11 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल और पारण का समय

11 January 2025 Panchang: आज 11 जनवरी, दिन शनिवार पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह सुबह 08.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
11 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 11 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.52 बजे से सुबह 11.10 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

11 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 11 जनवरी 2025 को सुबह 08.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

शुक्ल योग – 11 जनवरी 2025 को सुबह 11.48 बजे तक

रोहिणी नक्षत्र – 11 जनवरी 2025 को दोपहर 12.29 बजे तक

व्रत त्योहर – 11 जनवरी 2025 को पुत्रदा एकदशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसका समय 11 जनवरी को सुबह 7.15 बजे से 08.21 बजे तक है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.52 बजे से सुबह 11.11 बजे तक

मुंबई- सुबह 10.00 बजे से सुबह 11.23 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.56 बजे से सुबह 11.13 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.36 बजे से सुबह 10.55 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.46 बजे से सुबह 11.07 बजे तक

कोलकाता – सुबह 09.02 बजे से सुबह 10.23 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 10.05 बजे से सुबह 11.26 बजे तक

चेन्नई- सुबह 09.25 बजे से सुबह 10.51 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.14 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.42 बजे

Mahakumbh 2025: जानें क्या होता है महाकुंभ में होने वाला कल्पवास? आसान नहीं है इसको करना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।