आज 19 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि के अनुसार पंचमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 07.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.26 बजे से शाम 05.45 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
