Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के व्रत से भगवान गणेश का मिलेगा आशीर्वाद, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sakat Chauth 2025: सकत चौथ हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है, जो 2025 17 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा की जाती है। माता संत की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए व्रत रखें। तिल-गुड़ का भोग, मंत्र जाप, और दान से भगवान गणेश की कृपा है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
Sakat Chauth2025: गणेश मंदिर के दर्शन से करियर में मिलेगी सफलता।

सकट चौथ का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन भगवान श्रीगणेश और सकट माता की पूजा की जाती है। 2025 में सकट चौथ 17 जनवरी को मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश ने देवताओं के संकट को दूर किया था। यह दिन संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष माना जाता है। माताएं व्रत रखकर भगवान गणेश की आराधना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

श्री यंत्र की स्थापना, तिल और गुड़ का भोग, और "ओम गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, जरूरतमंदों को तिल से बनी चीजों और गर्म कपड़ों का दान करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। सकट चौथ का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और खुशहाली का प्रतीक है।

सकट चौथ शुभ मुहूर्त पूजन विधि


सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रहेगा, और इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा करनी होती है। पहला पूजन मुहूर्त सुबह 5:27 से 6:21 तक, दूसरा मुहूर्त 8:34 से 9:53 बजे तक रहेगा। रात 9:09 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय है। महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं, हवन और परिक्रमा करके चंद्र देव की पूजा करती हैं और बच्चों की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना करती हैं।

श्री यंत्र से दूर करें आर्थिक समस्याएं

सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा के समय श्री यंत्र स्थापित करें। श्री यंत्र पर दो सुपारी रखकर पूजा करें। पूजा के बाद सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन का आगमन होता है।

गणेश मंदिर के दर्शन से मिलेगी सफलता

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर उनके दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में आ रही सभी बाधाएं समाप्त होती हैं और सफलता के नए अवसर मिलते हैं। गणेश जी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

तिल और गुड़ का भोग लगाएं

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ मोदक का भोग भी अर्पित करें, जो गणेश जी को प्रिय है। ऐसा मानना है कि इस दिन तिल, गुड़ और मोदक अर्पित करने से भगवान गणेश की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि आती है।

इस मंत्र का करें जाप 

इस पवित्र दिन पर भगवान गणेश के "ओम गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

तिल और गर्म कपड़ों का दान करें

सकट चौथ पर तिल से बनी चीजों जैसे गजक, रेवड़ी, तिल-गुड़ आदि का दान करना बहुत शुभ माना गया है। इसके अलावा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, जैसे कंबल और स्वेटर, दान करने से धन-संपदा और पुण्य की प्राप्ति होती है।

सकट चौथ पर इन सरल उपायों को अपनाकर आप भगवान गणेश की कृपा पा सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में प्रयागराज कैसे पहुंचे? यहां देखें पूरा मैप, जानिए कहां से मिलेगी बस-ट्रेन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 16, 2025 5:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।