Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 05, 2024 / 6:14 PM IST

Maharashtra CM Oath Ceremony Highlights: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंद, अजित पवार का हुआ राजतिलक, तीनों नेताओं ने ली शपथ

Maharashtra CM Oath Ceremony Highlights: देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस ने मराठी में CM पद की शपथ ली। उनके बाद अब शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और NCP नेता अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तीनों नेताओं ने मराठी भाषा में शपथ ली

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath Ceremony Highlights: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरे बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मराठी में शपथ ली। उनके बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लंबे जद्दोजहद के बाद आखिरकार शिवसेना नेताओं ने एकनाथ शिंदे को मना लिया और वह भी डिप्टी CM पद की शपथ लेने के लिए रा

Maharashtra CM Oath Ceremony Live: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का हुआ राजतिलक, तीनों ने ली शपथ
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का हुआ राजतिलक, तीनों ने ली शपथ
DECEMBER 05, 2024 / 5:58 PM IST

Maharashtra CM Oath Ceremony Live: NDA शासित राज्यों के CM से मिले मोदी

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।

    DECEMBER 05, 2024 / 5:53 PM IST

    Maharashtra CM Oath Ceremony Live: अजित पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

    देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बाद NCP प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी ने NCP प्रमुख अजित पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

      DECEMBER 05, 2024 / 5:50 PM IST

      Maharashtra CM Oath Ceremony Live: एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

      शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं।

        DECEMBER 05, 2024 / 5:42 PM IST

        Maharashtra CM Oath Ceremony Live: देवेंद्र फडणवीस ने ली CM पद की शपथ

        देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं।

          DECEMBER 05, 2024 / 5:34 PM IST

          Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मंच पर पहुंचे PM मोदी

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद मैदान में महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह के मंच पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की, तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे।

            DECEMBER 05, 2024 / 5:25 PM IST

            Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मंच पर पहुंचे फडणवीस, शिंदे और पवार

            देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आजाद मैदान में मंच पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में फडणवीस मुख्यमंत्री की, तो शिंदे और पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

              DECEMBER 05, 2024 / 5:21 PM IST

              Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शपथ से पहले UBT नेताओं ने गिना दीं जिम्मेदारियां

              शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने गुरुवार को कहा कि नई देवेंद्र फडणवीस सरकार को मराठवाड़ा की प्रमुख मांगों को "राजनीतिक दलों की परवाह किए बिना और नफरत के बिना" पूरा करना चाहिए। X पर एक पोस्ट में, विधान परिषद में विपक्ष के नेता, दानवे ने फडणवीस को बधाई दी और पानी के नुकसान को कम करने के लिए जयकवाड़ी बांध से नहरों के कायाकल्प, सिंचाई विभाग में खाली पड़े पदों को भरने और छत्रपति संभाजीनगर से पुणे और जालना से नांदेड़ के बीच एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे पर काम शुरू करना को भी कहा।

                DECEMBER 05, 2024 / 5:17 PM IST

                Maharashtra CM Oath Ceremony Live: देवेंद्र फडणवीस ने मां से कराया तिलक

                देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं और अब बस कुछ ही मिनटों का इंतजार है। इससे पहले उन्होंने अपने घर से निकलने से पहले अपनी मां से अपना तिलक कराया। मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिसमें एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

                  DECEMBER 05, 2024 / 5:12 PM IST

                  Maharashtra CM Oath Ceremony Live: कई केंद्रीय मंत्री भी मंच पर मौजूद

                  आजाद मैदान में हो रहे महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे हैं। मंच पर नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, अमिता शाह, जेपी नड्डा और NDA के सहयोगी रामदास आठवले भी मौजूद हैं।

                    DECEMBER 05, 2024 / 5:10 PM IST

                    Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मंच पर निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी

                    आजाद मैदान में अब से कुछ देर में महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। वहीं मंच पर NDA के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मंच पर बैठे हैं। इन दोनों नेताओं को बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए अपना ऑब्जर्वर बना कर भेजा था।

                      DECEMBER 05, 2024 / 5:04 PM IST

                      Maharashtra CM Oath Ceremony Live: संजय दत्त पहुंचे आजाद मैदान

                      महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा लगा है। इसी कड़ी में संजय दत्त भी आजाद मैदान पहुंच गए हैं। उनसे पहले शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर भी शपथ ग्रहण में पहुंचे थे।

                        DECEMBER 05, 2024 / 4:57 PM IST

                        Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मंच पर मौजूद हैं अमित शाह और जेपी नड्डा

                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आजाद मैदान पहुंच चुके हैं। दोनों नेता मंच पर मौजूद है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंद और अमित शाह की एक बड़ी बैठक भी होने वाली है।

                          DECEMBER 05, 2024 / 4:55 PM IST

                          Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी भी पहुंचे

                          देश के जानेमाने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी भी आजाद मैदान पहुंच चुके हैं, जहां अब से कुछ देर में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे।

                            DECEMBER 05, 2024 / 4:47 PM IST

                            Maharashtra CM Oath Ceremony Live: अमृता फडणवीस पहुंचीं आजाद मैदान

                            अमृता फडणवीस भी आजाद मैदान पहुंच चुकी हैं, जहां उनके पति देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जबकि उनके साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और NCP के अजित पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे।

                              DECEMBER 05, 2024 / 4:46 PM IST

                              Maharashtra CM Oath Ceremony Live: कुमार मंगलम बिड़ला आजाद मैदान पहुंचे

                              बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंच चुके हैं।

                                DECEMBER 05, 2024 / 4:44 PM IST

                                Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण के लिए निकले एकनाथ शिंदे

                                एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने घर से आजाद मैदान के लिए निकल चुके हैं। काफी जद्दोजहद के बाद शिवसेना नेताओं ने उन्हें मनाया और उपमुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के लिए मनाया। देवेंद्र फडणवीस ने उनके नाम का सिफारिशी पत्र भी राजभवन को सौंप दिया है।

                                  DECEMBER 05, 2024 / 4:41 PM IST

                                  Maharashtra CM Oath Ceremony Live: पत्नी के सतिन तेंदुलकर पहुंचे आजाद मैदान

                                  भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ मुंबई के आजाद मैदान पहुंच गए हैं। उन्हें महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था। अब से कुछ देर में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे।

                                    DECEMBER 05, 2024 / 4:33 PM IST

                                    Maharashtra CM Oath Ceremony Live: राजभवन को सौंपा गया एकनाथ शिंदे की शपथ का पत्र

                                    गुलाबराव पाटिल ने आगे बताया, शिवसेना विधायकों, शिवसैनिकों और देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध के बाद एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने को तैयार हो गए हैं। सागर बंगले पर हमारी मुलाकात देवेंद्र फडणवीस से हुई। वहां हमें एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री का पद देने का अनुशंसा पत्र दिया गया। हमने राजभवन पहुंच कर प्रधान सचिव को अनुशंसा पत्र सौंप दिया है।

                                      DECEMBER 05, 2024 / 4:31 PM IST

                                      Maharashtra CM Oath Ceremony Live: एकनाथ शिंदे नहीं बनना चाहते थे डिप्टी CM

                                      शिवसेन नेता और पूर्व मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण को लेकर काफी कुछ साफ किया। उन्होंने बताया, "कल तक यह साफ नहीं था कि एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे या नहीं, लेकिन हम उनसे मिले। हमने उनसे कहा कि राज्य को आपकी जरूरत है। तीनों साथ रहेंगे तो राज्य का विकास होगा। एकनाथ शिंदे की मानसिकता उपमुख्यमंत्री बनने की नहीं थी। वह चाहते थे कि हममें से कोई उपमुख्यमंत्री बने।"

                                        DECEMBER 05, 2024 / 4:26 PM IST

                                        Maharashtra CM Oath Ceremony Live: MP के CM मोहन यादव पहुंचे मुंबई

                                        मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे। आजाद मैदन में महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, जबकि एकनाथ शिंद इस बार डिप्टी CM की शपथ और अजित पवार ही उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

                                          DECEMBER 05, 2024 / 4:24 PM IST

                                          Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शपथ समारोह के लिए योगी आदित्यनाथ मुंबई पहुंचे

                                          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि एकनाथ शिंदे और NCP प्रमुख अजीत पवार उनके डिप्टी के रूप में शपथ लेंगे।

                                            DECEMBER 05, 2024 / 4:19 PM IST
                                            Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण के लिए इन हस्तियों को मिला न्योतातीसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक नेताओं से लेकर क्रिकेटरों और व्यापारियों तक कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। देखें पूरी लिस्ट
                                            • - अंबानी परिवार
                                            • - फडणवीस परिवार
                                            • - पृथ्वीराज चव्हाण
                                            • - अशोक चव्हाण
                                            • - अंबादास दानवे
                                            • - नीलम गोरे
                                            • - नारायण राणे
                                            • - उदयनराजे भोसले
                                            • - राम नाईक
                                            • - व्यापारी परिवार
                                            • - कुमार बिड़ला
                                            • - अजय पीरामल
                                            • - उदय कोटक
                                            • - शाहरुख खान
                                            • - सलमान खान
                                            • - सचिन तेंडुलकर
                                            • - अंजलि तेंदुलकर
                                            • - दिलीप संघवी
                                            • - अनिल अंबानी
                                            • - रणबीर कपूर
                                            • - रणवीर सिंह
                                              DECEMBER 05, 2024 / 4:16 PM IST

                                              Maharashtra CM Oath Ceremony Live: एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे

                                              सागर बंगले पर देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शिवसेना नेता उदय सामंत ने मुलाकात के बाद पुष्टि की कि एकनाथ शिंदे आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सागर और वर्षा दोनों बंगलों पर सिलसिलेवार बैठकों के बाद आखिरी मिनट में शिंदे के शपथ ग्रहण को लेकर फिर से सस्पेंस पैदा हो गया था। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

                                                DECEMBER 05, 2024 / 4:06 PM IST

                                                Maharashtra CM Oath Ceremony Live: हिमंत बिस्वा सरमा मुंबई पहुंचे

                                                असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुरुवार को नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी होंगे। यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

                                                  DECEMBER 05, 2024 / 4:03 PM IST

                                                  Maharashtra CM Oath Ceremony Live: राजस्थान के CM भी मुंबई पहुंचे

                                                  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महायुति सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे।

                                                    DECEMBER 05, 2024 / 4:02 PM IST

                                                    Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण के बाद शिंदे और शाह की होगी बैठक

                                                    एसी खबरें है कि एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय को लेकर अड़े हैं। इस पर शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने मीडिया को बताया, "शपथ ग्रहण समारोह के बाद एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेंगे और गृह मंत्री और अन्य पदों को लेकर फैसला लिया जाएगा।"

                                                      DECEMBER 05, 2024 / 4:00 PM IST

                                                      Maharashtra CM Oath Ceremony Live: अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचे मुंबई

                                                      महायुति सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंबई पहुंचे।