17 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 March 2025 Panchang: आज 16 मार्च दिन सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। यह शाम 7.34 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 17, 2025 पर 9:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
17 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 17 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 7.34 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.01 बजे से सुबह 09.30 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

17 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि – 17 मार्च 2025 को शाम 7.34 बजे तक तृतीया रहेगी। इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी।

ध्रुव योग – 17 मार्च 2025 को दोपहर 03.45 बजे तक।

चित्रा नक्षत्र – 17 मार्च 2025 को दोपहर 2.47 बजे तक।

व्रत त्योहार – 17 मार्च को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.00 बजे से सुबह 09.30 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.17 बजे से सुबह 09.47 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.32 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.45 बजे से सुबह 09.15 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.58 बजे से सुबह 09.29 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.15 बजे से सुबह 08.45 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.48 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.46 बजे से सुबह 09.17 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.28 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.30 बजे

Chaitra Navratri 2025: शक्ति उपासना का महापर्व, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और देवी के प्रिय रंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।