Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 21, 2024 / 6:25 PM IST

Assembly Elections 2024 Highlights: देवेंद्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में 'महायुति' की सरकार बनेगी, संजय राउत का दावा- MVA 160 से 165 सीटें जीतेगी

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections 2024 Highlights: मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले नतीजे सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। हालांकि कुछ ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को बढ़त दी है। अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है जबकि नतीजे घोषित किए जाएंगे

Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Highlights: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। उसक

Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है
Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है
NOVEMBER 21, 2024 / 6:25 PM IST

Assembly Elections 2024 LIVE: संजय राउत ने कांग्रेस के MVA नेतृत्व के दावे पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर शहर के सभी 36 मतगणना केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना शनिवार 23 नवंबर को की जाएगी। मुंबई में 36 विधानसभा क्षेत्र हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों के अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी मतगणना केंद्र के 300 मीटर के दायरे में एकत्र नहीं होगा। अधिकारी के अनुसार, यह आदेश 21 नवंबर सुबह छह बजे से 24 नवंबर मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।

    NOVEMBER 21, 2024 / 6:08 PM IST

    Assembly Elections 2024 LIVE: मुंबई में लोगों के मतगणना केंद्रों के पास जाने पर रोक

    मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर शहर के सभी 36 मतगणना केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना शनिवार 23 नवंबर को की जाएगी। मुंबई में 36 विधानसभा क्षेत्र हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों के अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी मतगणना केंद्र के 300 मीटर के दायरे में एकत्र नहीं होगा। अधिकारी के अनुसार, यह आदेश 21 नवंबर सुबह छह बजे से 24 नवंबर मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।

      NOVEMBER 21, 2024 / 5:39 PM IST

      Assembly Elections 2024 LIVE: 'महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी'

      मतदान से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने एग्जिट पोल पर कहा कि जो भी नतीजे आने वाले हैं... महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी ये साफ हो चुका है। 25 तारीख को महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी... हरियाणा में जो नुकसान हुआ है वो महाराष्ट्र में ना हो, उसकी चिंता हम करेंगे... हम हर बूथ पर नजर रखेंगे और मतगणना के समय भी नजर रखेंगे... कहीं भी कोई गड़बड़ ना हो हम ये सुनिश्चित करेंगे।

        NOVEMBER 21, 2024 / 5:11 PM IST

        Assembly Elections 2024 LIVE: MVA में सीएम पद को लेकर खींचतान पर बीजेपी का तंज

        भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि वैसे तो कोई एग्जिट पोल ये दिखा नहीं रहा कि महाराष्ट्र या झारखंड में इनकी (INDIA गठबंधन) सरकार बनने जा रही है... इससे पहले ही MVA 'महाविभाजन अघाड़ी' है इसका प्रमाण मिल चुका है... नाना पटोले बोलते हैं कि हम मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन संजय राउत कहते हैं कि तुम कैसे मुख्यमंत्री बनोगे? ये झगड़ा पूरे चुनाव में भी चला और INDI गठबंधन में तो हर जगह ये झगड़ा चलता है... इसलिए जनता ने इन्हें पहले ही नकार दिया है।

          NOVEMBER 21, 2024 / 4:45 PM IST

          Assembly Elections 2024 LIVE: फडणवीस का दावा- महाराष्ट्र में सत्ता समर्थक लहर के कारण वोट प्रतिशत बढ़ा

          महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि का श्रेय 'सत्ता समर्थक लहर' और महायुति सरकार के प्रति मतदाताओं के 'लगाव' को दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सत्तारूढ़ सहयोगी दलों को लाभ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महायुति गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

          बुधवार को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव में 61.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा चुनावों में महायुति को सत्ता बरकरार रहने का भरोसा है, जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है।

          नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत बढ़ा है और जब भी ऐसा होता है, तो यह भाजपा और गठबंधन दलों के पक्ष में होता है। हमें उम्मीद है कि इससे हमें फायदा होगा और हम सरकार बनाएंगे।"

            NOVEMBER 21, 2024 / 4:24 PM IST

            Assembly Elections 2024 LIVE: "झारखंड-महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बनेगी"

            केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दोनों राज्यों में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए। केंद्रीय मंत्री सिंह ने दोनों राज्यों में एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कहा, "हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते।" उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आएगी और वहां सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

              NOVEMBER 21, 2024 / 4:01 PM IST

              Assembly Elections 2024 LIVE: बीड में विधानसभा चुनाव के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 40 लोगों पर मामला दर्ज

              महाराष्ट्र में बीड जिले के घाटनंदूर में तीन मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ करने और कुछ EVM को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी अपने साथ डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि परली विधानसभा क्षेत्र के घाटनंदूर में हुई घटना के लिए छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 220 किलोमीटर दूर अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था।

                NOVEMBER 21, 2024 / 3:22 PM IST

                Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कारोबारी पर हमले के लिए क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार पर FIR

                महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान नवी मुंबई में एक व्यवसायी पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने एक क्षेत्रीय पार्टी के एक उम्मीदवार के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। FIR के अनुसार, बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए ऐरोली सीट से महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंकुश कदम को आरोपी बनाया गया है ।

                एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि उम्मीदवार और उसके 35 समर्थक बुधवार दोपहर नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में व्यवसायी के कार्यालय पहुंचे और कथित तौर पर उसे और वहां मौजूद एक अन्य लोगों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि हमले की वजह फिलहाल नहीं पता चल पाई है। कोपरखैरणे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया।

                पुलिस ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर उम्मीदवार और 35 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 189 (1) (अवैध रूप से इकट्ठा होना), 190 (अवैध रूप से इकट्ठा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा साझा उद्देश्य के लिए अपराध किया जाना) और 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है।

                  NOVEMBER 21, 2024 / 2:54 PM IST

                  Assembly Elections 2024 LIVE: संजय राउत ने जीत का दावा करते हुए क्या कहा?

                  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को दावा किया कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा। राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि एमवीए नेता शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले गुरुवार को बैठक करेंगे। बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमाान जताया, जबकि कुछ ने पश्चिमी राज्य में एमवीए गठबंधन को बढ़त दी।

                  एमवीए में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली NCP (शरद पवार) शामिल हैं। सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की NCP शामिल हैं। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनुमानत: 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के विधानसभा चुनावों में यह 61.74 प्रतिशत था।

                    NOVEMBER 21, 2024 / 2:25 PM IST

                    Assembly Elections 2024 LIVE: नाना पटोले के बयान से संजय राउत का किनारा?

                    नाना पटोले के "कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनाएगी" वाले बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम साथ बैठकर तय करेंगे कि क्या नाना पटोले ने ऐसा कहा है और क्या नाना पटोले के पास कांग्रेस की कमान है। कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि अगर आप मुख्यमंत्री बन रहे हैं, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसकी घोषणा करनी चाहिए।"

                      NOVEMBER 21, 2024 / 2:10 PM IST

                      Assembly Elections 2024 LIVE: मेधा कुलकर्णी ने महाराष्ट्र में महायुति की जीत की भविष्यवाणी की

                      डॉ. मेधा कुलकर्णी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बारे में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नतीजे उत्साहजनक हैं। उन्होंने बताया कि 'लड़की बहन योजना' के लाभार्थियों ने सरकार का समर्थन किया है और भविष्यवाणी की है कि महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। इसके लिए उन्होंने अग्रिम बधाई दी।

                        NOVEMBER 21, 2024 / 1:55 PM IST

                        Assembly Elections 2024 LIVE: संजय राउत का दावा- महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी 160-165 सीटें जीतेगी

                        महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार (21 नवंबर) को दावा किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगी और राज्य में स्थिर सरकार प्रदान करेगी। राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि एमवीए नेता मतगणना से पहले गुरुवार को बैठक करेंगे, जो शनिवार (23 नवंबर) को होगी। राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "हम और हमारे सहयोगी, जिनमें पीडब्ल्यूपी, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल जैसे छोटे दल शामिल हैं, बहुमत के आंकड़े को पार कर रहे हैं। हम 160-165 सीटें जीत रहे हैं। राज्य में स्थिर सरकार होगी। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।"

                          NOVEMBER 21, 2024 / 1:41 PM IST

                          Assembly Elections 2024 LIVE: इसमें कोई संदेह नहीं कि कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनाएगी: नाना पटोले

                          महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी (MVA) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वोटिंग के रुझान आ रहे हैं, जिस तरह से लोग कह रहे हैं, उस आधार पर राज्य में कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार चुने जाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि महा विकास अघाड़ी सरकार बनेगी। सीएम महा विकास अघाड़ी से ही होगा।

                            NOVEMBER 21, 2024 / 1:33 PM IST

                            Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी को जीत की उम्मीद

                            महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रेम चंद बैरवा ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह से एग्जिट पोल आ रहे हैं तो महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी और झारखंड में भी मैं गया हूं वहां पर भी हमारी सरकार बनेगी।

                              NOVEMBER 21, 2024 / 1:01 PM IST

                              Assembly Elections 2024 LIVE: 'महायुति फिर एक बार महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी'

                              महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महायुति फिर एक बार महाराष्ट्र में सरकार बनाकर महाराष्ट्र की जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त करेगी। इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ गया है।

                                NOVEMBER 21, 2024 / 12:43 PM IST

                                Assembly Elections 2024 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 68 प्रतिशत मतदान

                                झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रतिशत 2019 के विधानसभा चुनाव के 67.04 प्रतिशत के मुकाबले इस बार अधिक रहा। इसके साथ ही, 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो गए। राज्य में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए पहले चरण के मतदान में 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को होगी।

                                  NOVEMBER 21, 2024 / 12:25 PM IST

                                  Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 58.43 प्रतिशत मतदान

                                  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुधवार को कुल मिलाकर 58.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। उन्होंने बताया कि 2019 के चुनाव में 61.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

                                    NOVEMBER 21, 2024 / 11:56 AM IST

                                    Assembly Elections 2024 LIVE: 'महाविकास अघाड़ी के पक्ष में रहेगा रिजल्ट'

                                    शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान प्रतिशत पर कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव कल ही संपन्न हो गए। देर रात जो वोट प्रतिशत आया है वो बहुत ही संतोषजनक है। 65.11% मतदाताओं ने मतदान किया है... अमूमन देखा गया है कि जिस भी राज्य में ज्यादा मतदान होता है वहां पर परिवर्तन होने वाला होता है... जब लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करते हैं तो इसका अर्थ ये है कि लोग वर्तमान सरकार के काम से खुश नहीं है... जो प्रतिशत बढ़ा है वो महाविकास अघाड़ी के पक्ष में रहेगा... ये अच्छी बात है कि लोकतंत्र के इस महान पर्व में लोग गंभीरतापूर्वक आगे आए हैं और उन्होंने मतदान किया है... हमें उम्मीद है कि महाविकास अघाड़ी के पक्ष में सरकार बनने वाली है।"

                                      NOVEMBER 21, 2024 / 11:30 AM IST

                                      Assembly Elections 2024 LIVE: JMM और BJP ने झारखंड में अगली सरकार बनाने को लेकर विश्वास जताया

                                      सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद झारखंड में अगली सरकार बनाने को लेकर विश्वास जताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन को अपना आशीर्वाद दिया है।

                                      वहीं, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में 81 में से 51 सीट जीतेगा। मरांडी ने कहा कि बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ा है और वहां आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

                                      जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया है और मतदान केंद्रों पर सरकार के काम को लेकर लोगों में जो चर्चा हुई, उससे मैं कह सकता हूं कि हमारा गठबंधन पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेगा और हम राज्य को एक मजबूत सरकार देंगे। दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण में 43 सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

                                        NOVEMBER 21, 2024 / 11:22 AM IST

                                        Assembly Elections 2024 LIVE: संजय राउत ने महाराष्ट्र एग्जिट पोल को नकारा

                                        महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में जो मतदान होता है वो गुप्त होता है। लोग अपनी बात हमेशा खुलकर नहीं कहते हैं। महाराष्ट्र में इस बार यही हुआ है...हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस जीत रही थी लेकिन आपने देखा क्या हुआ... लोकसभा में एग्जिट पोल के अनुसार पीएम मोदी की सरकार को 400 पार सीटें मिल रही थीं लेकिन क्या हुआ...23 तारीख को 10-11 बजे तक पूरा फैसला आ जाएगा। हम 160-165 सीट जीत रहे हैं।

                                          NOVEMBER 21, 2024 / 11:15 AM IST

                                          Assembly Elections 2024 LIVE: झारखंड में किसे कितनी सीटें मिलने की उम्मीद?

                                          'मैट्रिज' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 42-47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा तथा सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-RJD गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा।

                                          'पीपुल्स पल्स' के सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड में NDA को 44-53 सीट तथा 'इंडिया' गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं। 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन को 53 सीट जबकि NDA को 25 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

                                          "चाणक्य स्ट्रैटजीज" के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि झारखंड में NDA को 45 से 50 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीट मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने झारखंड में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है। उसका आकलन है कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 40 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीट मिल सकती हैं।

                                            NOVEMBER 21, 2024 / 11:14 AM IST

                                            Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें मिलने की उम्मीद?

                                            'मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं। 'लोकशाही मराठी-रुद्र' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

                                            'पी-मार्क' के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं। 'पीपुल्स पल्स' के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

                                              NOVEMBER 21, 2024 / 11:13 AM IST

                                              Assembly Elections 2024 LIVE: झारखंड के लिए क्या है भविष्यवाणी?

                                              झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) तथा 'इंडिया' गठबंधन के बीच मुकाबला है। NDA में BJP, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है , जबकि 'इंडिया' गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं।

                                                NOVEMBER 21, 2024 / 11:13 AM IST

                                                Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र में BJP अलायंस को बढ़त

                                                दैनिक भास्कर के सर्वेक्षण में महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि महा विकास आघाडी को 135 से 150 सीट तथा सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। जबकि झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान समाप्त हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

                                                महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन 'महायुति' तथा कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच मुकाबला है।

                                                  NOVEMBER 21, 2024 / 11:11 AM IST

                                                  Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र में BJP अलायंस को बढ़त

                                                  महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। उसका आकलन है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 53 सीट , जबकि BJP की अगुवाई वाले NDA को 25 सीट मिल सकती हैं।

                                                    NOVEMBER 21, 2024 / 11:09 AM IST

                                                    Assembly Elections 2024 LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार?

                                                    मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले नतीजे सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। हालांकि कुछ ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बढ़त दी है।

                                                      NOVEMBER 21, 2024 / 11:06 AM IST

                                                      मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है