Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 23, 2024 / 9:08 PM IST

Maharashtra Results 2024 Highlights: महाराष्ट्र में झूठ, छल और फरेब की हार हुई, विकसित भारत का संकल्प मजबूत हुआ - पीएम मोदी

Maharashtra Results 2024 Highlights: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेंगे, इस पर भी फैसला कल तक आने की संभावन जताई जा रही है। सूबे में महायुति की जीत से महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं

Maharashtra Results 2024 Highlights: महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है। महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है। महायुति ने बंपर बहुमत हासिल किया है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालाय में जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़े बज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 50 सा

Maharashtra Results 2024 Live: महायुति की जीत का जश्न महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक मनाया गया।
Maharashtra Results 2024 Live: महायुति की जीत का जश्न महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक मनाया गया।
NOVEMBER 23, 2024 / 9:06 PM IST

Maharashtra Results 2024 Live: बाज की असली उड़ान बाकी है – देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति को बंपर जीत हासिल हुई है। इस जीत से महायुति गदगद है। इसबीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बाज की असली उड़ान अभी बाकी है। इस पोस्ट के अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

    NOVEMBER 23, 2024 / 8:56 PM IST

    Maharashtra Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश के सीएम ने महायुति को दी बधाई

    Maharashtra Chunav Result live: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी नीत ‘महायुति’ गठबंधन को बधाई दी। नायडू ने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों ने भरोसा किया है। नायडू ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने पर महायुति को बधाई।

      NOVEMBER 23, 2024 / 8:45 PM IST

      Maharashtra Results 2024 Live: सतारा से बीजेपी उम्मीदवार शिवेंद्र राजे भोंसले जीते

      Maharashtra Chunav Result live:  महाराष्ट्र के सतारा सतारा विधानसभा सीट से बीजेपी के शिवेंद्र राजे भोंसले ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1.42 लाख वोटों से शिवसेना यूबीटी के प्रत्याशी को हराया।

        NOVEMBER 23, 2024 / 8:42 PM IST

        Maharashtra Results 2024 Live: कर्जत जामखेड में NCP के रोहित पवार जीते

        Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र की कर्जत जामखेड विधानसभा सीट से एनसीपी (शरद पवार) के रोहित पवार जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के रामशंकर शिंदे को 1243 वोटों से हराया। रोहित पवार को कुल 127676 वोट मिले।

          NOVEMBER 23, 2024 / 8:41 PM IST

          Maharashtra Results 2024 Live: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बांटने का काम किया – पीएम मोदी

          Maharashtra Chunav Result live: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में समाज के हर वर्ग ने वोट दिया है। हम एक हैं तो सेफ हैं का नारा यहां भी दोहराया। जनता ने इंडिया गठबंधन के इकोसिस्टम को नकार दिया है। छत्रपति शिवाजी हमारी प्रेरणा है। हमने अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले के आचार-विचार को माना है। महाराष्ट्र के लोगों ने हमारा मराठी भाषा का प्रेम भी देखा है।

            NOVEMBER 23, 2024 / 8:34 PM IST

            Maharashtra Results 2024 Live: 50 साल बाद किसी गठबंधन की सबसे बड़ी जीत – पीएम मोदी

            Maharashtra Chunav Result live: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 50 साल में पहली बार किसी गठबंधन ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में लगातार तीसरी बार गठंबधन को जीत मिली है। महापुरुषों की धरती ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को परम मित्र कहा है।

              NOVEMBER 23, 2024 / 8:26 PM IST

              Maharashtra Results 2024 Live: ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मना रहे हैं – पीएम मोदी

              Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में परिवारवाद की हार हुई है। विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिली है।

                NOVEMBER 23, 2024 / 8:18 PM IST

                Maharashtra Results 2024 Live: बेलापुर सीट से शिवसेना के नितिन देशमुख जीते

                Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र की बेलापुर विधानसभा सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के नितिन देशमुख चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 11739 वोटों से वीबीए के एस.एन. खातिन को हराया। देशमुख को कुल 82088 वोट मिले।

                  NOVEMBER 23, 2024 / 8:13 PM IST

                  Maharashtra Results 2024 Live: नांदेड़ के भोकर से बीजेपी की जया चव्हाण को मिली जीत

                  Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से भोकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विजयी उम्मीदवार श्रीजया चव्हाण को जीत हासिल हुई है। इस मौके पर श्रीजया ने कहा कि भोकर की जनता ने हमारा साथ दिया है। वहीं भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। महायुति को जबरदस्त जनादेश मिला है। कांग्रेस में ना नेतृत्व रहा है और ना कांग्रेस के पास कोई नेता बचा है। जनता को समझ आ गया है कि एक साथ रहेंगे तो फायदा है।

                    NOVEMBER 23, 2024 / 8:06 PM IST

                    Maharashtra Results 2024 Live: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

                    Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की जीत का जश्न दिल्ली में भी मनाया जा रहा है। बीजेपी के मुख्यालय में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं। जल्द ही वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।

                      NOVEMBER 23, 2024 / 7:59 PM IST

                      Maharashtra Results 2024 Live: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

                      Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की आंधी महाविकास अघाड़ी नहीं टिक सकी। महायुति जश्न में डूबी हुई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर गए। वहां उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात की।

                        NOVEMBER 23, 2024 / 7:56 PM IST

                        Maharashtra Results 2024 Live: सत्ता के लालच में उद्धव ने गलत रास्ता चुना – मोहन यादव

                        Maharashtra Chunav Result live: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर गदगद नजर आए। उन्होंने महायुति को बधाई और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। यादव ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लालच में गलत रास्ता चुना। यादव ने दोहराया कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की आत्मा उस दिन बहुत दुखी हुई होगी, जब उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

                          NOVEMBER 23, 2024 / 7:46 PM IST

                          Maharashtra Results 2024 Live: आज है ऐतिहासिक दिन – अमृता फडणवीस

                          Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति बंपर जीत की कदम बढ़ा चुकी है। इसबीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि आज हर कोई खुश है कि बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिली है। महायुति और बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज एक ऐतिहासिक दिन है। लाडली बहना योजना का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। हमें इसका फायदा मिला है। बीजेपी ने राज्य में विकास किए हैं। लोगों ने हर चीज़ का विश्लेषण किया है और हमारे पक्ष में मतदान किया है।

                            NOVEMBER 23, 2024 / 7:35 PM IST

                            Maharashtra Results 2024 Live: दिल्ली में महायुति की जीत का जश्न

                            Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर दिल्ली बीजेपी मुख्यालाय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी दफ्तर में पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय में पहुंच गए हैं।

                              NOVEMBER 23, 2024 / 7:32 PM IST

                              Maharashtra Results 2024 Live: जिंतूर से मेघना बोर्डिकर की जीत, शरद पवार के उम्मीदवार विजय भांबले हारे

                              Maharashtra Chunav Result live: जिंतूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की मेघना बोर्डिकर ने दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने शरद पवार की पार्टी एनसीपी के पूर्व विधायक विजय भांबले को 4516 वोटों से हराया है।

                                NOVEMBER 23, 2024 / 7:25 PM IST

                                Maharashtra Results 2024 Live: होटल में रहेंगे शिंदे गुट के विधायक

                                Maharashtra Chunav Result live: एकनाथ शिंदे के सभी विधायक बांद्रा के ताज एंड लैंड्स में रहेंगे। शपथ तक सभी विधायकों को होटल में ही रुकने के आदेश दिए गए हैं। होटल में ही शिंदे गुट के विधायक दल के नेता का चयन होगा।

                                  NOVEMBER 23, 2024 / 7:12 PM IST

                                  Maharashtra Results 2024 Live: वर्धा सीट से बीजेपी के पंकज भोयर ने मारी बाजी

                                  Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र की वर्धा विधानसभा सीट से बीजेपी के डॉ पंकज भोयर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के शेखर शिंदे को 7470 वोटों से हरा दिया है। भोयर को कुल 92067 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के शेखर को 84597 वोट मिले।

                                    NOVEMBER 23, 2024 / 7:05 PM IST

                                    Maharashtra Results 2024 Live: देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

                                    Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागुपर में मुलाकात करेंगे। राज्य में महायुति की जीत से महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। महायुति का सरकार बनना तय हो गया है। महाविकास अघाड़ी को राज्य में तगड़ा झटका लगा है।

                                      NOVEMBER 23, 2024 / 6:55 PM IST

                                      Maharashtra Results 2024 Live: ठाणे से कौन-कौन जीते, यहां देखिए पूरी लिस्ट

                                      Maharashtra Chunav Result live: ठाणे में कौन जीता?

                                      एकनाथ शिंदे-शिवसेना, कोपरी पाचपाखाड़ी

                                      प्रताप सरनाईक-शिवसेना, ओवला माजीवाड़ा

                                      संजय केलकर - ठाणे शहर, भाजपा

                                      जीतेन्द्र अवाद - कलावा, मुंब्रा

                                      गणेश नाइक - ऐरोली, भाजपा

                                      मंदा म्हात्रे - बेलापुर, भाजपा

                                      किसन कथोरे - मुरबाड, भाजपा

                                      कुमार आयलानी - उल्हासनगर, भाजपा

                                      बालाजी किनिकर- अंबरनाथ, शिवसेना

                                      सुलभा गायकवाड़- कल्याण पूर्व, भाजपा

                                      रवींद्र चव्हाण- डोंबिवली, बीजेपी

                                      राजेश मोरे - कल्याण ग्रामीण, शिव सेना

                                      शांताराम मोरे - भिवंडी ग्रामीण, शिवसेना

                                      महेश चौघुले- भिवंडी पश्चिम, भाजपा

                                      रईस शेख- भिवंडी पूर्व, समाजवादी पार्टी

                                      दौलत दरोदा-शाहपुर, अजित पवार गुट

                                      विश्वनाथ भोईर- कल्याण पश्चिम, शिवसेना

                                      नरेंद्र महेता- मीरा भयंदर, बीजेपी

                                        NOVEMBER 23, 2024 / 6:46 PM IST

                                        Maharashtra Results 2024 Live: 18 महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी

                                        Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 363 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। जिनमें सिर्फ 18 को जीत मिली है। जिसमें से सबसे ज्यादा बीजेपी की 12 महिला उम्मीदवारों की जीत हासिल हुई है। 3 एनसीपी अजित गुट, 2 शिंदे गुट और एक कांग्रेस से हैं। पिछले दो विधानसभा में चुनाव जीतने वाली महिलाओं की सबसे कम संख्या है।

                                          NOVEMBER 23, 2024 / 6:35 PM IST

                                          Maharashtra Results 2024 Live: इन हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गजों को मिली हार

                                          Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में इस बार के विधानसभा चुनाव में महायुति की आंधी के सामने महाविकास अघाड़ी नहीं टिक पाई। इस बीच कई ऐसी हाईप्रोबाइल सीट रहीं, जहां बड़े – बड़े दिग्गज धराशाई हो गए।

                                          1 – बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर वसई विधानसभा से हार गए हैं।

                                          2 – कांग्रेस से बालासाहेब थोराट संगमनेर से हार गए हैँ।

                                          3 – कांग्रेस के यशोमति ठाकुर टेओसा से हार गए।

                                          4 – बांद्रा वेस्ट से अजित पवार गुट के एनसीपी के जीशान सिद्दीकी हार गए हैँ। 5 5 - शिरोल में कांग्रेस के गणपतराव पाटोल हार गए हैं।

                                          5 - शिरोल में कांग्रेस के गणपतराव पाटोल हार गए हैं।

                                            NOVEMBER 23, 2024 / 6:23 PM IST

                                            Maharashtra Results 2024 Live: महायुति की सुनामी समझ में नहीं आई – उद्धव ठाकरे

                                            Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ा आघात लगा है। इसबीच एमवीए के गठबंधन में शामिल उद्धव गुट की शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में महायुति की सुनामी समझ में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एक ही चुनाव है। एक ही पार्टी है।

                                              NOVEMBER 23, 2024 / 6:20 PM IST

                                              Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में बीजेपी को अब तक 69 सीटें मिली

                                              महाराष्ट्र में अभी वोटों की गिनती जारी है। पूरे नतीजे आने में देर रात तक का समय लग सकता है। लेकिन महायुति की सरकार बनना तय हो गया है। महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं। चुनाव आयोग की बेसाइट के मुताबिक, अब तक 172 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 116 नतीजे आना बाकी है। बीजेपी 69 सीटें जीत चुकी है। 64 सीटों पर बढडत बनाए हुए हैं। शिंदे गुट की शिवसेना 36 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। 21 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं। अजित पवार की एनसीपी 31 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

                                                NOVEMBER 23, 2024 / 6:11 PM IST

                                                Maharashtra Results 2024 Live: वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है शपथ ग्रहण

                                                महायुति की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है। कहा जा रहा है कि 25 नवंबर 2204 को नई सरकार शपथ ग्रहण कर सकती है। इससे पहले साल 2014 में भी इसी वानखेड़े स्टेडियम में शपथ समारोह आयोजित किया गया था।

                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 6:03 PM IST

                                                  Maharashtra Results 2024 Live: बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी हारे

                                                  Maharashtra Chunav Result live: मुंबई की बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से जीशान सिद्दीकी चुनाव हार गए। जीशान बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। उन्होंने एनसीपी से चुनाव लड़ा था। इस सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के वरुण सरदेसाई 11365 वोटों से चुनाव जीत गए। जीशान दूसरे नंबर पर रहे। हाल ही में कुछ दिन पहले बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 5:56 PM IST

                                                    Maharashtra Results 2024 Live: औरंगाबाद मध्य से महायुति के प्रदीप जयसवाल जीते

                                                    Maharashtra Chunav Result live: औरंगाबाद मध्य सीट से महायुति के प्रदीप जयसवाल को जीत मिली है। जयसवाल 8119 वोटों से जीते हैं। उन्हें 85459 वोट मिले। वहीं महाविकास अघाड़ी के बालासाहेब थोराट को 36390 वोट और एमआईएम के नासिर सिद्दीकी को 77340 वोट मिले।

                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 5:51 PM IST

                                                      Maharashtra Results 2024 Live: केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

                                                      Maharashtra Chunav Result live: महाराष्‍ट्र में महायुति की जीत पर जश्न का माहौल है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बधाई दी है। शाह ने कहा कि महायुति की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ की जीत है। महाराष्ट्र वासियों ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर महायुति की विरासत, विकास और गरीब कल्याण पर फिर से अपना भरोसा जताया है। इस भव्य जीत के लिए उन्होंने बधाई दी है।

                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 5:39 PM IST

                                                        Maharashtra Results 2024 Live: EVM पर अजित पवार ने दिया यह बयान

                                                        Maharashtra Chunav Result live: अजित पवार ने EVM को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि अब लोग बोलते हैं कि बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए। लोकसभा में भी EVM से ही मतदान कराया गया था। उस वक्‍त किसी ने ने कुछ नहीं बोला। बता दें कि लोकसभा में इंडिया ब्‍लॉक के घटक दलों ने अच्‍छा परफॉर्मेंस किया था। महायुति को बड़ा झटका लगा था। अब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद महायुति में खुशी की लहर है।

                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 5:30 PM IST

                                                          Maharashtra Results 2024 Live: महायुति की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने बनाई जलेबी

                                                          Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति को जीत का स्वाद चखने को मिला है। राज्य में महायुति मिठाई बांट रही है। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीजेपी मुख्यालय में जलेबी बनाते हुए नजर आए। इस दौरान वो काफी खुश नजर आए।

                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 5:25 PM IST

                                                            Maharashtra Results 2024 Live: वर्ली से आदित्य ठाकरे जीते

                                                            Maharashtra Chunav Result live: वर्ली विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट की लिस्ट में शामिल है। इस बीच यहां उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे जीत गए हैं। यहां शिंदे गुट के शिवसेना से मिलिंद देवड़ा मैदान में थे। देवड़ा 8,000 से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। हार का सामना करने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मैं हारा हूं, लेकिन कड़ी टक्कर दी है। उन्होंने कहा कि मनसे ने भी यहां खेल बिगाड़ा है। सीएम के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगर सीएम नहीं होंगे तो किस पोस्ट पर रहेंगे, ये सब बैठकर चर्चा होगी।

                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 5:21 PM IST

                                                              Maharashtra Results 2024 Live: मुंबादेवी विधानसभा से शाइना एनसी की हार

                                                              Maharashtra Chunav Result live: शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रत्याशी शायना एनसी मुंबादेवी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उनके सामने कांग्रेस के अमीन पटेल क़रीब 34,000 वोटों से जीत गए हैं। चुनाव नतीजों पर शायना ने कहा कि मैंने अच्छी फाइट दी है। कहां कमियां रह गईं ये समीक्षा करेंगे। लेकिन महायुति की बंपर जीत से विकास की गाड़ी अब रफ़्तार से दौड़ेगी। एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया, अब गठबंधन में चर्चा के साथ तय होगा कि वो किस पोस्ट पर होंगे।

                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 5:13 PM IST

                                                                Maharashtra Results 2024 Live: मनखुर्द शिवाजी नगर से अबु आजमी जीते

                                                                Maharashtra Chunav Result live: मनखुर्द शिवाजी नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अबु आजमी की जीत पक्की हो गई है। अबु आजमी ने AIMIM के उम्मीदवार अतीक अहमद खान को 12753 के अंतर से हराया है। अबु आजमी को 54780 वोट मिले हैं। अतीक खान को 42027 वोट मिले हैं।

                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 5:05 PM IST

                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: महायुति की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

                                                                  Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।

                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 5:00 PM IST

                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: सीएम आवास पर फूलों की बारिश

                                                                    Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। स बीच राज्य के सीएम के सरकारी आवास पर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। फूलों की बारिश की जा रही है। फूल बरसाने के लिए बुल्डोजर लाया गया है।

                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 4:55 PM IST

                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: कौन बनेंगे सीएम, कल तक हो जाएगा फाइनल – विनोद तावड़े

                                                                      Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय हो गया है। इस बीच भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि हमें 26 नवंबर तक सरकार बनाना है। इसकी वजह ये है कि 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सीएम कौन होगा इसे लेकर फैसला भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी मिलकर ही करेगी। आज रात या कल तक हम लोग सीएम पद के लिए फैसला कर लेंगे।

                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 4:39 PM IST

                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: एकनाथ शिंदे ने विपक्ष को फटकारा

                                                                        एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष झारखंड में EVM पर क्यों नहीं सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोगों ने महायुति गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि विपक्ष का काम बस इल्जाम लगाना है। जिन राज्यों में विपक्ष को जीत हासिल होती है वहां वह कोई सवाल नहीं खड़ा करती। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव में कुछ तो गड़बड़ी हुई है।

                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 4:34 PM IST

                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: एकनाथ शिंदे का घट जाएगा कद?

                                                                          महाराष्ट्र चुनावों में शानदार जीत के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई तो उसकी शुरुआत अजित पवार ने की थी। वैसे तो एकनाथ शिंदे बीच में बैठे थे लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके बोलने का नंबर सबसे अंत में आया था। सबसे पहले अजित पवार ने जीत का धन्यवाद दिया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने जीत के लिए धन्यवाद दिया। और सबसे अंत में एकनाथ शिंदे का नंबर आया।

                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 4:23 PM IST

                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: 25 नवंबर को शपथ लेने की संभावना

                                                                            Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 25 तारीख को होने की संभावना है। 26 तारीख को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के कारण एक दिन पहले ही महायुति की सरकार बन सकती है। सरकार बनाने के लिए कल अजित पवार की एनसीपी महत्वपूर्व बैठक करेगी। बैठक के बाद महायुति को समर्थन का पत्र एनसीपी राज्यपाल को सौपेंगी।

                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 4:10 PM IST

                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: फेसबुक से सरकार नहीं चलती – एकनाथ शिंदे

                                                                              Maharashtra Chunav Result live: सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि जो लोग घर बैछकर सरकार चलाते थे। वो बाहर हो गए हैं। सरकार कभी फेसबुक से नहीं चलती है। जनता समझ गई कि हम लोग काम करने वाले हैं। चुनाव में हमसब ने मिलकर एकसाथ काम किया। कुछ लोगों ने इसका गलत अर्थ निकाला। मोदी जी ने कहा कि विकास के लिए एकसाथ काम करना चाहिए। मोदी जी की इन बातों का लोगों ने अलग अर्थ निकाला।

                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 4:07 PM IST

                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: हमने कॉमनमैन को सुपरमैन बनाया – एकनाथ शिंदे

                                                                                Maharashtra Chunav Result live: हमने आम आदमी के लिए काम किया है। उनको सुपरमैन बनाया। इसलिए आम आदमी ने हमको आशीर्वाद दिया। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में भी फेक नेरेटिव चलाया। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। अब जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। हमारी जब से सरकार आई तो विरोधी रोजाना सरकार गिराने की बात करते थे। हम पर कई तरह के आरोप लगते रहे। लेकिन हम चुपचाप काम करते रहे।

                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 4:04 PM IST

                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: किसानों को 15,000 करोड़ का मुआवजा दिया – एकनाथ शिंदे

                                                                                  Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने किसनों, बुजर्गों को बहुत ध्यान रखा है। किसानों का बिजली बिल माफ किया है। किसानों को 15,000 करोड़ का मुआवजा दिया है। हम लाखों करोड़ रुपये केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के लिए लेकर आए हैं। कॉमनमैन को हमने केंद्र बिंदु मानकर काम किया है। हम पर लोगों ने रेवड़ी बांटने के आरोप लगाए। हमने कई आरोपों का सामना किया।

                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 4:00 PM IST

                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: मैं जनता को नतमस्तक करता हूं – देवेंद्र फडणवीस

                                                                                    Maharashtra Chunav Result live: राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के अजित पवार और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मिलकर प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने अपनी भावनाएं थोड़ी देर पहले व्यक्त की थी। हम जनता को नमन करते हैं। मिलकर आगे काम करेंगे।

                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 3:57 PM IST

                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: पहली बार किसी गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें

                                                                                      Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने आगे कहा कि पहली बार किसी गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें मिली है। हम जनता का धन्यवाद देते हैं। जनता ने हम पर विश्वास जताया है। लोकसभा की गई गलती को इस बार नहीं दोहराया है। मैं लोगों को विश्वास देना चाहता हूं कि हम लोग महाराष्ट्र को आगे ले जाएंगे।

                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 3:53 PM IST

                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: विरोधी पार्टियां कमाल नहीं कर पाईं – अजित पवार

                                                                                        Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने प्रेस कन्फ्रेंस किया। इसमें मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि विरोधी पार्टियां इस बार कमाल नहीं कर पाई हैं। हमारे काम को जनता ने सराहा है। लाडली बहना योजना निर्णायक साबित हुई है।

                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 3:51 PM IST

                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: शिवड़ी सीट पर अजय की विजय, मनसे के बाला नंदगांवकर हारे

                                                                                          Maharashtra Chunav Result live: शिवड़ी विधानसभा क्षेत्र मराठी बाहुल्य मानी जाती है। यहां से मनसे ने बाला नंदगांवकर को मैदान में उतारा था। वहीं उद्धव गुट की शिवसेना ने अजय चौधरी को टिकट दिया। लेकिन जीत का श्रेय अजय चौधरी को मिला। शिवड़ी सीट से भी मनसे को झटका लगा है। इसे महायुति की हार के तौर पर देखा जा रहा है।

                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 3:45 PM IST

                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: धुले जिले की सभी विधानसभा सीटं पर महायुति ने मारी बाजी

                                                                                            Maharashtra Chunav Result live: धुले जिले की विधानसभा सीटों पर महायुति ने विजय का परमच पहरा दिया है। जिले में विधानसभा की 5 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है।

                                                                                            1 - धूल ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार राम भदाने को जीत हासिल हुई है।

                                                                                            2 - धुले शहर से भाजपा उम्मीदवार अनूप अग्रवाल जीते हैं।

                                                                                            3 – शिरपुर विधानसभा सभा से बीजेपी के काशीराम पावरा जीते हैं।

                                                                                            4 – साकरी विधानसभा सीट से शिंदे की शिवसेना गुट की मंजुला गावित जीतीं हैं।

                                                                                            5 – वहीं शिंदखेड़ा विधानसभा से जयकुमार रावल जीते हैं।

                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 3:37 PM IST

                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: नंदुरबार में बीजेपी के डॉ. विजयकुमार गावित जीते

                                                                                              Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र की नंदुरबार विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. विजयकुमार गावित की जीत मिली है। उनके सामने कांग्रेस की किरण तडवी थी, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। विजय को सातवीं बार जीत हासिल हुई है।

                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 3:30 PM IST

                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: मैं बीजेपी का साधाराण कार्यकर्ता हूं, चाणक्य नहीं – देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को चाणक्य के नाम से पुकारा जाता है। इस पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कोई चाणक्य नहीं हूं। मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी देती है उसे मैं निभाता हूं। पार्टी मेरे पीछे खड़ी रहती है इसलिए मेरा हौसला बढ़ता है। पार्टी के समर्थन से मुझे ताकत मिलती है। बता दें कि राज्य में अजित पवार को दादा के नाम से पुकारा जाता है। मराठी में दादा बड़े भाई के लिए संबोधित किया जाता है।

                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 3:25 PM IST

                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: विरोधियों का भी होगा सम्मान, उनकी बातें भी सुनी जाएंगी - फडणवीस

                                                                                                  Maharashtra Chunav Result live: चुनाव नतीजों के बीच मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ही असली बादशाह होती है। जनता जिसे चाहे सिंहासन पर बैठा सकती है। जनता जिसे चाहे धराशाई कर सकती है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हम बड़ी विनम्रता से इसे स्वीकार करते हैं। सभी के साथ मिल कर प्रदेश का विकास करेंगे। हम अपने विरोधियों से कोई द्वेष नहीं रखेंगे। विरोधियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उनकी सभी बातें सुनी जाएंगी।

                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 3:18 PM IST

                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: जनता ने शिंदे की सेना को स्वीकार किया असली शिवसेना- देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                    Maharashtra Chunav Result live: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अबकी बार चुनाव में असली शिवसेना और नकली शिवसेना का भी फैसला हो गया। जनता ने अपने फैसले में बता दिया कि शिंदे की शिवसेना ही हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाली शिवसेना है।

                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 3:11 PM IST

                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: सीएम पद पर हम तीनों लोग मिलकर फैसला करेंगे - देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                      Maharashtra Chunav Result live: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम शिवसेना शिंदे गुट, अजित पवार गुट की एनसीपी और बीजेपी मिलकर मीटिंग करेंगे। इसमें जो भी फैसला होगा। वहीं सीएम बनेंगे। कुल मिलाकर तीनों पार्ट मिलकर सीएम के लिए फैसला करेंगे। फडणवीस ने आगे कहा कि जो भी निर्णय होगा। मुझे मान्य होगा।

                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 3:08 PM IST

                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: महाराष्ट्र मोदी जी के साथ है - देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                        Maharashtra Chunav Result live: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें जनता के हर वर्ग का साथ मिला। हमने अपने सभी सहयोगियों पार्टियों को साथ में लेकर अच्छा काम किया। हम जनता के बीच पहुंचे। जनता ने लोकसभा चुनावों के नतीजों को पलटते हुए हमें प्रचंड बहुमत देने का फैसला सुनाया। हम अपने साथ की सभी छोटी-बड़ी पार्टियों को सम्मान के साथ लेकर आगे चलेंगे।

                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 3:08 PM IST

                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: धर्म के नाम पर वोट नहीं बंटने दिया – देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                          Maharashtra Chunav Result live: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बार धर्म के नाम पर वोट नहीं बंटा है। हमने दुष्प्रचार नहीं होने दिया है। हमें साधु संतों का आशीर्वाद मिला। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में ये जीत मिली है। मोदी जी ने जो नारा दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं इस नारे को लोगों ने आत्मसात करके हमारे पक्ष में वोट दिया।

                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 3:02 PM IST

                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: लोकसभा का फर्जी नेरेटिव इस बार फेल – देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                            Maharashtra Chunav Result live: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकसभा में जो फेक नेरेटिव तैयार किया गया था। वो इस बार पूरी तरह से फेल रहा है। लाड़ली बहनों ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया। यह महायुति की विजय है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। नितिन गडकरी और चुनाव प्रभारी का तहे दिल् से धन्यवाद देता हूं। हमारे नेताओं ने हमारे नेताओं ने सिर्फ बीजेपी के लिए काम नहीं किया, बल्कि गठबंधन के लिए काम किया।

                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 2:59 PM IST

                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: महाराष्ट्र को जनता को दंडवत को प्रणाम करता हूं- देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                              Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत पर जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत महाराष्ट्र के लाखों कार्यकर्चताओं की है। हम जनता को दंडवत प्रणाम करते हैं। केंद्र में नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भरपूर मार्गदर्शन मिला। सभी समाज के लोगों ने एकता दिखाते हुए जीत दिलाई है।

                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 2:55 PM IST

                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: 3 बजे फडणवीस-शिंदे और अजित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में महायुति की आंधी चल रही है। महाविकास अघाड़ी सत्ता से काफी दूर हो गई है। बीजेपी दफ्तर पर ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं। मिठाई बांटी जाने लगी है। महाराष्ट्र में गठबंधन जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। इसबीच देवेंद्र फडणवीस-शिंदे और अजित पवार 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 2:53 PM IST

                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं सीएम

                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट या रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस ग्रुप सीएम के लिए एक्टिव हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार भाजपा गठबंधन में सीएम पद से समझौता नहीं करेगी। सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि फाइनल फैसला आलाकमान के हाथ में है।

                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 2:46 PM IST

                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: कांग्रेस के दिग्गज नेता बाला साहब थोराट हारे

                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र की संगमनेर सीट से दिग्गज कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के अमोल खटल को जीत हासिल हुई है। यहां पर बाला साहब थोराट का दबदबा रहा है।

                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 2:40 PM IST

                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: संजय निरुपम को मिली हार, सुनील प्रभु जीते

                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: मुंबई के दिंडोशी विधानसभा सीट से शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय निरुपम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें उद्धव गुट के शिवसेना उम्मीदवार सुनील प्रभु ने हरा दिया है। वहीं सतारा विधानसभा सीट से बीजेपी के शिवेंद्र राजे भोंसले की जीत मिली है। उन्होंने उद्धव गुट के शिवसेना के उम्मीदवार को 1.42 लाख वोटों से हराया है।

                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 2:30 PM IST

                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: वसई-विरार से ठाकुर का पत्ता साफ

                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: बहुजन विकास आघाड़ी को वसई और नालासोपारा क्षेत्र से बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कई दशकों से ठाकुर परिवार का कब्जा था। लेकिन अब यहां से पिता और बेटे का पत्ता साफ हो गया है। नालासोपारा विधानसभा सीट से बीजेपी के राजन नाइक को जीत मिली है। यहां से बहुजन विकास अघाड़ी के क्षितिज ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। वसई विधानसभा सीट से हितेंद्र ठाकुर हार गए हैँ। बीजेपी ने ठाकुर के गढ़ में पटखनी दी है। राजन नाइक 36,875 वोट से जीते हैं। नालासोपारा को मिनी यूपी कहा जाता है।

                                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 2:26 PM IST

                                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण हारे

                                                                                                                          Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र की दक्षिण कराड़ बहुचर्चित सीटों में शामिल है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। इस बीच राज्य के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण हार गये हैं। वहां से अतुल भोसले विजई घोषित हुए हैं। अतुल बीजेपी की ओर से मैदान में उतरे थे।

                                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 2:22 PM IST

                                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: नांदेड़ के लोहा तहसील में बवाल, दो गुटों ने की पत्थरबाजी

                                                                                                                            Maharashtra Chunav Result Live: नांदेड़ में चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। नांदेड़ की लोहा तहसील में मतगणना कार्यालय के यहां दो गुटों में झड़प हो गई है। दोनों गुटों की तरफ से पत्थरबाजी हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ आज नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे।

                                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 2:19 PM IST

                                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: माहिम में मनसे को झटका, शिवसेना को मिली जीत

                                                                                                                              Maharashtra Chunav Result Live: माहिम विधानसभ सीट से मनसे के मुखिया राज ठाकरे को तगड़ा झटका लग है। यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उद्धव गुट के महेश बलिराम सावंत को जीत मिली है।

                                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 2:17 PM IST

                                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: येवला विधानसभा सीट से छगन भुजबल जीते

                                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के येवला विधानसभा सीट से छगन भुजबल जीत गए हैं। इस सीट से वो मौजूदा विधायक भी हैं। छगन भुजबल अजित पवार की पार्टी एनसीपी से मैदान में डटे हुए थे। उनके खिलाफ एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट से माणिकराव शिंदे को उम्मीदवार बनाया गया था।

                                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 2:10 PM IST

                                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: जालना से शिंदे गुट के अर्जुन खोतकर जीते

                                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र के जालना विधानसभा सीट से शिंदे गुट के शिवसेना नेता उम्मीदवार अर्जुन खोतकर को जीत मिली है। खोतकर ने कहा कि जनता ने राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे दोबारा सीएम बनें। खोतकर ने कहा कि बिना किसी डर के मैं जालना की जनता के लिए काम करूंगा।

                                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 2:07 PM IST

                                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: अणु शक्तिनगर से सना मलिक की जीत

                                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र चुनाव महायुति की आंधी चल रही है। अणुशक्ति नगर से अजित पवार की कैंडिडेट सना मलिक ने जीत हासिल की है। उन्होंने शरद पवार की एनसीपी के फहद अहमद को हराया है।

                                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 2:00 PM IST

                                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: माहिम में तीसरे नंबर पर अमित ठाकरे

                                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: माहिम विधानसभ सीट से मनसे के मुखिया राज ठाकरे को तगड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। यहां राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 9 राउंड की काउंटिंग के बाद भी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर उद्धव गुट के महेश बलिराम सावंत हैं। दूसरे नंबर पर शिंदे की शिवसेना के सदा सरवानकर हैं। तीसरे नंबर पर अमित ठाकरे हैं। अमित इस समय 12467 वोटों से पीछे हैं। यहां शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई नजर आ रही है।

                                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 1:55 PM IST

                                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: शिंदे गुट और अजित गुट के उम्मीदवार चुनाव जीते

                                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: पालघर से राजेंद्र गवित और भिवांडी रूरल से शांताराम तुकाराम ने जीत दर्ज की। ये सभी शिंदे गुट के शिवसेना से जीते हैं। श्रीवर्धन सीट से एनसीपी अजित गुट की उम्मीदवार अदिति सुनील ने चुनाव जीता है। निपाड़ से एनसीपी अजित गुट के उम्मीदवार शंकरराव चुनाव जीत गए हैं।

                                                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 1:51 PM IST

                                                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: विदर्भ में उद्धव और शरद पवार मांगने लगे पानी

                                                                                                                                          Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र के विदर्भ में विधानसभा की 62 सीटें हैं। यहां शरद पवार और उद्धव ठाकरे का जादू काम नहीं कर पाया। चुनाव नतीजों के रुझानों में महाराष्ट्र के विदर्भ की 62 सीटों में भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। शिंदे गुट की शिवसेना 5 सीटों पर और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और राष्ट्रवादी शरद पवार गुट फिलहाल किसी भी सीट पर आगे नहीं है। विदर्भ में पानी की सबसे बड़ी समस्या है।

                                                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 1:46 PM IST

                                                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: महाराष्ट्र में शरद पवार का जादू नहीं चला

                                                                                                                                            Maharashtra Chunav Result Live: मुंबई की विधानसभा सीटों पर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का असर नहीं दिख रहा है। मुंबई की 36 विधान सभा सीटों में भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना 08, राष्ट्रवादी कांग्रेस 01 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 02 सीट, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट 07 सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

                                                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 1:39 PM IST

                                                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: बारामती में भतीजे पर चाचा पड़ गए भारी

                                                                                                                                              Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल बारामती सीट से अजीत पवार ने जीत दर्ज की है। अजीत पवार के सामने उनके ही भतीजे युगेंद्र पवार चुनाव लड़ रहे थे। अजीत पवार ने ये सीट जीत ली है। अपने चाचा शरद पवार से अलग होने के बाद अजीत पवार के लिए ये सीट जीतना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। बारामती की जनता कह रही है यहां सिर्फ एक ही दादा (बड़े भाई) हैं। वो सिर्फ अजित पवार (दादा) हैं।

                                                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 1:33 PM IST

                                                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: बारामती से अजित पवार की बंपर जीत

                                                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार ने बंपर जीत हासिल की है। पवार परिवार का गढ़ मानी जानी वाली इस सीट पर अबकी बार चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई थी। अजित पवार (एनसीपी) से ताल ठोंक रहे थे। वहीं शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने इस सीट पर युगेंद्र पवार मैदान में थे। युगेंद्र अजित के भतीजे हैं।

                                                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 1:31 PM IST

                                                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: बारामती से अजित की बंपर जीत

                                                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार ने बंपर जीत हासिल की है। पवार परिवार का गढ़ मानी जानी वाली इस सीट पर अबकी बार चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई थी। अजित पवार (एनसीपी) से ताल ठोंक रहे थे। वहीं शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने इस सीट पर युगेंद्र पवार मैदान में थे। युगेंद्र अजित के भतीजे हैं।

                                                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 1:28 PM IST

                                                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: विपक्ष के पास नेता प्रतिपक्ष के लिए पर्याप्त सीट नहीं - एकनाथ शिंदे

                                                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: विधानसभा चुनावों में महायुति को प्रचंड जीत मिल रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा कि हमें जनता का बड़ा जनादेश मिला है। इसके पहले कभी भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला था। हमारी पार्टी ही हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। ये जनता ने बता दिया है। विपक्ष के पास फिलहाल इतनी सीटें भी नहीं मिलती दिख रही है कि कोई एक पार्टी अपनी तरफ से विपक्ष का नेता चुन सके। ये सब जनता का आशीर्वाद है।

                                                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 1:25 PM IST

                                                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: बुलढाणा से शिंदे गुट के संजय गायकवाड़ जीते

                                                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में वोटों की गिनती के बीच नतीजे भी आने लगे हैं। महाराष्ट्र की बुलढाणा विधानसभा सीट से शिंदे गुट के शिवसेना से संजय गायकवाड़ जीत गए हैं। उन्हें 1300 वोटों से जीत मिली है।

                                                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 1:20 PM IST

                                                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: देवेंद्र फडणवीस सीएम बनेंगे – मां, सरिता फडणवीस

                                                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। सरिता फडणवीस ने कहा कि यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

                                                                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 1:17 PM IST

                                                                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: मैंने पहले ही कहा था, 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी – एकनाथ शिंदे

                                                                                                                                                          Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र सरकार के अगुवा के रूप जनता के हित का काम किया है। लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले भाई को फिर से चुना है। हमने किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, सरकार आपके द्वार, जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। इसका प्रतिसाद हमें जनता ने दिया है। मैंने पहले ही कहा था हम तीनों पार्टियां मिलकर महायुती के लिए 200 से अधिक सीट जीत लेंगे और वैसा पिक्चर बनता हुआ दिख रहा है।

                                                                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 1:14 PM IST

                                                                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: हमें केंद्र सरकार से मोदी और शाह का पूरा सपोर्ट मिला- एकनाथ शिंदे

                                                                                                                                                            Maharashtra Chunav Result Live: एकनाथ शिंदे ने प्रेस से कहा कि हमें जनता के लिए अपने कार्यों के संबंध में केंद्र सरकार से पूरा सपोर्ट मिला। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र को बहुत सपोर्ट किया है। हमारी योजनाओं को केंद्र सरकार का समर्थन मिला। हमने लैंडस्लाइड जीत हासिल की है।

                                                                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 1:10 PM IST

                                                                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: सीएम पद के लिए मिलकर फैसला करेंगे – विनोद तावड़े

                                                                                                                                                              Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने सरकार ठीक से चलाई। ऐसे में लोगों ने सरकार पर भरोसा किया। साल 2019 में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हटाकर भाजपा का गठबंधन तोड़ दिया। बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया। महाराष्ट्र में जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा। आज महायुति अपनी जीत का जश्न मना रही है और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।

                                                                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 1:07 PM IST

                                                                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली है – एकनाथ शिंदे

                                                                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जीत के प्रदर्शन के बीच मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत है। हमारी लाड़ली बहनों ने हम पर भरोसा जताया। जनता ने विरोधियों के सभी दावों की पोल खोल दी। ये सर्वसामान्य जनता की विजय है। जनता ने बता दिया कि कौन सी शिवसेना असली है और कौन नकली है।

                                                                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 1:05 PM IST

                                                                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: नांदेड़ में महायुति आगे

                                                                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result Live नांदेड़ जिले में महायुती का परचम लहराता दिख रहा है। नांदेड़ में विधानसभा की 9 सीटें हैं। इनमें 7 सीटों पर महायुति आगे चल रही है। माना जा रहा है कि ये सातों उम्मीदवार विजय की दहलीज पर खड़े हैं।

                                                                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 1:04 PM IST

                                                                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: लातूर सीट पर अमित विलासराव देशमुख आगे

                                                                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: लातूर सिटी विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख आगे चल रहे हैं। अमित 5155 वोटों से आगे हैं। उनसे पीछे भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर अर्चना पाटील हैं। अमित को 33987 वोट मिले हैं तो वहीं अर्चना पाटील को 28832 वोट मिले हैं।

                                                                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 12:58 PM IST

                                                                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: फडणवीस को CM बनाने की कवायद शुरू

                                                                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की मांग उठी है। बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र तब और प्रगति करेगा जब राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार होगी। यही कारण है कि जनता ने हमें वोट दिया है। मैं विशेष रूप से राज्य में लाडली बहनों को धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि सीएम बीजेपी के होंगे।

                                                                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 12:51 PM IST

                                                                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में वोटों की दोबारा गिनती

                                                                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: एनसीपी शरद चंद्र पवार के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे ने लिखित में आपत्ति दर्ज कराई है। ऐसे में कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में वोटों की दोबारा शुरू की गई है। बता दें कि कोरेगांव महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक विधानसभा क्षेत्र है। यह सतारा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एनसीपी (एनसीपी) ने शशिकांत शिंदे को मैदान में उतारा है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कोरेगांव से महेश शिंदे को उतारा है।

                                                                                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 12:45 PM IST

                                                                                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: "एक हैं तो सेफ है, मोदी है तो मुमकिन है" – देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                                                                                          Maharashtra Chunav Result Live: राज्य विधानसभा चुनावों में महायुति जीत की ओर बढ़ रही। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि एक हैं तो सेफ है, मोदी है तो मुमकिन है।

                                                                                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 12:44 PM IST

                                                                                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: 26 नवंबर को नए मुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ

                                                                                                                                                                            Maharashtra Chunav Result Live: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री 26 नवंबर को शपथ ले सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की सोमवार 25 नवंबर को बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के नेता का चुनाव किया जायेगा। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

                                                                                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 12:40 PM IST

                                                                                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: अमित शाह ने फडणवीस और अजीत पवार को फोन पर दी बधाई

                                                                                                                                                                              Maharashtra Chunav Result Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के चुनावों में प्रचंड जीत की तरफ बढ़त को देखते हुए महाराष्ट्र के नेताओं को फोन पर बधाई दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अजीत पवार को भी फोन करके अभिनंदन किया है।

                                                                                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 12:31 PM IST

                                                                                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: नागपुर से देवेंद्र फडणवीस जीते

                                                                                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: विजेताओं के नाम का ऐलान शुरू हो गया है।

                                                                                                                                                                                1 - मालाबार हिल से मंगलप्रभात लोढ़ा को जीत मिली है।

                                                                                                                                                                                2 - रावेर से अमोल जावले जीते हैं।

                                                                                                                                                                                3 - देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से जीत गए हैं।

                                                                                                                                                                                4 - वडाला से कालिदास कोलंबकर जीत गए हैं।

                                                                                                                                                                                5 - जामनेर से गिरीश महाजन जीत गए हैं।

                                                                                                                                                                                6 - अदिति तटकरे की जीत मिल गई है।

                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 12:26 PM IST

                                                                                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन

                                                                                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। शरद पवार की अगुवाई वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को केवल 13 सीट पर बढ़त मिल रही है। जबकि उनसे अलग हुए अजीत पवार की पार्टी को 37 सीटों पर बढ़त मिल रही है। चाचा शरद पवार पर भतीजे अजित पवार भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 12:25 PM IST

                                                                                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: अजित पवार मुख्यमंत्री बनें, सुनेत्रा पवार ने की मांग

                                                                                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: सुनेत्रा पवार ने कहा कि अजित दादा, एनसीपी, जनता और बारामती के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। मैं बारामती के लोगों को धन्यवाद देती हूं। यह बारामती के लोगों की जीत है। जैसा जनता चाहती है, ठीक वैसे ही मैं चाहती हूं कि अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 12:22 PM IST

                                                                                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: महायुति ने बहुत काम किया – एकनाथ शिंदे

                                                                                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति ने बहुत काम किया है। हमने आम जनता के लिए विकास किया है। हमने जनता के कल्याण के लिए काम किया है। वहीं महाविकास अघाड़ी ने कुछ काम नहीं किया है। सिर्फ आरोप लगाते रहे हैं।

                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 12:17 PM IST

                                                                                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: सावंत वाड़ी से दीपक केसरकर विजयी

                                                                                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: सावंतवाड़ी सीट से दीपक केसरकर को विजयी घोषित किया गया है। शिवसेना के दीपक केसरकर ने ये सीट जीत हासिल कर ली है। वहीं राजन तेली की इस सीट से पराजय का सामना करना पड़ा है।

                                                                                                                                                                                          NOVEMBER 23, 2024 / 12:14 PM IST

                                                                                                                                                                                          Maharashtra Results 2024 Live: सीएम एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

                                                                                                                                                                                          Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में महायुति को बंपर बढत मिली है। इस बीच राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम जनता को धन्यवाद देते हैं। हमें भारी मतों से जिताया है। लाड़की बहिन योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लाडली बहन, लाड़ले भाई और बुजर्गों ने हमें आशीर्वाद दिया है।

                                                                                                                                                                                            NOVEMBER 23, 2024 / 12:09 PM IST

                                                                                                                                                                                            Maharashtra Results 2024 Live: सीएम के नाम पर मिलकर फैसला करेंगे: देवेंद्र फडणवीस

                                                                                                                                                                                            Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे अपने पक्ष में आने के बीच देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है। फडणवीस ने कहा कि हम सीएम के नाम पर मिलकर फैसला करेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है।

                                                                                                                                                                                              NOVEMBER 23, 2024 / 12:05 PM IST

                                                                                                                                                                                              Maharashtra Results 2024 Live: नालासोपारा विधानसभा से क्षितिज ठाकुर पीछे

                                                                                                                                                                                              Maharashtra Chunav Result Live मुंबई की नालासोपारा विधानसभा सीट पर देश भर की निगाहें टिकी हुई है। मतदान शुरू होने से पहले यहां नोट बांटने का मामला सामने आया था। फिलहाल इस सीट पर बहुजन विकास अघाड़ी के क्षितिज ठाकुर पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के राजन नाइक आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                                                NOVEMBER 23, 2024 / 12:02 PM IST

                                                                                                                                                                                                Maharashtra Results 2024 Live: मुंबई की आधी सीटों पर बीजेपी आगे

                                                                                                                                                                                                Maharashtra Chunav Result Live: मुंबई की 36 विधान सभा सीटों में भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना 08, राष्ट्रवादी 01 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 02 सीट, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट 07 सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

                                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 23, 2024 / 11:59 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Maharashtra Results 2024 Live: माहिम विधानसभा सीट से राज ठाकरे को झटका

                                                                                                                                                                                                  Maharashtra Chunav Result Live: माहिम विधानसभा सीट से राज ठाकरे को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। यहां से उद्धव गुट के शिवसेना के महेश सावंत आगे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सावंत 7636 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे पीछे ही चल रहे हैं। यहां से सदा शरवणकर भी पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 23, 2024 / 11:56 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Maharashtra Results 2024 Live: आदित्य ठाकरे 600 वोट से पीछे

                                                                                                                                                                                                    Maharashtra Chunav Result Live: वर्ली सीट पर पूर्व CM उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पीछे हो गए हैं। वो शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा से 600 वोट से पीछे चल रहे हैं। यह इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। यहां पर शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई है।

                                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 23, 2024 / 11:53 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Maharashtra Results 2024 Live: उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में सन्नाटा

                                                                                                                                                                                                      Maharashtra Chunav Result Live: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी रुझानों में काफी पीछे हो गई है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में सन्नाटा पसरा हुआ है।

                                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 23, 2024 / 11:49 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Maharashtra Results 2024 Live: सागर बंगले पर बढ़ने लगा नेताओं का जमावड़ा

                                                                                                                                                                                                        Maharashtra Chunav Result Live: भारतीय जनता पार्टी चुनाव नतीजों में 126 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी की इस बड़ी जीत की खुशियां और उत्सव मनाने के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू हो गई है। पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा सागर बंगले पर होता हुआ दिखाई दे रहा है।