Get App

23 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 December 2024 Panchang: आज 23 दिसंबर, दिन सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 5:02 AM
23 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
23 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 23 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.26 बजे से सुबह 09.43 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

23 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 23 दिसंबर 2024 को शाम 05.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें