आज 16 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 02.16 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.42 बजे से शाम 06.18 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज महाकुंभ मेले का 33वां दिन है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
16 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 16 फरवरी 2025 को रात 02.13 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।
हस्त नक्षत्र – 16 फरवरी को पूरा दिन और पूरी रात पार कर सुबह 04.31 बजे तक
धृति योग – 16 फरवरी को सुबह 08.06 बजे तक धृति योग रहेगा।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- शाम 04.47 बजे से शाम 06.11 बजे तक
मुंबई- शाम 05.12 बजे से शाम 06.39 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 04.47 बजे से शाम 06.11 बजे तक
लखनऊ – शाम 04.34 बजे से शाम 05.58 बजे तक
भोपाल- शाम 04.51 बजे से शाम 06.16 बजे तक
कोलकाता – शाम 04.08 बजे से शाम 05.33 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 05.10 बजे से शाम 06.35 बजे तक
चेन्नई- शाम 04.47 बजे से शाम 06.14 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 06.11 बजे