आज 23 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.48 बजे से शाम 06.12 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
23 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 23 फरवरी 2025 को दोपहर 11.56 बजे तक दशमी तिथि है। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।
वज्र योग – 23 फरवरी 2025 को सुबह 11.19 बजे तक वज्र योग का संयोग रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा।
मूल नक्षत्र – 23 फरवरी को शाम 06.43 बजे तक मूल नक्षत्र है।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- शाम 04.51 बजे से शाम 06.18 बजे तक
मुंबई- शाम 05.14 बजे से शाम 06.42 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 04.51 बजे से शाम 06.16 बजे तक
लखनऊ – शाम 04.37 बजे से शाम 06.03 बजे तक
भोपाल- शाम 04.53 बजे से शाम 06.20 बजे तक
कोलकाता – शाम 04.10 बजे से शाम 05.37 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 05.13 बजे से शाम 06.39 बजे तक
चेन्नई- शाम 04.48 बजे से शाम 06.16 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 06.16 बजे