आज 22 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
