16 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 January 2025 Panchang: आज 16 जनवरी, दिन गुरुवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। यह सुबह 04.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
16 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 16 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 04.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.48 बजे से दोपहर 03.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

16 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि – 16 जनवरी 2025 को सुबह 04.07 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

अश्लेषा नक्षत्र – 16 जनवरी 2025 को सुबह 11.17 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा।

आयुष्मान योग – 16 जनवरी को रात 01.06 बजे तक रहेगा।

14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद से हिंदू धर्म के शुभ मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, मंडन, गृह प्रवेश जैसे काम शुरू हो गए हैं।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.50 बजे से दोपहर 03.09 बजे तक

मुंबई- दोपहर 02.12 बजे से दोपहर 0345 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 01.50 बजे से दोपहर 03.08 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 01.36 बजे से दोपहर 02.56 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.51 बजे से दोपहर 03.13 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 01.08 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 02.10 बजे से दोपहर 03.52 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.44 बजे से दोपहर 03.10 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.15 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.45 बजे

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में प्रयागराज कैसे पहुंचे? यहां देखें पूरा मैप, जानिए कहां से मिलेगी बस-ट्रेन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 16, 2025 5:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।