Get App

15 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 February 2025 Panchang: आज 15 फरवरी दिन शनिवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। यह रात 11.53 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 5:01 AM
15 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
15 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 15 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि रात 11.53 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.47 बजे से सुबह 11.11 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज महाकुंभ मेले का 33वां दिन है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि – 15 फरवरी 2025 को रात 11.53 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें