24 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 February 2025 Panchang: आज 24 फरवरी दिन सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। यह दोपहर 1.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्षाषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:01 AM
24 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है।

आज 24 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.45 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.19 बजे से सुबह 09.44 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

24 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि – 24 फरवरी 2025 को दोपहर 11.45 बजे तक एकादशी तिथि है। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।

सिद्धि योग – 24 फरवरी 2025 को सुबह 10.05 बजे तक सिद्धि योग का संयोग रहेगा।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र – 24 फरवरी को शाम 06.59 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.44 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.30 बजे से सुबह 09.56 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.21 बजे से सुबह 09.46 बजे तक

लखनऊ – सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.28 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.14 बजे से सुबह 09.40 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.30 बजे से सुबह 08.57 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.33 बजे से सुबह 09.59 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.57 बजे से सुबह 09.25 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.50 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.17 बजे

Maha Shivratri 2025: कब है शिवरात्रि? जानें पूजा का सही समय और विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।