Get App

23 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 February 2025 Panchang: आज 23 फरवरी दिन शनिवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह दोपहर 1.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2025 पर 5:01 AM
23 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
23 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 23 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.48 बजे से शाम 06.12 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

23 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 23 फरवरी 2025 को दोपहर 11.56 बजे तक दशमी तिथि है। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें