आज 10 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 06.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.25 बजे से सुबह 09.47 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
