Get App

13 February 2025 Panchang: आज से फाल्गुन महीना शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 February 2025 Panchang: आज 13 फरवरी दिन गुरुवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह रात 8.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 5:01 AM
13 February 2025 Panchang: आज से फाल्गुन महीना शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
13 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 08.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.58 बजे से दोपहर 03.22 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज महाकुंभ मेले का 32वां दिन है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि – 13 फरवरी 2025 को रात 8.22 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें