10 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

10 February 2025 Panchang: आज 10 फरवरी दिन सोमवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह शाम 06.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
10 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 10 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 06.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.25 बजे से सुबह 09.47 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 10 फरवरी 2025 को शाम 06.58 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

प्रीति योग – 10 फरवरी 2025 को सुबह 10.27 बजे तक प्रीति योग रहेगा।

पुनर्वसु नक्षत्र – 10 फरवरी को शाम 06.01 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.27 बजे से सुबह 09.50 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.36 बजे से सुबह 10.01 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.31 बजे से सुबह 09.53 बजे तक

लखनऊ – सुबह 08.11 बजे से सुबह 09.34 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.21 बजे से सुबह 09.46 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.37 बजे से सुबह 09.02 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.40 बजे से सुबह 10.05 बजे तक

चेन्नई- सुबह 08.01 बजे से सुबह 09.28 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.03 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.07 बजे

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के स्नान को क्यों नहीं माना जाता अमृत स्नान? काफी दिलचस्प है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।