Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 31, 2023 / 7:06 PM IST

Assembly Election Highlight: शिवराज का कमल नाथ और दिग्विजय पर कटाक्ष, बोले जय वीरू लूट के माल के लिए आपस में लड़ रहे

Assembly Election Highlight: भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता के इस रण में अपनी अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमलावार हो गए हैं। अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस और पूर्व सीएम अध्यक्ष कमल नाथ और राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया है

Assembly Election Highlight: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता के इस रण में अपनी अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमलावार हो गए हैं। अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस और पूर्व सीएम अध्यक्ष कमल नाथ और राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया है। शिवराज सिंह चौहान ने

Assembly Election Highlight: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता के इस रण में अपनी अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमलावार हो गए हैं
Assembly Election Highlight: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता के इस रण में अपनी अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमलावार हो गए हैं
OCTOBER 31, 2023 / 6:13 PM IST

MP Election Live Update: शिवराज का कमल नाथ और दिग्विजय को कहा जय-वीरू

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस और पूर्व सीएम अध्यक्ष कमल नाथ और राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दोनों ही बड़े नेताओं पर करारा हमला करत हुए उनको बॉलीवुड की फेमस फिल्म 'शोले' का किरदार 'जय-वीरू' तक बता दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जय-वीरू लूट के माल के लिए आपस में लड़ाई कर रहे हैं। राज्य में जनता का भरोसा भाजपा सरकार पर कायम है। हम बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।

    OCTOBER 31, 2023 / 4:59 PM IST

    Latest News Live: जेल से बाहर आए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू

    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास घोटाला मामले मेंअंतरिम जमानत दी है। राजमुंदरी जेल से बाहर निकलते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। चंद्रबाबू नायडू ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं मुसीबत में था तो आप सभी सड़कों पर आए और मेरे लिए प्रार्थना की। मैं न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि तेलंगाना और दुनिया भर में मुझे दिए गए स्नेह को कभी नहीं भूलूंगा।

      OCTOBER 31, 2023 / 4:29 PM IST

      Rajasthan Assembly Election Live: कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे सोनिया गांधी, खड़गे और सीएम गहलोत

      राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य पार्टी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेता राजस्थान विधानसभा चुनाव पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

        OCTOBER 31, 2023 / 3:47 PM IST

        MP Assembly Elections 2023 LIVE: कमल नाथ का बड़ा वादा, सत्ता मे आने पर कराएंगे जाति आधारित जनगणना

        कमल नाथ ने राज्य की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है और मध्य प्रदेश में सरकार का गठन करती है तो वे जाति आधारित जनगणना करवाएंगे। कमल नाथ ने कहा कि वह राज्य में पिछड़े वर्ग के परिवारों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह पिछड़े वर्गों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना कराएगी

          OCTOBER 31, 2023 / 3:31 PM IST

          Rajasthan Assembly Election Live: सचिन पायलट ने कहा यह जनता का चुनाव, माहौल कांग्रेस के पक्ष में

          कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि माहौल हमारे पक्ष में है। पायलट ने कहा कि यह जनता का चुनाव है और जो माहौल है वो कांग्रेस के पक्ष में है। लोग भाजपा के काम करने के तरीके को देख चुके हैं।

            OCTOBER 31, 2023 / 3:05 PM IST

            Chhattisgarh Election Live: भूपेश बघेल ने कहा हमने 17 ऐलान किए, भाजपा को देनी चाहिए थी कम से कम एक गारंटी

            छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमने 17 ऐलान किए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी ने गारंटी भी दी है। भाजपा को कम से कम एक गारंटी देनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री को उड़ान योजना के तहत बस्तर को जोड़ने वाली उड़ानों को रद्द करने और छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करने पर संज्ञान लेना चाहिए।

              OCTOBER 31, 2023 / 2:49 PM IST

              Rajasthan Assembly Election Live: सचिन पायलट ने भी दाखिल किया पर्चा, इस सीट से भरा नामांकन

              राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य की राजनीति में अपनी हनक रखने वाले नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से अपना पर्चा भरा है।

                OCTOBER 31, 2023 / 2:32 PM IST

                Rajasthan Assembly Election Live: सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP


                भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान के लोगों को 7 गारंटी देने का वादा करने को लेकर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सीएम अशोक गहलोत ने पिछले दिनों 7 गारंटियां दी थी। इन गारंटियों के जरिए सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान है किया कि अगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है तो इन 7 गारंटियों का लाभ प्रदेश के हर परिवार को दिया जाएगा। सीएम गहलोत की ओर से दी गई इन गारंटियों को लेकर बीजेपी ने ऐतराज जताया है। बीजेपी का कहना है कि मतदाताओं को लालच देकर इस तरह की गारंटियों की घोषणा करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। BJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता से मुलाकात की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद किसी भी प्रकार की योजना (जिससे कोई राजनीतिक दल आम लोगों को लुभाता हो या ऐसी कोई योजना जिससे मतदाताओं को प्रलोभन दिया जाता हो) का वादा करना नियमों के खिलाफ है।

                  OCTOBER 31, 2023 / 2:10 PM IST

                  Rajasthan Assembly Election Live: सचिन पायलट का दावा- गहलोत के साथ कोई मतभेद नहीं

                  राजस्थान के टोंक में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमारा (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) ना कोई मनभेद है, ना मतभेद है, ना कोई गुट है। हम सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में चेहरे की घोषणा की परंपरा नहीं है। जीत के बाद विधायक और पार्टी नेतृत्व तय करते हैं कि कौन लीड करेगा। अभी हम सब पार्टी को जीताने की कोशिश में लगे हुए हैं।

                    OCTOBER 31, 2023 / 1:47 PM IST

                    Latest News Live: AAP विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर ED की छापेमारी

                    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों सहित पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों सहित जांच एजेंसी के कर्मी मौजूद हैं और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। एसएएस नगर के 61 वर्षीय AAP विधायक सिंह के परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है। ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। माना जा रहा है कि यह मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी के मामले से संबंधित पंजाब पुलिस की एक FIR पर आधारित है।

                      OCTOBER 31, 2023 / 1:18 PM IST

                      Rajasthan Assembly Election Live: राजस्थान में 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' शुरू

                      मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस की गारंटियों का लाभ राजस्थान के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' शुरू की जा रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए मनोनीत सभी प्रभारियों एवं समन्वयकों को शुभकामनाएं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस की 7 गारंटी से राजस्थान के हर गांव-कस्बे को फायदा मिले। 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' के तहत 7 गारंटियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने के लिए 7 प्रभारियों एवं 3 समन्वयकों को मनोनीत किया गया है।

                        OCTOBER 31, 2023 / 1:10 PM IST

                        Latest News Live: अखिलेश यादव ने किया हैकिंग का दावा

                        समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, "ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है। मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है। दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं। जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए।" वहीं, अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता से प्राप्त चेतावनी ई-मेल की एक प्रति दिखाई। इसमें कहा गया था कि "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं"।

                          OCTOBER 31, 2023 / 1:00 PM IST

                          Latest News Live: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

                          कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है... यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है... यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं... आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। दरअसल, TMC नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा का कहना है कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।"

                            OCTOBER 31, 2023 / 12:40 PM IST

                            Latest News Live: 2 नवंबर को केजरीवाल होंगे गिरफ्तार?


                            दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद क्या अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 2 नवंबर को गिरफ्तार होंगे? आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि 2 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। AAP ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद दो नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लेगा।

                              OCTOBER 31, 2023 / 12:26 PM IST

                              Rajasthan Assembly Election Live: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आए 1.47 लाख आवेदन

                              राजस्थान में पूरक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1.47 लाख आवेदन आए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा- 2023 के लिए अब तक वंचित पात्र लोगों को पूरक मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान समाप्त हो गया है। अभियान के दौरान प्रदेशभर में एक लाख 47 हजार से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि अब इन सभी 1 लाख 47 हजार 240 आवेदनों का 6 नवंबर तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन विभाग सात नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा।

                                OCTOBER 31, 2023 / 12:10 PM IST

                                Latest News Live: विपक्षी नेताओं ने किया फोन हैकिंग का दावा

                                TMC नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा का कहना है कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का मैसेज मिला है कि, "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।" प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मेरे फोन पर कल रात वार्निंग आई है, मैं 15-20 साल से एप्पल इस्तेमाल कर रही हूं, कभी इस प्रकार का कोई मेल नहीं आया। ये एक गंभीर वार्निंग थी। उसमें साफ लिखा था कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा किया गया है, ये केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित एक कार्यक्रम है। आज सुबह मुझे पता चला कि विपक्ष के कई नेताओं के पास ये मैसेज आया है। पेगासस को खारिज करने की पूरी कोशिश की गई। अडानी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं हुई, उनको बचाने के लिए ये सब किया जा रहा है।"

                                  OCTOBER 31, 2023 / 12:02 PM IST

                                  Maratha Quota Protest Live: क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?

                                  मराठा समुदाय के सदस्य सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी के तहत आरक्षण की मांग करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसा और आगजनी की ये घटनाएं ऐसे वक्त हुई हैं, जब आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में 25 अक्टूबर से आमरण अनशन कर रहे हैं। वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण के तहत अनशन पर बैठे हैं।

                                    OCTOBER 31, 2023 / 11:54 AM IST

                                    Maratha Quota Protest Live: मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा के बाद धाराशिव में कर्फ्यू लागू

                                    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की घटनाओं के बाद धाराशिव जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिलाधिकारी सचिन ओंबासे द्वारा सोमवार रात को जारी एक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर मनाही है। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा। महाराष्ट्र के बीड जिले में मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान सोमवार शाम को हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने बीड में हिंसा के सिलसिले में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है

                                      OCTOBER 31, 2023 / 11:08 AM IST

                                      Rajasthan Assembly Elections Live: दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक खत्म

                                      30 अक्टूबर को कांग्रेस के टॉप नेताओं ने विधान सभा चुनावों को देखते हुए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। इस मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्य AICC प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मौजूद रहे। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

                                        OCTOBER 31, 2023 / 10:52 AM IST

                                        MP Assembly Elections 2023 LIVE: BJP नेताओं को अमित शाह की टिप्स

                                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने का फॉर्मूला दियाय़ उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को खास फोकस बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें। शाह ने कहा कि बीजेपी के रुठे हुए नेताओं को ज्यादा मनाने की जरूरत नहीं है। शाह का कहना है कि नाराज नेता अगर मान रहे हैं तो ठीक। वरना आगे बढ़ो।

                                          OCTOBER 31, 2023 / 10:30 AM IST

                                          MP Assembly Elections 2023 LIVE: CM शिवराज सिंह ने किसानों से किया वादा

                                          मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान किसानों को लुभाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। चौहान ने किसानों के ब्याज माफ का ऐलान किया था। इसके तहत 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज माफ किया जाना है। इससे राज्य के 11 लाख किसानों को फायदा होगा। वहीं सीएम चौहान ने कृषि से जुड़े सामान खरीदने के लिए 2000 रुपये सब्सिडी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता नहीं बल्कि जीवनदाता हैं।

                                            OCTOBER 31, 2023 / 9:37 AM IST

                                            Chhattisgarh Assembly Elections Live Updates: धान सब्सिडी पर कांग्रेस-BJP में खींचतान जारी

                                            छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार भी धान की खरीद और बोनस का मसला बड़ा मुद्दा बनने वाला है। BJP का कहना है कि केंद्र सरकार राज्यों से धान की खरीद की जाती है। इसका श्रेय कांग्रेस ले रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना है। जिसमें किसानों को धान उगाने के लिए इनपुट सब्सिडी मिलती है। इससे चावल उत्पादक किसानों को फायदा हुआ है।

                                              OCTOBER 31, 2023 / 8:20 AM IST

                                              MP Assembly Elections 2023 LIVE: सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास है रिवॉल्वर

                                              मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हलफनामे में बताया कि उनके पास एक करोड़ 10 लाख कैश है। जबकि पत्नी साधना के पास एक करोड़ 15 लाख नकद हैं। शिवराज के तीन बैंक खातों में कुल 92,79,104 रुपये जमा हैं। वहीं पत्नी साधना सिंह के चार बैंक खातों में 71,87,544 रुपये जमा हैं। शिवराज के पास खुद का कोई वाहन नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी के पास साल 2000 मॉडल की एक एंबेसडर कार है। शिवराज के पास 96 ग्राम सोना और गहने हैं। जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है। जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोना और गहने हैं। जिसका मूल्य 34 लाख रुपए है। शिवराज के पास एक लायसेंसी रिवॉल्वर भी है।

                                                OCTOBER 31, 2023 / 8:17 AM IST

                                                नमस्कार

                                                मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।