Get App

01 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

1 March 2025 Panchang: आज 1 मार्च दिन शनिवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह रात 12.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2025 पर 5:01 AM
01 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
1 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 1 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि रात 12.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाभाद्र नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.40 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

01 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि – 1 मार्च 2025 को रात 12.10 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें