Get App

10 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें पारण का समय

10 March 2025 Panchang: आज 10 मार्च दिन सोमवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह सुबह 07.45 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 5:01 AM
10 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें पारण का समय
10 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 10 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सुबह 07.45 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.06 बजे से सुबह 09.35 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

10 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि – 10 मार्च 2025 को सुबह 07.45 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें