22 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 January 2025 Panchang: आज 22 जनवरी, दिन बुधवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दोपहर 03.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और शुला योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
22 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 22 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

22 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 22 जनवरी 2025 को दोपहर 03.19 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

शुला योग – 22 जनवरी 2025 को पूरी रात पार कर दूसरे दिन सुबह 4.36 बजे तक

स्वाती नक्षत्र – 22 जनवरी को देर रात 02.35 बजे तक रहेगा।

व्रत त्योहार - 22 जनवरी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव के भैरव रूप की पूजा की जाती है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 01.52 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 02.14 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.34 बजे से दोपहर 01.53 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.18 बजे से दोपहर 01.38 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 01.54 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.48 बजे से दोपहर 01.10 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.51 बजे से दोपहर 02.13 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 01.47 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.13 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.51 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।