19 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 January 2025 Panchang: आज 19 जनवरी, दिन रविवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह सुबह 7.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
19 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 19 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि के अनुसार पंचमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 07.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.26 बजे से शाम 05.45 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

19 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि – 19 जनवरी 2025 को सुबह 07.31 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

सर्वार्थसिद्ध योग – 19 जनवरी 2025 को पूरा दिन पूरी रात

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र – 19 जनवरी 2025 को शाम 05.30 बजे तक रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.29 बजे से शाम 05.49 बजे तक

मुंबई- शाम 05.00 , शाम 06.23 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.28 बजे से शाम 05.46 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.17 बजे से शाम 05.37 बजे तक

भोपाल- शाम 04.36 बजे से शाम 05.58 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 3.53 बजे से शाम 05.15 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.55 बजे से शाम 06.17 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.37 बजे से शाम 06.03 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.13 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.49 बजे

Holi 2025 Date: क्या इस साल भी दो दिन पड़ रही है होली, डेट पर फंसा पेच? ज्योतिष से जानें सही तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।