18 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 January 2025 Panchang: आज 18 जनवरी, दिन शनिवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह सुबह 7.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 18, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
18 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 18 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 07.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.53 बजे से सुबह 11.12 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

18 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि – 18 जनवरी 2025 को सुबह 07.31 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र – 18 जनवरी 2025 को दोपहर 02.52 बजे तक रहेगा।

शोभन योग – 18 जनवरी को देर रात 2.52 बजे तक रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.53 बजे से दोपहर 11.12 बजे तक

मुंबई- सुबह 10.02 बजे से दोपहर 11.25 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.57 बजे से दोपहर 11.15 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.37 बजे से सुबह 10.57 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.47 बजे से दोपहर 11.09 बजे तक

कोलकाता – सुबह 09.03 बजे से सुबह 10.25 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 10.06 बजे से सुबह 11.28 बजे तक

चेन्नई- सुबह 09.47 बजे से सुबह 11.28 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.14 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.48 बजे

Holi 2025 Date: क्या इस साल भी दो दिन पड़ रही है होली, डेट पर फंसा पेच? ज्योतिष से जानें सही तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।