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Jharkhand Chunav 2024 voting Live: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
NOVEMBER 13, 2024 / 5:42 PM IST

Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए बुधवार को शाम 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इन निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

    NOVEMBER 13, 2024 / 5:21 PM IST

    Jharkhand Election 2024 Live: इस मतदान केंद्र पर नहीं पड़ा एक भी वोट

    झारखंड के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेटापेटी मतदान केंद्र में एक भी मतदाताओं ने वोड नहीं डाला। न्यूज 18 के मुताबिक, बुधवार शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र संख्या 76 उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेटापेटी को मध्य विद्यालय बरकेला में रिलोकेट किए जाने से गांव के लोग नाराज हैं। चाईबासा के SDO और अन्य अधिकारी ग्रामीणों को मनाने के लिए गांव पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं माने।

      NOVEMBER 13, 2024 / 5:01 PM IST

      Jharkhand Election 2024 Live: 'मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है'

      झारखंड में पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच गोड्डा में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है। हम हर घर को 75 हजार से 80 हजार रुपए सोलर पैनल लगाने के लिए देंगे। उससे जो बिजली पैदा होगी, उसमें से आपकी बिजली जीरो बिल वाली होगी और जो आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली होगी, तो सरकार आपकी बिजली खरीदेगी।"

        NOVEMBER 13, 2024 / 4:45 PM IST

        Jharkhand Election 2024 Live: 'केंद्रीय योजनाओं को JMM, कांग्रेस और RJD वाले लूट लेते हैं'

        झारखंड के गोड्डा में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों से यहां की बहनें मुझे बताती हैं कि मोदी जी आप हमारे लिए जो योजनाएं लाते हैं, यहां JMM, कांग्रेस और RJD वाले उनको लूट लेते हैं। मैंने झारखंड की लाखों बहनों के नाम पर पक्के घर के लिए पैसा दिया है। वो पैसा मैं सीधे बहनों के खातों में भेजता हूं। लेकिन यहां की सरकार ये पक्का घर आपको मिलने नहीं दे रही है। उन्होंने ये अपनी ही कोई फर्जी स्कीम लेकर आई है, ताकि उसमें इनके लोगों को कट-कमीशन मिले।

          NOVEMBER 13, 2024 / 4:17 PM IST

          Jharkhand Election 2024 Live: 'कुछ ही दिन में बीजेपी-NDA का शपथ समारोह होगा'

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (13 नवंबर) को गोड्डा में एक चुनावी रैली में झारखंड में प्रचंड जीत का दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको निमंत्रण देने आया हूं, 23 तारीख को चुनाव नतीजे के बाद कुछ ही दिन में बीजेपी-NDA का शपथ समारोह होगा। मैं उस शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।

            NOVEMBER 13, 2024 / 4:03 PM IST

            Jharkhand Election 2024 Live: 683 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी चुनावी किस्मत

            झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए बुधवार को हो रहे मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक 59.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

              NOVEMBER 13, 2024 / 3:51 PM IST

              Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में 3 बजे तक 59% से ज्यादा मतदान

              Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में पहले चरण का मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक 59% से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। सरायकेला खरसावां में सबसे ज्यादा 66.38% मतदान हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि बाकी विधानसभाओं के मुकाबले रांची में मतदान बहुत धीमा हो रहा है, यहां 3 बजे तक 53.40% वोट ही पड़े हैं।

                NOVEMBER 13, 2024 / 3:32 PM IST

                Jharkhand Election 2024 Live: जमशेदपुर में वोटिंग के दौरान भिड़ कांग्रेस और AIMIM कार्यकर्ता

                Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में पहले चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच जमशेदपुर में AIMIM और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। यह पूरा मामला जमशेदपुर पश्चिम के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। झड़प इतनी जोरदार हुई कि दोनों तरफ से कुर्सियां फेंकी गईं और पत्थरबाजी तक हो गई। मामला आजाद नगर बूथ का है, जहां दोनों पक्षों के लोग किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि बूथ पर करीब आधे घंटे तक वोटिंग भी रोकनी पड़ी। SSP और BSF के जवानों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और बूथ पर फिर से वोटिंग शुरू हुई।

                  NOVEMBER 13, 2024 / 3:20 PM IST

                  Jharkhand Election 2024 Live: गेमबेग्रे विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 49.3% मतदान हुआ

                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय में गैंबेग्रे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बुधवार दोपहर 1 बजे तक 49.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

                    NOVEMBER 13, 2024 / 2:59 PM IST

                    Jharkhand Election 2024 Live: वोट डालने पहुंचे धोनी

                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

                      NOVEMBER 13, 2024 / 2:55 PM IST

                      Jharkhand Election 2024 Live: जल, जंगल, जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा होगा- PM मोदी

                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव, झारखंड की पहचान यह आप सबकी ताकत रही है... कल्पना कीजिए कि अगर यह पहचान ही खत्म हो गई, तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल, जंगल, जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवरों को भी बचाना है, झारखंड को भी बचाना है और हर झारखंडी को भी बचाना है।"

                        NOVEMBER 13, 2024 / 2:52 PM IST

                        Jharkhand Election 2024 Live: BJP-NDA सरकार के शपथ समारोह में शामिल होऊंगा- मोदी

                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के देवघर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि चुनाव नतीजों के बाद मैं दोबारा झारखंड आऊंगा और यहां BJP-NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होऊंगा।''

                          NOVEMBER 13, 2024 / 2:43 PM IST

                          Jharkhand Election 2024 Live: हर बूथ पर 'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प

                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। BJP ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।"

                            NOVEMBER 13, 2024 / 2:38 PM IST

                            Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है

                            Jharkhand chunav 2024 phase 1: देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए हैं। इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाकर दिए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया, आपकी रोटी भी छीन ली। इस पर यहां की सरकार का दोहरा रवैया देखिए। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है...यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा-NDA सरकार संथाल की, झारखंड की, 'रोटी-बेटी और माटी' की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।"

                              NOVEMBER 13, 2024 / 2:27 PM IST

                              Jharkhand Election 2024 Live: घाटशिला विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग

                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, "1 बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है।"

                                NOVEMBER 13, 2024 / 2:19 PM IST

                                Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार- मोदी

                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "2 दिन बाद ही हम धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म जयंती मनाई जाएगी। उसके पहले लोकतंत्र के उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है, 'रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार'।"

                                  NOVEMBER 13, 2024 / 2:17 PM IST

                                  Jharkhand Election 2024 Live: CPIM का दावा, JMM को मिलेगा बहुमत

                                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: CPIM ने नेता हन्नान मोल्ला ने कहा, "हमारी जानकारी के मुताबिक, INDIA ब्लॉक अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने (BJP) मुख्यमंत्री को काफी परेशान किया। इसका नकारात्मक असर बीजेपी पर देखने को मिला है। हमारी जानकारी के मुताबिक, JMM को बहुमत मिलने की उम्मीद है।"

                                    NOVEMBER 13, 2024 / 2:11 PM IST

                                    Jharkhand Election 2024 Live: चुनाव के बीच एक अधिकारी सस्पेंड

                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। EC ने गुमला जिला के पुलिस ऑब्जर्वर किशन सहाय मीणा को सस्पेंड कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। मीणा पर आरोप है कि वह बिना अनुमति के अपनी जगह छोड़ कर चले गए थे। आयोग ने अब उनकी जगह किसी दूसरे IPS अधिकारी को नियुक्त किया है।

                                      NOVEMBER 13, 2024 / 1:54 PM IST

                                      Jharkhand Election 2024 Live: रांची में सिर्फ 40% मतदान

                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के विधान सभा चुनाव में पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक रांची में वोटिंग की रफ्तार सबसे कम है। जिले में दोपहर 1 बजे तक 40.98 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। हटिया विधान सभा में दोपहर 1 बजे तक 39 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं कांके में 41.66 फीसदी, माण्डर में 46.62 फीसदी, रांची विधानसभा में 33.65 फीसदी, तमाड़ विधानसभा में 47.12 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                                        NOVEMBER 13, 2024 / 1:48 PM IST

                                        Jharkhand Election 2024 Live: गुमला में वोटरों की लगी लंबी कतार

                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के गुमला जिले में 51.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिलासपुर विधानसभा सीट में 51.95 फीसदी, गुमला में 50.71 फीसदी और सिसई में 53.59 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। यहां वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

                                          NOVEMBER 13, 2024 / 1:38 PM IST

                                          Jharkhand Election 2024 Live: दोपहर 1 बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में विधान सभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक 46.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी वोटिंग हुई थी। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा गुमला में वोटिंग हुई है। यहां 52.11 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम रांची में वोट पड़े हैं। दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 40.98 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                            NOVEMBER 13, 2024 / 1:24 PM IST

                                            Jharkhand Election 2024 Live: बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

                                            Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच बीजेपी ने हुसैनाबाद थाना प्रभारी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी महुआ मांझी के मामले को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है। हटिया कांग्रेस प्रत्याशी वोटर पर्ची पर पार्टी का सिंबल और अपनी तस्वीर छपने को लेकर की शिकायत की है। वहीं भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मईया सम्मान योजना के के तहत पैसे भेजने के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है।

                                              NOVEMBER 13, 2024 / 1:13 PM IST

                                              Jharkhand Election 2024 Live: जनता हेमंत सरकार का हिसाब करेगी – बीजेपी प्रत्याशी

                                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने वोट डाल दिए हैं। लोगों ने बीजेपी पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले 5 सालों में JMM-कांग्रेस के झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे।

                                                NOVEMBER 13, 2024 / 1:05 PM IST

                                                Jharkhand Election 2024 Live: जनता हेमंत सरकार का हिसाब करेगी – बीजेपी प्रत्याशी

                                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने वोट डाल दिए हैं। लोगों ने बीजेपी पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले 5 सालों में JMM-कांग्रेस के झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे।

                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 12:48 PM IST

                                                  Jharkhand Election 2024 Live: खूंटी में सुबह 11 बजे तक बंपर वोटिंग

                                                  झारखंड में विधान सभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं इस दौरान खूंटी में बंपर वोटिंग हुई। यहां सुबह 11 बजे तक 34.12 फीसदी वोटिंग हुई। खूंटी में 33.87 फीसदी और ट्रोपा में 34.40 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 12:39 PM IST

                                                    Jharkhand Election 2024 Live: रांची में वोटिंग की रफ्तार सुस्त

                                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: रांची में सुबह 11 बजे तक 24.75 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। अन्य सीटों के मुकाबले सुबह 11 बजे तक यहां सबसे कम मतदान हुआ है। हटिया में 25.80 फीसदी, कांके में 25.37 फीसदी, माण्डर में 30.98 फीसदी, रांची में 17.85 फीसदी और तमाड़ में 22 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 12:31 PM IST

                                                      Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में भी BJP की सरकार बन रही - विष्णु देव साय

                                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है। रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।

                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 12:22 PM IST

                                                        Jharkhand Election 2024 Live: पलामू में 11 बजे तक 28.36% मतदान

                                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: पलामू में 11 बजे तक 28 फीसदी से ज्यादा वोटिग हुई है। पांकी में 28.96 फीसदी, डालटनगंज में 27.55 फीसदी, बिश्रामपुर में 28.86 फीसदी, छतरपुर में 28.71 फीसदी, हुस्सैनाबाद में 28.51 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 12:13 PM IST

                                                          Jharkhand Election 2024 Live: हेमंत सोरेन ने ठीक से काम नहीं किया- चंपई सोरेन

                                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: सरायकेला विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपनी पसंद के अनुसार वोट डालना हर किसी का अधिकार है। हमने घुसपैठियों और जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया है। मैं इस मुद्दे को उठाता रहूंगा। मैया सम्मान योजना जैसी योजनाएं कोयला, रेत और कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार एक मुद्दा है। इसकी वजह ये है कि हेमंत सरकार ने पिछले 4.5 सालों में ठीक तरह से काम नहीं किया है।

                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 12:06 PM IST

                                                            Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने और पत्नी कल्पना सोरेन ने डाला वोट

                                                            Jharkhand Chunav 2024 Phase 1: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम लोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट डाला है। मैं राज्य के हर एक नागरिक से अपील करता हूं कि इस महापर्व को और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करें। जब तक ये देश रहेगा, लोकतंत्र का ये पर्व हम सब मनाते रहेंगे। वहीं रांची में गांडेय विधानसभा सीट से JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर आएं। वोट डालें और सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 11:56 AM IST

                                                              Jharkhand Election2024 Live: बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने डाला वोट

                                                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: सरायकेला-खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने राज्य को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है। मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी उसी तरह वोट करेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।

                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 11:48 AM IST

                                                                Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड की जनता हेमंत सोरेन से बदला लेगी – BJP

                                                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: रांची में बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि झारखंड में पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की लहर चल रही है। यहां आदिवासी के हितों का हनन हो रहा है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने यहां उनके साथ अन्याय किया है। ऐसे में जनता ने मन बना लिया है कि बदला ले कर रहेगी। चाहे चंपाई सोरेन के अपमान की बात हो या फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने कैंडिडेट खड़ा करने की बात हो। जल-जंगल जमीन छीनने की बात हो, जनता हर चीज का हिसाब करेगी।

                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 11:38 AM IST

                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                                                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में विधान सभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा खूंटी में 34.12 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं रांची में सबसे कम वोटिंग हुई है। यहां सुबह 11 बजे तक 24.75 फीसदी वोटिंग हुई है। गुमला में 33.86 फीसदी, हजारीबाग में 29.60 फीसदी, कोडरमा में 31.10 फीसदी, सरायकेला खरसावां में 32.65 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 11:30 AM IST

                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: गुमला में मतदान का बहिष्कार

                                                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: गुमला के बिशुनपुर विधानसभा के कास्पोडिया गांव में ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि गांव तक 3 किमी तक सड़क की हालत बेहद खस्ता है। ऐसे में ग्रामीण प्रशासन और सरकार से बेहद नाराज हैं। इसीलिए मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीण ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगा रहे हैं। वहीं वोट बहिष्कार की जानकारी मिलने पर सीओ और बीडीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 11:21 AM IST

                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने डाला वोट

                                                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।

                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                        Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड में NDA की होगी जीत – चंपई सोरेन

                                                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के पूर्व सीएम और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा कि कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। NDA गठबंधन की ही विजय होगी। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। मतदान सभी का अधिकार है।

                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 11:04 AM IST

                                                                          Jharkhand Election 2024 Live: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया मतदान

                                                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जवाहर नगर स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के बारे में यह एक ऐतिहासिक सच है कि ये जनता का, जनता द्वारा,जनता के लिए शासन है। इसकी ताकत का मूल स्रोत मतदान है। यह सबसे सात्विक और पवित्र धर्म और कर्म है। इसी के जरिए हम लोकतांत्रिक सरकार और जनप्रतिनिधी चुनते हैं।

                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 10:56 AM IST

                                                                            Jharkhand Election 2024 Live: NDA के पक्ष में करें मतदान - अन्नपूर्णा देवी

                                                                            Jharkhand chunav 2024 phase 1: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड चुनाव पर कहा कि झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है। हमारी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में जो 5 साल में अवसर मिलता है। अपना प्रतिनिधि चनें। राज्य की खुशहाली, विकास, अपनी सरकार बनाने के लिए और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए NDA के पक्ष में मतदान करें। यही हमारी अपील है।

                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 10:49 AM IST

                                                                              Jharkhand Election2024 Live: बाबूलाल सोरेन ने किया मतदान

                                                                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वोटिंग कर रहे हैं। इस बीच घाटशिला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपने पैत्रक गांव झिलिंगगोड़ा में मतदान किया। मतदान के बाद में घाटशिला रवाना हो गए।

                                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 10:42 AM IST

                                                                                Jharkhand Election 2024 Live: इस बूथ पर अभी तक नहीं पड़े वोट, आखिर क्यों?

                                                                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के प्रतापपुर के नवरतनपुर के बूथ नंबर 201 में मतदान फीसदी शून्य है। इस बूथ पर अब तक मतदाताओं ने एक भी वोट नहीं डाले हैं। बताया जा रहा है कि रंजीत यादव हत्याकांड मामले में इंसाफ नहीं मिलने की वजह से ग्रामीणों के बीच नाराजगी फैल गई है। ऐसे में यहां लोग मतदान करने नहीं जा रहे हैं।

                                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 10:35 AM IST

                                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना: भाजपा नेता

                                                                                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेंट कुलदीप हाई स्कूल में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। महिलाओं को अत्याचार से बचाना है। यह आने वाली डबल इंजन सरकार का संकल्प है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है। वो भारत को कमजोर करने की साजिश करते हैं।

                                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 10:25 AM IST

                                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: राहुल गांधी ने लोगों से की मतदान की अपील

                                                                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड में हो रहे मतदान में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के भाइयों-बहनों, आज आपके यहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है। मैं आप सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने अधिकारों की रक्षा और संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना वोट जरूर डालें। INDIA को दिया आपका हर वोट 7 गारंटियों के जरिए आपके जीवन में खुशी लाएगी। जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगा और सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा।

                                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 10:16 AM IST

                                                                                      Jharkhand Election 2024 Live: पलामू में 9 बजे तक 11.84% मतदान

                                                                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: पलामू में 9 बजे तक 11 फीसदी से ज्यादा वोटिग हुई है। पांकी में 12.43 फीसदी, डालटनगंज में 10.51 फीसदी, विश्रामपुर में 12.33 फीसदी, छत्तरपुर में 11.78 फीसदी, हुस्सैनाबाद में 12.41 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 10:06 AM IST

                                                                                        Jharkhand Elections 2024 Live: 5 साल में 10 साल का काम कर देंगे - हेमंत सोरेन

                                                                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अगले पांच सालों में झारखंड की प्रगति के लिए काम करने का वादा किया है। सोरेन ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को गिनाया। इसके बाद कहा कि अगर वो दोबारा सत्ता में आए तो भविष्य के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं, इस बारे में जानकरी दी। उन्होंने वादा किया कि वे पांच सालों में 10 साल का काम पूरा कर देंगे।

                                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 9:55 AM IST

                                                                                          Jharkhand Election 2024 Live: मल्लिकार्जुन खड़गे ने की वोट अपील

                                                                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन, जल, जंगल, जमीन और जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट मतदान करना है।

                                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                                            Jharkhand Election 2024 Live: सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी वोटिंग

                                                                                            Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में विधान सभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। हुई है। इसमें सबसे ज्यादा सिमडेगा सीट पर 15.09 फीसदी वोटिंग हुई है। फिर पूर्वी सिंहभूम में सबसे कम 11.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। गुमला में 13.93 फीसदी, खूंटी में 14.37 फीसदी, लातेहार में 14.97 फीसदी, रामगढ़ में 14.97 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                                              Jharkhand Election 2024 Live: हजारीबाग की खुशहाली के लिए करें मतदान

                                                                                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: हजारीबाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मतदान किया। इसके बाद सिंह ने कहा कि हजारीबाग के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि हजारीबाग में विकास और खुशहाली लाने के लिए मतदान करें।

                                                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 9:25 AM IST

                                                                                                Jharkhand Election 2024 Live: CRPF जवान को लगी गोली

                                                                                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: लातेहार विधानसभा में चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई है। इसके बाद जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची के बड़े अस्पताल में भर्ती करवाने की तैयारी की जा रही है।

                                                                                                सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव लातेहार के लाभर में विधानसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार को सुबह पिकेट में ही एक्सीडेंटल फायरिंग हुई। जिसमें संतोष कुमार यादव को सिर में गोली लग गई है।

                                                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                                                  Jharkhand Election 2024 Live: राची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम – SP सिटी

                                                                                                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: रांची के SP सिटी राज कुमार मेहता ने कहा कि रांची वासियों से यही संदेश है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हम चाहते हैं कि लोग शांतिपूर्वक मतदान करें। सुरक्षा के नजरिए से ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

                                                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                                    Jharkhand Election 2024 Live: भ्रष्टाचार मुक्त के लिए करें मतदान – प्रतुल शाह

                                                                                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि आज झारखंड में लोकतांत्रिक व्यवस्था का 'महापर्व' है। यह अवसर पांच साल में एक बार ही आता है। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपने घरों से बाहर निकलें और यह ध्यान में रखकर मतदान करें। आप एक स्थिर सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं। एक ऐसी सरकार जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी।

                                                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                                      Jharkhand Elections 2024 Live: कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार ने डाला वोट

                                                                                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय कुमार ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं जमशेदपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। सब लोग अपने घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हमें पूरा विश्वास है कि जमशेदपुर के मतदाता एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति को चुनेंगे।

                                                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                        Jharkhand Elections 2024 Live: हर किसी को वोट डालना चाहिए – BJP उम्मीदवार

                                                                                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. सिंह ने एक मतदान केंद्र में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। यह अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

                                                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                                                          Jharkhand Elections 2024 Live: JDU नेता सरयू रॉय ने डाला वोट, कहा – NDA की बनेगी सरकार

                                                                                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: जेडीयू नेता सरयू रॉय ने जमशेदपुर पश्चिम के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए झारखंड में सरकार बनाएगी। रॉय ने कहा कि 23 नवंबर को नतीजे बताएंगे कि क्या होगा। हमें उम्मीद है कि राज्य में बदलाव होगा और सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी।

                                                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                                                            Jharkhand Elections 2024 Live: भाजपा यहां दो तिहाई बहुमत से जीतेगी – केंद्रीय मंत्री

                                                                                                            Jharkhand chunav 2024 phase 1: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में कहा कि झारखंड की जनता इन 5 सालों में भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। भाजपा यहां दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। क्या झारखंड कोई धर्मशाला है, शरणार्थी केंद्र है? यहां बांग्लादेश से घुसपैठिए बुलाए जा रहे हैं। भाजपा ने संकल्प लिया है कि 24 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर सीमा से बाहर किया जाएगा। कल यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि 'हिंदू कट्टरपंथी होता है'... वोट बैंक के लिए हिंदू धर्म को गाली देना उनकी परंपरा है।

                                                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                                              Jharkhand Elections 2024 Live:महुआ माझी ने किया मतदान

                                                                                                              Jharkhand chunav 2024 phase 1: हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से रांची से चुनाव लड़ रहीं महुआ माझी ने सुबह-सुबह मतदान कियाय़ इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सभी से मुझे वोट देने की अपील करती हूं। मैं चाहती हूं कि यहां विकास हो। रांची राजधानी जैसी नहीं लगती है। इसे राजधानी में बदलना चाहती हूं। मेरे पास कई क्षेत्रों का अनुभव है।

                                                                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                                                                Jharkhand Elections 2024 Live: आदिवासी अस्मिता के भरोसे पर इंडिया गठबंधन

                                                                                                                Jharkhand chunav 2024 phase 1: लोकसभा चुनाव की तर्ज पर झामुमो की अगुवाई वाला कांग्रेस, राजद और वाम दलों का गठबंधन इस चुनाव में भी आदिवासी अस्मिता के भरोसे है। गठबंधन ने आदिवासियों के अधिकारों में कटौती किए जाने का दावा किया है। इसके जरिए आदिवासी वोट बैंक को साधे रखने की कोशिश में जुटा हुआ है।

                                                                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                                                  Jharkhand Elections 2024 Live: ढोल बजाकर मतदाताओं को किया जागरूक

                                                                                                                  Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड की राजधानी रांची के मतदान केंद्र 16 पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के दौरान एक महिला पारंपरिक तरीके से ढोल बजाकर मतदाताओं को वोट देने की अपील करती नजर आई।

                                                                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                                                    Jharkhand Elections 2024 Live: महागठबंधन ने भी खोल दिया पिटारा

                                                                                                                    Jharkhand chunav 2024 phase 1: महागठबंधन के पिटारे में भी एक से बढ़कर एक वादे किए गए हैं। मैय्या सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने का वादा का गया है। सभी परिवारों को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, प्रति व्यक्ति सात किलो राशन, 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया है। वहीं 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा महागठबंधन का है। अनुसूचित जनजाति को 28, अनुसूचित जाति को 12 और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है।

                                                                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                                                      Jharkhand Elections 2024 Live: अमित शाह ने मतदाताओं से की अपील

                                                                                                                      Jharkhand chunav 2024 phase 1: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे भ्रष्टाचार, घुसपैठ और तुष्टीकरण मुक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए रिकॉर्ड मतदान करें। झारखंड में जनजातीय अस्मिता की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें। आज रोटी-बेटी-माटी के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

                                                                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 7:43 AM IST

                                                                                                                        Jharkhand Elections 2024 Live: राज्यपाल ने किया मतदान

                                                                                                                        Jharkhand chunav 2024 phase 1: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के रांची में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। राज्य में 43 विधान सभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सूबे में दो चरणों में मतदान होना है। आज पहला चरण है।

                                                                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 7:34 AM IST

                                                                                                                          Jharkhand Elections 2024 Live: JMM प्रत्याशी महुआ माझी की जनता से अपील

                                                                                                                          Jharkhand chunav 2024 phase 1: रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माझी ने कहा  कि जनता से मैं अपील करूंगी की मुझे वोट करें। मैं चाहती हूं कि आपके शहर का विकास हो। हमें एक मौका दीजिए। मैं एक बड़े दृष्टिकोण के साथ इस शहर और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहती हूं।

                                                                                                                          मैं रांची में IT सेक्टर को भी लाना चाहती हूं, ताकि यहां के युवा अपने ही शहर में रहकर यहां के विकास में योगदान दे सकें। इस राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने का जो सपना हेमंत सोरेन ने जो देखा है हम उसे पूरा करेंगे।

                                                                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 7:26 AM IST

                                                                                                                            Jharkhand Elections 2024 Live: BJP ने लगाई वादों की झड़ी

                                                                                                                            झारखंड में मुख्य मुकाबला एनडीए और सत्तारूढ़ महागठबंधन के बीच है। दोनों गठबंधनों ने वादों की झड़ी लगा दी है। बीजेपी ने कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। इनमें गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा का गया है। इसी तरह 500 रुपये में एलपीजी का सिलेंडर देने का भी वादा बीजेपी ने किया है। हर परिवार को साल में दो मुफ्त सिलेंडर, युवाओं के लिए पांच लाख स्वरोजगार का का वादा किया गया है।

                                                                                                                            इतना ही नहीं बीजेपी ने 2,87,500 सरकारी पदों पर भर्तियां करने का भी वादा किया है। अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया गया है। आयुष्मान योजना में 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का भी वादा है। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

                                                                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 7:19 AM IST

                                                                                                                              Jharkhand Elections 2024 Live: वोटिंग से पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिया बयान

                                                                                                                              रांची में JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरा आशीर्वाद मिलेगा और समर्थन की कोई कमी नहीं होगी। हमें प्यार भी मिलेगा और वोट भी मिलेंगे। वोटर हमें जानते हैं और पहचानते हैं।

                                                                                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 7:15 AM IST

                                                                                                                                Jharkhand Elections 2024 Live: पीएम मोदी ने की वोटिंग की अपील

                                                                                                                                झारखंड की 43 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!

                                                                                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 7:08 AM IST

                                                                                                                                  Jharkhand Elections 2024 Live: कुछ बूथों पर झारखंड की कला और शिल्प की झलक

                                                                                                                                  वोटिंग के लिए सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य में की गई है। कई यूनिक और मॉडल बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए गए हैं। लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। कई यूनिक बूथों पर झारखंड की कला और शिल्प की भी झलक दिख रही है।

                                                                                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 7:00 AM IST

                                                                                                                                    Jharkhand Elections 2024 Live: पहले चरण की वोटिंग शुरू

                                                                                                                                    झारखंड में विधान सभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इसके पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। कुल चरण में कुल 683 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शाम को EVM में कैद हो जाएगा। इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य में विधान सभा की 81 सीटें हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के मतदान शुरू हो गए हैं। इसके साथ-साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए भी वोटिंग शुरू हो चुकी है।

                                                                                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 6:48 AM IST

                                                                                                                                      Jharkhand Elections 2024 Live: जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना गुप्ता vs सरयू राय

                                                                                                                                      जमशेदपुर पश्चिम सीट पर एनडीए की सहयोगी जदयू के सरयू राय और कांग्रेस के बन्ना गुप्ता आमने-सामने हैं। वह मौजूदा समय में सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। गढ़वा सीट पर जेएमएम नेता और कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सामने पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र तिवारी चुनौती दे रहे हैं। भवनाथपुर में बीजेपी के निवर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही का मुकाबला झामुमो नेता अनंत प्रताप देव (राजा नागरगढ़) के साथ है।

                                                                                                                                      हुसैनाबाद में बीजेपी के कमलेश सिंह और राजद प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह यादव आमने-सामने हैं। बता दें कि कमलेश सिंह 2019 में हुसैनाबाद से एनसीपी के टिकट पर चुनाव जीते थे और कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।

                                                                                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 6:41 AM IST

                                                                                                                                        Jharkhand Elections 2024 Live: वोटिंग से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

                                                                                                                                        43 सीट के लिए बने 15,344 मतदान केंद्र में से 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। जबकि 950 बूथों पर सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक ही वोटिंग होगी।

                                                                                                                                        वहीं पहले चरण के 15344 कुल मतदान केंद्रों में से 1152 मतदान केंद्रों की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में रहेगी। जबकि 23 बूथों की जिम्मेदारी युवाओं और 24 बूथों का जिम्मा दिव्यांगों के हाथों में होगा।

                                                                                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 6:33 AM IST

                                                                                                                                          Jharkhand Elections 2024 Live: नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम 4 बजे तक वोटिंग

                                                                                                                                          राज्य के सुदूर और नक्सल प्रभावित 950 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक ही मतदान होगा। इनमें से कई मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर के जरिए कर्मचारियों को भेजा गया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि बूथ के भीतर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो लेना और वीडियो बनाने पर रोक लगाई गई है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 6:27 AM IST

                                                                                                                                            Jharkhand Elections 2024 Live: सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा मतदान

                                                                                                                                            झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है। ईवीएम की कड़ी निगरानी की जा रही है। पहले चरण के चुनाव में सभी मतदान केंद्रों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए ऑनलाइन होगी। जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और केंद्र स्तर पर चुनाव आयोग के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसे लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था सभी स्तरों पर की गई है।

                                                                                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 6:17 AM IST

                                                                                                                                              Jharkhand Elections 2024 Live: चुनाव के लिए बनाए गए 15344 मतदान केंद्र

                                                                                                                                              पहले चरण में 43 सीटों के लिए 15344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें शहरी मतदान केंद्र की संख्या 2628 है, जबकि ग्रामीण मतदान केंद्र की संख्या 12716 है। इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 36 लाख 85 हजार 509 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 68 लाख 65 हजार 208 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 68 लाख 20 हजार है। वही थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 301 है। जबकि दिव्यांग मतदाता की संख्या 191553 है।

                                                                                                                                                NOVEMBER 13, 2024 / 6:11 AM IST

                                                                                                                                                Jharkhand Elections 2024 Live: झारखंड में पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

                                                                                                                                                कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधान सभा सीटें शामिल हैं।

                                                                                                                                                  NOVEMBER 13, 2024 / 6:03 AM IST

                                                                                                                                                  Jharkhand Elections 2024 Live: 10 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव

                                                                                                                                                  झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग के साथ बुधवार को 10 राज्यों की 32 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इसमें 31 विधानसभा सीटें हैं जबकि एक लोकसभा की सीट है। इससे पहले 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने थे। लेकिन सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर निर्विरोध चुने जाने के चलते 31 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 31 सीटों में से 4 सीट दलित और 6 सीट आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित हैं। जबकि 21 सीट सामान्य वर्ग के लिए हैं। जिन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होना हैं, उसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं।

                                                                                                                                                    NOVEMBER 13, 2024 / 5:57 AM IST

                                                                                                                                                    Jharkhand Elections 2024 Live: सरायकेला में पूर्व सीएम चंपई सोरेन की किस्मत दांव पर

                                                                                                                                                    राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन खुद सरायकेला सीट से अपनी राजनीतिक विरासत को संभालने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही घाटशिला से उनके बेटे बाबूलाल सोरेन बीजेपी के उम्मीदवार हैं। बाबूलाल सोरेन पर भी पिता चंपाई सोरेन की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही मनोहरपुर सीट से राज्य की पूर्व मंत्री रही मौजूदा सांसद जोबा मांझी के बेटे जगत मांझी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

                                                                                                                                                      NOVEMBER 13, 2024 / 5:56 AM IST

                                                                                                                                                      Jharkhand Elections 2024 Live: पहले चरण में ये दिग्गज मैदान में

                                                                                                                                                      झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन प्रमुख नामों की किस्मत अधर में लटकी हुई है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गीता कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी) और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास शामिल हैं।

                                                                                                                                                        NOVEMBER 13, 2024 / 5:56 AM IST

                                                                                                                                                        Jharkhand Elections 2024 Live: पिछले चुनाव का क्या था नतीजा?

                                                                                                                                                        पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30 सीटें, BJP ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद JMM, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठबंधन ने सरकार बनाई, जिसमें सोरेन ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई। वर्तमान झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को खत्म होने वाला है।

                                                                                                                                                          NOVEMBER 13, 2024 / 5:55 AM IST

                                                                                                                                                          Jharkhand Elections 2024 Live: कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए

                                                                                                                                                          चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य भर में कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की 200 से ज्यादा कंपनियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। इस चरण में 73 महिलाओं सहित 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। 43 विधानसभा क्षेत्रों में 17 सामान्य सीटें, 20 अनुसूचित जनजाति के लिए और छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

                                                                                                                                                            NOVEMBER 13, 2024 / 5:55 AM IST

                                                                                                                                                            Jharkhand Elections 2024 Live: यहां है कड़ा मुकाबला

                                                                                                                                                            झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में, प्रमुख मुकाबलों में से एक सरायकेला में है, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए चंपई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। एक और दिलचस्प मुकाबला जमशेदपुर पूर्व में है, जहां कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू से है। रघुबर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

                                                                                                                                                              NOVEMBER 13, 2024 / 5:55 AM IST

                                                                                                                                                              नमस्कार

                                                                                                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।