आज 17 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि सुबह 05.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
