Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 02, 2023 / 3:57 PM IST

Assembly Election 2023 Live: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, जब हारने लगते हैं तो EVM पर उठाते हैं सवाल

Assembly Election 2023 Live: देशभर में इन दिनों चुनावी उत्सव है। सर्वे एजेंसियों के आंकड़े विरोधाभासी रहे हैं। चुनावी नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। कल आने वाले चुनावी नतीजों से पहले नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। हर किसी की नजर में उसकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और बहुमत से जीत रही है।

Assembly Election 2023 Live: देश के कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव के नतीजे आने में बस कुछ घंटों का वक्त बाकी है। वहीं पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (Exit Polls) में मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) को आगे बताया गया है। वहीं राजस्थान में मुकाबला टक्कर का रहेगा। वहीं तेलंगाना में भाजपा BRS को कड़ी टक्कर देने की बात कर रही है। वहीं पर एग्जिट प

नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक कांग्रेस हारने जब भी लगती है वो ईवीएम पर सवाल उठाती है
नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक कांग्रेस हारने जब भी लगती है वो ईवीएम पर सवाल उठाती है
DECEMBER 02, 2023 / 3:48 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वोट के नतीजों का इंतजार करने की हिदायत दी। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहते हैं कि, "कल तक इंतजार करें, वे (कांग्रेस) ईवीएम मशीन पर सवाल उठाएंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हार का सामना करती है तो वे कोर्ट, सेना, टीके, एग्ज़िट पोल आदि पर सवाल करते हैं..."

    DECEMBER 02, 2023 / 3:41 PM IST

    Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में वोटों की गिनती 3 दिसंबर से 4 दिसंबर बदली गई, ZPM नेता ने चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद

    चुनाव आयोग द्वारा मिजोरम के लिए वोटों की गिनती की तारीख 3 दिसंबर से बदलकर 4 दिसंबर कर दी गई है। ऐसे में ZPM नेता के. सपडांगा का बयान सामने आया, कहते हैं कि "जोरम पीपुल्स मूवमेंट इस बात से खुश है कि चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती की तारीख को रविवार से सोमवार कर दिया है। हम चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करते हैं।"

      DECEMBER 02, 2023 / 3:30 PM IST

      Assembly Election 2023: दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में नहीं भेजा जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित नोटिस

      दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने लोगों के हित में एक अहम फैसला लिया है। दिल्ली मेयर ने कहा कि, AAP के नेतृत्व वाली MCD ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को संपत्ति टैक्स संबंधित कोई नोटिस नहीं भेजने का फैसला किया है। AAP के मुताबिक भाजपा ने लोगों को परेशान करने के लिए संपत्ति टैक्स नोटिस प्रस्ताव अपने कार्यकाल में पारित किया था।

        DECEMBER 02, 2023 / 3:25 PM IST

        Madhya Pradesh Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरोत्तम सिंह तोमर ने बताया बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री कौन

        केंद्रीय मंत्री नरोत्तम सिंह ने मध्य प्रदेश में भाजपा के जीतने पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस सवाल का जवाब दे दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर सवाल पूछा जा रहा है ऐसे में केंद्रीय मंत्री का कहना है, ''बीजेपी सामूहिक नेतृत्व वाली पार्टी है। सीएम चुनने की एक प्रक्रिया होती है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम फैसला लेंगे।’’

          DECEMBER 02, 2023 / 2:58 PM IST

          Telangana Assembly Election 2023: YSR तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष ने KCR को सामान पैक करने के लिए भेजा सूटकेस

          YSR तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने कांग्रेस की जीत को लेकर उम्मीद जताई। साथ ही केसीआर के विधायकों को खरीदने की राजनीति पर तंज कसा - "एग्जिट पोल तेलंगाना के लोगों की सटीक नब्ज होनी चाहिए। हम उम्मीद कर रहे हैं कि तेलंगाना में अच्छे दिन लौटेंगे और तेलंगाना के करोड़ों लोग वास्तव में एग्जिट पोल से खुश हैं और प्रार्थना करते हैं ये सब सच हो जाए। इसीलिए हमने केसीआर को एक सूटकेस भेजा और उन्हें सामान पैक करने के लिए कहा है। ऐसा लगता है कि केसीआर किसी भी तरह विधायकों को खरीदने और सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी और यही एकमात्र कारण है कि YSR तेलंगाना पार्टी ने चुनाव लड़ने से परहेज किया है। क्योंकि हम केसीआर विरोधी वोट बैंक को विभाजित नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इससे केवल केसीआर सरकार को फायदा होता..."

            DECEMBER 02, 2023 / 2:47 PM IST

            Chhattisgarh Assembly Election 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह ने एग्जिट पोल्स में भाजपा की विजय पर जताया विश्वास

            विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह अपनी पार्टी की सरकार बनने पर खुशी जताई। ''एग्जिट पोल साफ बता रहे हैं कि कांग्रेस किस तरह अपने पतन की ओर बढ़ रही है। वे 68 सीटों की बात कर रहे थे और उनका ग्राफ 40-42 सीटों पर आ गया है। कांग्रेस के वोटिंग पैटर्न और लोकप्रियता में गिरावट आई है...बीजेपी कम से कम 50-52 सीटें जीत रही है जिसका मतलब है कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। जैसा कि एग्जिट पोल में भी सामने आ रहा है।''

              DECEMBER 02, 2023 / 2:39 PM IST

              Telangana Assembly Election 2023: एग्जिट पोल्स ने दिखा दिया है BRS को बाहर का रास्ता

              तेलंगाना से कांग्रेस नेता मधु गौड़ यास्खी ने KCR के पतन पर बयान दिया। चुनावी नतीजे आने से एक दिन पहले ही उन्होंने BRS की हार पर कहा कि ”एग्जिट पोल BRS को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं इसलिए कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों ने इसका स्वागत किया है। हमें लोगों पर विश्वास है। लोग केसीआर की अहंकारी, 'घमंडी सरकार' को सबक सिखाना चाहते हैं।"

                DECEMBER 02, 2023 / 2:27 PM IST

                Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में वोट काउंटिंग की तारीख बदली

                चुनाव अधिकारी मधुप व्यास ने कल 3 दिसंबर को होने वाली वोट काउंटिंग को लेकर बयान दिया। उनके मुताबिक मिजोरम रविवार को होने जा रही इस काउंटिंग से खुश नहीं है। ऐसे में कुछ पार्टियों ने तारीख बदलने का भी निवेदन किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि ”चुनाव आयोग द्वारा सभी चुनावी राज्यों में वोट की गिनती 3 दिसंबर (रविवार) को तय की गई थी, हालांकि, मिजोरम में नागरिक समाज संगठनों और राजनीतिक दलों ने स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से गिनती की तारीख बदलने का अनुरोध किया था। रविवार को यहां पर ज्यादातर लोग चर्च सेवा में समर्पित होते हैं। कल, चुनाव आयोग ने अनुरोध पर सहमति व्यक्त की और मिजोरम के लिए वोटों की गिनती की तारीख 3 दिसंबर से बदलकर 4 दिसंबर कर दी। हम वोटों की गिनती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

                  DECEMBER 02, 2023 / 2:13 PM IST

                  Madhya Pradesh Assembly Election 2023: ‘135 सीटों से जीतेगी कांग्रेस’

                  मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। कहते हैं - ’’कांग्रेस 135 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। पूरे देश में कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। यह हर भारतीय की पार्टी है। मध्य प्रदेश में हर कोई कह रहा है कि कांग्रेस करेगी.'' मध्य प्रदेश में सरकार बनाओ..."

                    DECEMBER 02, 2023 / 2:07 PM IST

                    Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना भाजपा उम्मीदवार ने किया जीत का दावा

                    तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा MLA और पार्टी के उम्मीदवार, टी राजा सिंह ने भाजपा की जीत पर दिया बयान। बोले- "मैं अपने विधानसभा क्षेत्र से जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। हम कम से कम 25 सीटें जीत रहे हैं। अगर हम 25 सीटों को पार करते हैं, तो कई BRS विधायक हमारे संपर्क में हैं। तेलंगाना राज्य के भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी और बंदी संजय के साथ कई BRS विधायक आएंगे और भाजपा में शामिल होंगे - हम सरकार भी बना सकते हैं।''