23 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 December 2024 Panchang: आज 23 दिसंबर, दिन सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 5:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
23 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 23 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.26 बजे से सुबह 09.43 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

23 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 23 दिसंबर 2024 को शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

सौभाग्य योग – 23 दिसंबर 2024 को शाम 7.54 बजे तक

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र – 23 दिसंबर को सुबह 09.09 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.27 बजे से सुबह 09.45 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.30 बजे से सुबह 09.52 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.32 बजे से शाम 09.49 बजे तक

लखनऊ – सुबह 08.10 बजे से सुबह 09.28 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.38 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.33 बजे से सुबह 08.54 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.37 बजे से सुबह 09.57 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.52 बजे से सुबह 09.17 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.10 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.29 बजे

Pradosh Vrat 2025 List: जनवरी में कब हैं प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।