Holi 2025: भारत के अलावा इन मुस्लिम देशों में भी मनाया जाता है रंगों का त्योहार, यहां भी लोग जमकर खेलते हैं होली

HOLI 2025: होली का त्योहार भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलावा रंगो के त्योहार की रौनक कई और देशों में भी दिखती है। नेपाल, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और मॉरीशस में भी लोग होली का जश्न मनाते हैं। कुछ मुस्लिम देशों में भी इसे उत्साह से मनाया जाता है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 5:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Holi 2025: आइए जानते हैं कि किन मुस्लिम देशों में भी होली का जश्न मनाया जाता है

HOLI 2025: रंगों के त्योहार होली का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, हर कोई इसके तैयारियों में लग गया है। होली सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में धूमधाम से मनाई जाती है। भारत के अलावा नेपाल, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और मॉरीशस में भी होली खेली जाती है।

यह त्योहार जाति और धर्म की सारी दूरियों को मिटा देता है। कई मुस्लिम देशों में भी लोग इसे खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। आइए जानते हैं कि किन मुस्लिम देशों में भी होली का जश्न मनाया जाता है।

पाकिस्तान


पाकिस्तान में भी होली मनाया जाता है। यहां पर रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग होली मनाते हैं। पाकिस्तान में भारत की तरह होली को धूमधाम से नहीं मनाया जाता है। यहां पर बहुत बड़े स्तर पर होली नहीं खेला जाता है।

बांग्लादेश

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय होली को बड़े उत्साह से मनाता है। यहां इसे डोल पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन लोग रंग और गुलाल लगाकर नाचते-गाते हैं और खुशियां बांटते हैं। होली का यह त्योहार वहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में होली को 'प्रोह्यों' के नाम से जाना जाता है और वहां यह त्योहार अपने अलग अंदाज में मनाया जाता है। खूबसूरत देश मॉरिशस में होली को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां होलिका दहन भी किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोग और पर्यटक मिलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

भारत में इस साल 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी।

Holashtak 2025: आज से शुरू होलाष्टक, नहीं करने चाहिये ये काम, वरना होगा नुकसान, जानिये कब खत्म होगा ये समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।