Get App

12 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 March 2025 Panchang: आज 12 मार्च दिन बुधवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह सुबह 09.12 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मघा नक्षत्र और सुकर्माण योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2025 पर 5:01 AM
12 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
12 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 12 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.12 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

12 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 12 मार्च 2025 को सुबह 09.12 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें