Get App

13 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, महाकुंभ मेला शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 January 2025 Panchang: आज 13 जनवरी, दिन सोमवार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह देर रात 3.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रथमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वैधृत योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 5:01 AM
13 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, महाकुंभ मेला शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
13 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रथमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.36 बजे से सुबह 09.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 13 जनवरी 2025 को पूरा दिन और रात पार कर देर रात 03.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रथमा तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें